- अधिवक्ता बार एसोसिएशन रसड़ा-बलिया का चुनाव निर्विरोध सम्पन्न, सभी पदाधिकारी घोषित
- दो फीडर होने से विद्युत आपूर्ति होगा सुगम
- गोण्डा – अवैध खनन रोकने गए खनन अधिकारी चलती जेसीबी पर लटके, बची जान
- बंदर के बच्चे की हत्या के आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार, हथियार भी बरामद
- बाढ़ की कटान से आहत सैकड़ों ग्रामीणो ने किया प्रदर्शन, सौपा उपजिलाधिकारी को पत्रक
- मोबाइल चोरी से साइबर ठगी तक, साइबर पुलिस ने किया बडे़ गिरोह का खुलासा, 03 सदस्य गिरफ्तार दो बाल अपचारी भी पुलिस अभिरक्षा में
- मुरादाबाद मंडल ने अलीगढ़ मंडल को 3-0 से हराया
- गोण्डा – झोलाछाप के इंजेक्शन से बिगड़ी मासूम की हालत,मेडिकल कॉलेज में भर्ती
Author: Ganesh Narayan Sharma
– सक्षम जयपुर अभियान के तहत चौमूं के हाड़ौता में हुआ आयोजन- जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देश पर आयोजन सम्पन्न- हजारों महिलाओं एवं बालिकाओं ने की सहभागिता, दिखाया आत्मविश्वास और हुनर- जिले के सभी उपखण्डों में चरणबद्ध रूप से होंगे नारी चौपाल कार्यक्रम जयपुर, 6 नवम्बर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुरूप जयपुर जिले में आयोजित किए जा रहे नारी चौपाल कार्यक्रम अब नारी उत्सव एवं महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनते जा रहे हैं। जयपुर जिला प्रशासन द्वारा सक्षम जयपुर अभियान और बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ योजना के तहत उपखंड स्तर पर नारी चौपाल का आयोजन किया…
– जनजातीय गौरव वर्ष के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन- बस्सी पंचायत समिति में खिलौने बनाने की कार्यशाला आयोजित- माडा क्षेत्र की ग्राम सभाओं में भगवान बिरसा मुंडा को दी गई पुष्पांजलि- भगवान बिरसा मुंडा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को आत्मसात करने की ली शपथ जयपुर, 6 नवम्बर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में प्रदेशभर में भगवान बिरसा मुंडा जयंती के उपलक्ष्य में जनजातीय गौरव वर्ष के तहत विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देशानुसार गुरुवार को बस्सी पंचायत समिति में खिलौना बनाने की कार्यशाला का आयोजन…
06 नवम्बर 2025जयपुर, 6 नवम्बर। राजस्थान के राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे से गुरुवार को राजभवन में श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर के नव नियुक्त कुलगुरु प्रो. पुष्पेंद्र सिंह चौहान ने शिष्टाचार भेंट की। कुलगुरु पद का कार्यभार संभालने के बाद प्रो. चौहान की यह पहली औपचारिक मुलाकात थी। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक, अनुसंधान एवं कृषि विस्तार गतिविधियों की जानकारी दी तथा आगामी योजनाओं पर विचार-विमर्श किया। राज्यपाल ने प्रो. चौहान को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय प्रदेश के कृषि विकास में अग्रणी भूमिका निभा रहा…
06 नवम्बर 2025जयपुर, 6 नवम्बर। राजस्थान के राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे से गुरुवार को राजभवन में राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीकानेर के नव नियुक्त कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास ने शिष्टाचार भेंट की। कुलगुरु पद का कार्यभार संभालने के बाद डॉ. सुमंत व्यास की यह पहली मुलाकात थी। इस अवसर पर उन्होंने विश्वविद्यालय में शिक्षा, अनुसंधान और विस्तार गतिविधियों को और सशक्त बनाने के लिए अपने भावी कार्ययोजनाओं की जानकारी दी। राज्यपाल ने डॉ. व्यास को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वविद्यालय में गुणवत्ता आधारित शिक्षा, नवीन अनुसंधान और पशुपालकों के हित में नवाचार को…
06 नवम्बरजयपुर, 6 नवम्बर। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पुष्कर मेला-2025 का समापन बुधवार को पूरी भव्यता और सांस्कृतिक वैभव के साथ हुआ। समापन समारोह में केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी और जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। भागीरथ चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि मेले भारतीय संस्कृति और परंपरा की पहचान हैं। यह हमारी सांस्कृतिक जड़ों को सहेजने और समाज में एकता, अपनत्व तथा भाईचारे को बढ़ाने का माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि पुष्कर मेला विश्व की सबसे प्राचीन और पवित्र सभ्यताओं के…
जयपुर, 6 नवम्बर। पुष्कर मेला-2025 में देश-विदेश से आए पर्यटकों और तीर्थ यात्रियों के लिए नगर परिषद पुष्कर द्वारा जगह-जगह आयोजित किए जा रहे नुक्कड़ नाटकों में प्रस्तुति देने वाले नाटककार गोपाल बंजारा और उनकी टीम के कलाकारों का जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत ने उत्साहवर्धन किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी। सुरेश रावत ने कहा कि स्वच्छता और आत्मनिर्भर भारत पर आधारित ये नाटक जनजागरण का सशक्त माध्यम हैं। इनके जरिए न केवल स्थानीय लोगों बल्कि देश-विदेश से आए पर्यटकों तक स्वच्छता और आत्मनिर्भरता का संदेश पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि गोपाल बंजारा और उनकी टीम सराहनीय कार्य…
अजमेर अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त तीर्थस्थल पुष्कर में बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर भीष्म पंचतीर्थ स्नान का अंतिम और सबसे महत्वपूर्ण दिन आस्था, भक्ति और भारतीय संस्कृति के अद्भुत संगम का साक्षी बना। भोर की पहली किरण के साथ ही ब्रह्म सरोवर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। दूर-दूर से आए लाखों श्रद्धालुओं ने “हर हर गंगे” और “जय ब्रह्मा देव” के जयघोषों के बीच पवित्र सरोवर में डुबकी लगाकर पुण्य अर्जन किया। मोक्ष और पाप विमोचन की आस्था ने खींचा जनसैलाब हिंदू परंपरा के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा पर पंचतीर्थ स्नान का विशेष महत्व है। मान्यता है कि…
05 नवम्बर 2025, जयपुर, 5 नवंबर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशानुसार ‘सक्षम जयपुर अभियान’ और ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना’ के तहत जयपुर जिले के सभी उपखंडों में चरणबद्ध रूप से नारी चौपाल कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आगामी गुरुवार, 6 नवंबर को चौमूं के हाड़ौता स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में नारी चौपाल कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी हैं और आयोजन में अधिक से अधिक महिलाओं एवं बालिकाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।…
05 नवम्बर 2025, 08:18 PMजयपुर, 5 नवम्बर। सीकर रोड पर हरमाड़ा क्षेत्र में हुए सड़क हादसे के घायलों से मिलने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर बुधवार शाम सवाई मानसिंह अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पहुंचे। उन्होंने घायलों की कुशलक्षेम पूछी और परिजनों से बातचीत कर हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। चिकित्सा मंत्री ने अस्पताल में मौजूद विशेषज्ञ डॉक्टरों से घायलों की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली और निर्देश दिए कि घायलों के उपचार में किसी प्रकार की कमी न रहे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस हादसे में घायल और मृतकों के परिवारों के साथ है तथा…
05 नवम्बर 2025, 08:15 PMजयपुर, 5 नवम्बर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के निर्देश पर प्रदेशभर में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से तीन दिवसीय सघन निरीक्षण अभियान बुधवार से प्रारंभ हुआ। अभियान के पहले दिन राज्य, जोन, जिला और ब्लॉक स्तर के अधिकारियों ने कुल 813 चिकित्सा संस्थानों का निरीक्षण किया और इंडियन पब्लिक हेल्थ स्टैंडर्ड (IPHS) के मानकों के आधार पर उनकी स्थिति का मूल्यांकन किया। प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग गायत्री राठौड़ ने बताया कि यह निरीक्षण अभियान 5 से 7 नवम्बर तक चलेगा। इसका उद्देश्य प्रदेशभर के चिकित्सा संस्थानों में…
