- अधिवक्ता बार एसोसिएशन रसड़ा-बलिया का चुनाव निर्विरोध सम्पन्न, सभी पदाधिकारी घोषित
- दो फीडर होने से विद्युत आपूर्ति होगा सुगम
- गोण्डा – अवैध खनन रोकने गए खनन अधिकारी चलती जेसीबी पर लटके, बची जान
- बंदर के बच्चे की हत्या के आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार, हथियार भी बरामद
- बाढ़ की कटान से आहत सैकड़ों ग्रामीणो ने किया प्रदर्शन, सौपा उपजिलाधिकारी को पत्रक
- मोबाइल चोरी से साइबर ठगी तक, साइबर पुलिस ने किया बडे़ गिरोह का खुलासा, 03 सदस्य गिरफ्तार दो बाल अपचारी भी पुलिस अभिरक्षा में
- मुरादाबाद मंडल ने अलीगढ़ मंडल को 3-0 से हराया
- गोण्डा – झोलाछाप के इंजेक्शन से बिगड़ी मासूम की हालत,मेडिकल कॉलेज में भर्ती
Author: Ganesh Narayan Sharma
05 नवम्बर 2025 — जयपुर।गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत बुधवार को जोधपुर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा पहुंचे, जहां उन्होंने गुरु नानक देव जी को नमन किया और श्रद्धापूर्वक अरदास में सहभागी बने। गजेन्द्र सिंह शेखावत ने सिख समुदाय और देशवासियों को प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गुरु नानक देव जी का जीवन मानवता, सेवा और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी के उपदेश आज भी समाज में समरसता, करुणा और…
जयपुर, 5 नवम्बर 2025।जयपुर शहर में लगातार हो रही नकबजनियों पर रोक लगाने के लिए जयपुर पूर्व पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस थाना प्रताप नगर ने दो शातिर नकबजनों — कानाराम उर्फ कालू बावरिया और मन्या उर्फ मनु बावरिया — को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी रात के समय घरों में सेंधमारी कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी करते थे। इनमें मन्या उर्फ मनु बावरिया पुलिस थाना रेवदर, जिला सिरोही से ₹5000 का घोषित इनामी अपराधी है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 30 ग्राम सोने की दो चेन, सोने की दो अंगूठियां, चांदी के 10…
जयपुर, 5 नवम्बर 2025।जयपुर शहर में बढ़ती चोरी और नकबजनी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस उपायुक्त जयपुर (पश्चिम) हनुमान प्रसाद (IPS) के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना वैशाली नगर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए सरकारी विद्युत तंत्र के पिलर बॉक्सों से कॉपर की चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस थाना वैशाली नगर में परिवादी महेश कुमार नामा (कनिष्ठ अभियंता, विद्युत विभाग) द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि 16 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2025 के बीच सिरसी रोड, ऑफिसर्स कैंपस, संस्कार स्कूल, रतनबाग मैरिज गार्डन, मोजेक होटल, हनुमान नगर…
जयपुर, 5 नवम्बर 2025।जयपुर शहर में अवैध नशा तस्करों, विक्रेताओं और नशा सेवन करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन “क्लीन स्वीप” के तहत जयपुर पूर्व पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व संजय नैन (IPS) के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व आशाराम चौधरी (RPS) व सहायक पुलिस आयुक्त मालवीय नगर आदित्य पूनिया (RPS) के सुपरविजन में जिला विशेष टीम एवं थाना खो-नागोरियान पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्यवाही करते हुए तीन स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है। संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थों की सप्लाई…
त्योहारी सीजन में घरेलू गैस सिलेंडरों की अवैध रिफिलिंग की शिकायतों पर पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण राजर्षि राज के निर्देशानुसार जिलेभर में निगरानी बढ़ाई गई। पहली कार्रवाई — नारायण विहार क्षेत्र में अवैध रिफिलिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार नारायण विहार थाना पुलिस, जिला विशेष टीम और रसद विभाग की संयुक्त कार्रवाई में न्यू सांगानेर रोड, नारायण विहार स्थित स्थान पर दबिश देकर दो व्यक्तियों को अवैध रूप से वाहनों में घरेलू गैस सिलेंडर से गैस रिफिलिंग करते हुए पकड़ा गया।मौके से 37 गैस सिलेंडर (29 भरे, 08 खाली), एक वजन कांटा, एक मोटर, एक रिफिलिंग पिन और अन्य उपकरण…
जयपुर दक्षिण पुलिस की बड़ी कार्रवाई — ई-सिगरेट सर्च अभियान में अवैध कारोबार का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार
जयपुर, 04, नवंबर 2025 — जयपुर (दक्षिण) पुलिस ने ई-सिगरेट और ई-सिगरेट फ्लेवर के अवैध भंडारण व विक्रय के खिलाफ चलाए जा रहे “ई-सिगरेट सर्च अभियान” में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस आयुक्त जयपुर के निर्देशन में हुई कार्रवाई में महेश नगर थाना और जिला विशेष टीम (DST) जयपुर दक्षिण की संयुक्त टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर ई-सिगरेट की बड़ी खेप जब्त की है। अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण के निर्देशन और सहायक पुलिस आयुक्त सोडाला के सुपरविजन में पुलिस थाना महेश नगर एवं डीएसटी जयपुर दक्षिण की संयुक्त टीम गठित की गई थी।…
अजमेर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की धर्मपत्नी इंद्रा देवी के निधन से पूरे अजमेर में शोक की लहर छा गई। मंगलवार को अंतिम संस्कार के दौरान भावनाओं का सैलाब उमड़ पड़ा। देवनानी परिवार के निवास स्थान संत कंवरराम कॉलोनी, रामनगर में सुबह से ही श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा। राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी अजमेर पहुंचे और उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि “इंद्रा देवी का निधन परिवार और समाज दोनों के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका जीवन सादगी, सेवा और संस्कारों का प्रतीक था।” मुख्यमंत्री…
कोटा में पुलिस टीम पर हमले और सिलसिलेवार चाकूबाजी-लूट की वारदातों का मुख्य आरोपी दबोचा गया जयपुर, 2 नवम्बर 2025। कोटा शहर पुलिस ने लगातार फरार चल रहे टॉप-10 वांछित अपराधी राम चोपड़ा उर्फ बच्चा (20) को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह वही अपराधी है जिसने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने के साथ-साथ चाकूबाजी और लूट की कई वारदातों को अंजाम दिया था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त चाकू और दो लूटी गई मोटरसाइकिलें जब्त की हैं। पुलिस पर हमला कर हुई थी फरारी जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि 22…
जयपुर, 4 नवम्बर 2025। आधुनिक और नवाचार आधारित कृषि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश में ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (ग्राम) 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पंत कृषि भवन में आयोजित अंतरविभागीय कोर ग्रुप की बैठक में कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के शासन सचिव राजन विशाल की अध्यक्षता में आयोजन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में एफआईसीसीआई (FICCI) के प्रतिनिधियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में ग्राम 2026 के लिए संबंधित विभागों द्वारा नोडल अधिकारी नियुक्त करने, कार्यात्मक समितियों का गठन करने, अधिकारियों का विभागवार नामांकन, विभागों की भूमिका और…
जयपुर, 4 नवम्बर 2025। प्रदेश में मंगलवार से विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) 2026 की शुरुआत हो गई है। इस अभियान के तहत 199 विधानसभा क्षेत्रों में 52,222 बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्र भरवाने का कार्य कर रहे हैं। इनके सहयोगार्थ 5,407 सुपरवाइजर भी नियुक्त किए गए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि 854 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ-साथ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 119 अतिरिक्त सहायक अधिकारियों को भी नोटिफाइड किया गया है। इस प्रकार राज्य में कुल 973 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एसआईआर की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। इसके अलावा 199 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, 41…
