Author: Ganesh Narayan Sharma

जयपुर, 04नवम्बर 2025।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में यातायात और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने परिवहन, पुलिस और सार्वजनिक निर्माण विभाग को संयुक्त रूप से 4 नवम्बर से 15 दिन तक विशेष सड़क सुरक्षा अभियान चलाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि यातायात नियमों की सख्ती से पालना कराई जाए और दुर्घटनाओं में जनहानि को रोकने के लिए सभी संबंधित विभाग मिलकर काम करें। बार-बार ओवरस्पीड और शराब पीकर वाहन चलाने पर लाइसेंस रद्द मुख्यमंत्री ने कहा कि शराब पीकर वाहन चलाने और…

Read More

खराब मीटर बदलने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश, नवंबर तक सभी सरकारी भवनों में स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य 03 नवम्बर 2025, जयपुर।प्रदेश के तीनों विद्युत वितरण निगमों — जयपुर, जोधपुर और अजमेर डिस्कॉम्स — में अब खराब मीटरों को बदलने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी। डिस्कॉम्स चेयरमैन आरती डोगरा ने निर्देश दिए हैं कि सभी अधीक्षण अभियंता अपने सर्किलों को शीघ्र ‘डिफेक्टिव मीटर फ्री’ बनाने के लक्ष्य के साथ कार्य करें। आरती डोगरा सोमवार को विद्युत भवन, जयपुर में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से तीनों डिस्कॉम्स की समीक्षा कर रही थीं। बैठक में जोधपुर डिस्कॉम…

Read More

राजस्थान की संस्कृति और वैश्विक एकता का अनूठा संगम पुष्कर (अजमेर)। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पुष्कर मेला 2025 अपने पूरे शबाब पर है। सोमवार को मेला मैदान में परंपरा, संस्कृति और लोक गौरव का रंग बिखरा दिखाई दिया। राजस्थानी मूंछों की शान और साफे की आन का दृश्य हर किसी को मंत्रमुग्ध कर गया। एक ओर जहां देशभर से आए प्रतिभागियों ने अपनी मूंछों से राजस्थान की शान का प्रदर्शन किया, वहीं दूसरी ओर विदेशी सैलानियों ने साफा और तिलक प्रतियोगिता में भाग लेकर लोक संस्कृति के प्रति अपना प्रेम और सम्मान जताया। मूंछों में झलकी शौर्य और शान की पहचान…

Read More

जयपुर, 03 नवम्बर 2025 | जयपुर पूर्व पुलिस ने हुक्का बार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मालवीय नगर स्थित क्लब हब 40 पर छापा मारकर अवैध रूप से हुक्का परोसने के आरोप में क्लब मैनेजर को गिरफ्तार किया है। वहीं क्लब में पार्टी कर रहे 18 लोगों के खिलाफ कोटपा एक्ट के तहत चालान किया गया है। पुलिस उपायुक्त के निर्देश पर कार्रवाई पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व संजीव नैन (IPS) ने बताया कि जिले में कैफे और क्लब की आड़ में हुक्का पार्टी कराने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस…

Read More

जयपुर, 03 नवम्बर 2025 | जयपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित और 25 हजार रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर जयसिंह राठौड़ उर्फ जयसिंह पीडवा को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब एक साल से फरार चल रहा था और तमिलनाडु के सलेम जिले में छिपकर रह रहा था। घटना का विवरण पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम हनुमान प्रसाद ने बताया कि दिनांक 2 अक्टूबर 2024 को निवारू रोड स्थित एक रेस्टोरेंट के बाहर गोलीकांड की वारदात हुई थी। उस समय प्रतीक सिंह उर्फ मोनू, अभय सिंह, प्रीतम सिंह, कुसवंत सिंह, देवेन्द्र भाटी, राहुल सिंह, अजय…

Read More

दिनांक: 03 नवम्बर 2025 | जयपुर जयपुर शहर (पूर्व) पुलिस ने घरेलू गैस सिलेंडरों से अवैध रूप से गैस रिफिलिंग करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कुल 109 गैस सिलेंडर, 4 मोटर गैस भरने की मशीनें और 4 इलेक्ट्रिक कांटे जब्त किए। पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व संजीव नैन (IPS) ने बताया कि आयुक्तालय जयपुर शहर (पूर्व) क्षेत्र में रिहायशी इलाकों और कॉलोनियों के बीच वाहनों व घरेलू सिलेंडरों में अवैध गैस रिफिलिंग की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। शिकायतों की पुष्टि और नियमानुसार कार्रवाई के लिए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व आशाराम…

Read More

03 नवम्बर 2025 | जयपुर कृषि, उद्यानिकी, ग्रामीण विकास एवं आपदा प्रबंधन विभाग मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीना ने आमजन से अपील की है कि नकली खाद, नकली घी, मावा और अन्य मिलावटी सामान बेचकर जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान में सक्रिय सहयोग करें। उन्होंने कहा कि नकली और मिलावटी खाद्य पदार्थ बनाने तथा बेचने वाली फैक्ट्रियों की पहचान कर छापेमारी में आमजन को भी अपनी भूमिका निभानी चाहिए। कृषि मंत्री सोमवार को सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर पंचायत समिति परिसर में आयोजित विकास कार्यों के लोकार्पण कार्यक्रम…

Read More

दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए की प्रार्थना — अंतिम यात्रा में जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी रहे उपस्थित जयपुर, 3 नवम्बर। राजस्थान सरकार के शिक्षा (विद्यालयी/संस्कृत) एवं पंचायती राज मंत्री तथा जोधपुर के प्रभारी मंत्री मदन दिलावर ने सोमवार को फलोदी–मातोड़ा मार्ग पर हुई भीषण सड़क दुर्घटना में दिवंगतों की अंत्येष्टि में सम्मिलित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रभारी मंत्री मदन दिलावर मोक्षधाम पहुंचे, जहाँ उन्होंने पार्थिव देहों के अंतिम दर्शन किए और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख…

Read More

जनजातीय गौरव वर्ष के तहत जयपुर जिले के विद्यालयों में विविध कार्यक्रमों का आयोजन जयपुर, 3 नवम्बर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेशभर में भगवान बिरसा मुंडा जयंती के उपलक्ष्य में जनजातीय गौरव वर्ष के तहत प्रेरणादायी कार्यक्रमों की श्रृंखला आरम्भ हुई है। इसी क्रम में जयपुर जिले के सभी राजकीय विद्यालयों में सोमवार को विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को भगवान बिरसा मुंडा के संघर्षशील जीवन, आदर्शों और देश के स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान से अवगत करवाया गया। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देशानुसार आयोजित इन गतिविधियों में विद्यालयों में…

Read More

03 नवम्बर 2025जयपुर, 03 नवम्बर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार अंत्योदय के संकल्प को साकार करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक राहत और न्याय पहुंचाना है। इसी उद्देश्य से नियमित रूप से आयोजित की जा रही जनसुनवाई आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही है। मुख्यमंत्री ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर जनसुनवाई की, जहां उन्होंने महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक परिवेदना का निस्तारण…

Read More