Author: Ganesh Narayan Sharma

निवेश, निर्यात और कारोबारी सहयोग के लिए दोनों देशों के उद्योग जगत ने मिलाया हाथ जयपुर, 4 नवम्बर। भारत और मलेशिया के बीच द्विपक्षीय व्यापार और निवेश को नए आयाम देने की दिशा में एक अहम पहल हुई है। अखिल राज्य ट्रेड एंड इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आरतिया) और कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रियलिस्ट्स इन मलेशिया (सीआईआईएम) ने दोनों देशों के बीच औद्योगिक सहयोग, निवेश और निर्यात को बढ़ावा देने के लिए मिलकर कार्य करने पर सहमति जताई है। जयपुर में आयोजित बैठक में सीआईआईएम के वाइस चेयरमैन आर. सी. अग्रवाल और आरतिया के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। इस अवसर पर आरतिया के…

Read More

जयपुर, 4 नवम्बर।राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आगामी 7 नवम्बर से प्रदेशभर में विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी। इस संबंध में मुख्य सचिव सुधांश पंत की अध्यक्षता में मंगलवार को शासन सचिवालय में उच्च स्तरीय बैठक आयोजित हुई, जिसमें संबंधित विभागों, संभागीय आयुक्तों एवं जिला कलेक्टरों ने भाग लिया। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि “वंदे मातरम्@150” कार्यक्रमों को देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत उत्सव के रूप में आयोजित किया जाए। उन्होंने कहा कि यह अवसर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन करने और नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करने…

Read More

जयपुर, 4 नवम्बर।राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि कोई भी पात्र परिवार खाद्य सुरक्षा से वंचित न रहे। उनके मार्गदर्शन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने सामाजिक न्याय और पारदर्शिता की दिशा में अभूतपूर्व उपलब्धि दर्ज की है। प्रदेश में जनसंख्या के अनुपात में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के अंतर्गत लगभग 4.46 करोड़ लाभार्थियों की सीमा निर्धारित थी, जिसके कारण नए पात्र व्यक्तियों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा था। मुख्यमंत्री के निर्देश पर विभाग ने यह सुनिश्चित किया कि पात्र हकदारों को खाद्य सुरक्षा का…

Read More

— ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में उच्च गुणवत्ता वाली मोबाइल व इंटरनेट कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने पर जोर जयपुर, 4 नवम्बर। राष्ट्रीय ब्रॉडबैंड अभियान की राज्य स्तरीय ब्रॉडबैंड समिति की 15वीं बैठक मंगलवार को सचिवालय में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य सचिव सुधांश पंत ने की। इस दौरान उन्होंने राज्य में चल रही दूरसंचार परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि ग्रामीण एवं दूरदराज क्षेत्रों में उच्च गुणवत्ता वाली मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभागीय स्तर पर भूमि आवंटन, वन विभाग की मंजूरी और…

Read More

सक्षम जयपुर अभियान और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत आयोजन — जिला प्रशासन ने की तैयारियां तेज़ जयपुर, 4 नवम्बर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की मंशानुसार सक्षम जयपुर अभियान एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत जयपुर जिले में महिलाओं के सशक्तिकरण और जागरूकता के लिए “नारी चौपाल” कार्यक्रमों की श्रृंखला चलाई जा रही है। इसी क्रम में आगामी गुरुवार, 6 नवम्बर को चौमूं उपखंड के हाड़ौता स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में नारी चौपाल कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन की तैयारी की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने संबंधित विभागों…

Read More

04 नवम्बर 2025, 02:32 PM, जयपुर। राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे ने मंगलवार को गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय, बांसवाड़ा में “राष्ट्रीय एकात्मता : विविधता में एक चेतना” विषय पर आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन किया। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं अवलोकन भी किया। अपने उद्बोधन में राज्यपाल बागडे ने कहा कि राष्ट्र अनेक भाषाओं, संस्कृतियों, मतों और परंपराओं से मिलकर बनता है। राष्ट्र की एकता केवल विचारों में नहीं, बल्कि आचरण और कर्मों में भी झलकनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों में मातृभूमि, संस्कृति और समुदाय के प्रति निष्ठा…

Read More

जयपुर में SS Food Event पर छापेमारी, मिली भारी गंदगी, एक्सपायरी प्रोडक्ट और बिना लाइसेंस कारोबार जयपुर, 04 नवम्बर। शुद्ध आहार – मिलावट पर वार अभियान के तहत जयपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सोमवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण राजस्थान के आयुक्त डॉ. टी. शुभ मंगला के निर्देशानुसार तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत के नेतृत्व में विभागीय दल ने परमहंस कॉलोनी, मुरलीपुरा स्थित “SS Food Event” पर आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने पाया कि संस्थान पर अत्यंत अस्वच्छ (Unhygienic) परिस्थितियों में…

Read More

आज से बीएलओ घर-घर जाकर भरवाएंगे परिगणना प्रपत्र जयपुर, 04 नवम्बर 2025।भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 27 अक्टूबर को घोषित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर-2026) के तहत जयपुर जिले में अब तक 56.91 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है। यह जानकारी जयपुर उप जिला निर्वाचन अधिकारी मेघराज मीणा ने दी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत आज से 4 दिसम्बर 2025 तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं से परिगणना प्रपत्र (Enumeration Form) भरवाएंगे। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे बीएलओ को आवश्यक जानकारी प्रदान करें ताकि उनका डेटा सही रूप से पूर्ववर्ती मतदाता सूची…

Read More

जयपुर, 04 नवम्बर 2025।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने फलोदी के मतोड़ा क्षेत्र में हुई भीषण सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के आश्रितों और घायलों के लिए आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शोक की इस घड़ी में राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों को हरसंभव मदद दी जाएगी और घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। राज्य सरकार की ओर से मृतकों के आश्रितों को 10-10 लाख रुपये, गंभीर घायलों को 2-2 लाख रुपये और अन्य घायलों को 1-1 लाख रुपये की आर्थिक…

Read More

जयपुर, 04 नवम्बर 2025।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की धर्मपत्नी इंद्रा देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इंद्रा देवी का निधन अत्यंत दुखद है। उन्होंने प्रार्थना की कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दे। मुख्यमंत्री ने इस दुखद घड़ी में विधानसभा अध्यक्ष देवनानी और उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।

Read More