Author: Ganesh Narayan Sharma

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जन-जन तक पहुँचा लोककल्याणकारी योजनाओं का लाभ लाभ संतृप्ति शिविरों में हजारों लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ जयपुर, 2 नवम्बर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में प्रदेशभर में भगवान बिरसा मुंडा जयंती के उपलक्ष्य में 1 से 15 नवम्बर 2025 तक जनजातीय गौरव वर्ष के तहत विविध कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू हुई है। यह आयोजन भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों, संघर्ष और योगदान को जन-जन तक पहुँचाने के साथ-साथ समाज के वंचित वर्गों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने की दिशा में राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है। जिला…

Read More

पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने राजसमंद के राबचा स्थित आदेश गौशाला का किया निरीक्षण कुमावत समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में लिया भाग जयपुर, 2 नवम्बर। राज्य सरकार गौ संरक्षण और गोसेवा को लेकर पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। इसी संकल्प के अनुरूप पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत रविवार को राजसमंद जिले के दौरे पर रहे। उन्होंने कांकरोली में आयोजित कुमावत समाज के द्वितीय सामूहिक विवाह सम्मेलन में भाग लिया और नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। इसके पश्चात मंत्री नाथद्वारा के ग्राम राबचा स्थित आदेश गौशाला पहुंचे, जहां उन्होंने गौशाला की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। मंत्री ने यहां की हाइटेक सुविधाओं…

Read More

खींवसर में डायलिसिस सेंटर व कैंसर स्क्रीनिंग मोबाइल वैन का शुभारंभ गांव-ढाणी तक बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना सरकार की प्राथमिकता — चिकित्सा मंत्री जयपुर, 2 नवम्बर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल और चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के निर्देशन में प्रदेशभर में कैंसर स्क्रीनिंग सुविधाओं को निचले स्तर तक मजबूत किया जा रहा है, ताकि रोगों का प्रारंभिक स्तर पर पता लगाकर आमजन का जीवन बचाया जा सके। इसी दिशा में नागौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में अब लोगों को घर के नजदीक ही कैंसर जांच की सुविधा प्राप्त होगी। इस उद्देश्य से कैंसर स्क्रीनिंग मोबाइल वैन की शुरुआत की…

Read More

लेवोसेट्रीजीन डाईहाईड्रोक्लोराईड (विनसेट-एल) टैबलेट का स्टॉक जब्त, दवा में सक्रिय घटक पाया गया शून्य निर्माता कम्पनी का परिसर सील, जल्द न्यायालय में वाद दायर किया जाएगा जयपुर, 2 नवम्बर। औषधि गुणवत्ता को लेकर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के निर्देशन में पूरे प्रदेश में दवा निर्माताओं एवं विक्रेताओं के यहां लगातार निरीक्षण किए जा रहे हैं। कमियां मिलने पर विभाग द्वारा तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। इसी कड़ी में राज्यभर में 24 दवा फर्मों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान लेवोसेट्रीजीन डाईहाईड्रोक्लोराईड (विनसेट-एल) टैबलेट के स्टॉक पर रोक लगाई…

Read More

— गंभीर घायल और सेवानिवृत्त जांबाजों की समस्याओं का करें तत्काल समाधान 02 नवम्बर 2025, जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टर्स को निर्देश दिए हैं कि सुरक्षा सेवाओं के दौरान घायल हुए और सेवानिवृत्ति के बाद समस्याओं का सामना कर रहे वीर सैनिकों की शिकायतों का त्वरित और प्राथमिकता से निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि राष्ट्र और समाज की सुरक्षा में अपना जीवन समर्पित करने वाले ये वीर हमारे गौरव और प्रेरणा स्रोत हैं। इनके सम्मान और पुनर्वास से जुड़े कार्यों में किसी भी स्तर पर देरी नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आतंकवाद-निरोधी…

Read More

02 नवम्बर 2025, जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि न्यायपालिका लोकतंत्र का वह सशक्त स्तंभ है जो समाज में न्याय और समानता की भावना को जीवित रखता है। उन्होंने कहा कि सशक्त न्याय व्यवस्था से ही नागरिकों में सुरक्षा और विश्वास का भाव पैदा होता है। मुख्यमंत्री ने बताया कि देश में लागू तीन नए आपराधिक कानून — भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम — ने न्याय व्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन लाया है। राजस्थान इन नए कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। इससे न्याय प्रक्रिया में तेजी आई है और…

Read More

02 नवम्बर 2025 | जयपुर।राजकीय कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और सुशासन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार भ्रष्टाचार, लापरवाही और अनुशासनहीनता के मामलों में लगातार सख्त कदम उठा रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य सेवा के अधिकारियों के विरुद्ध 8 प्रकरणों का निस्तारण करते हुए 13 कार्मिकों के खिलाफ विभिन्न अनुशासनात्मक कार्रवाइयों को अनुमोदित किया है। मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा 17-ए के तहत जल जीवन मिशन की निविदाओं में अनियमितताओं के एक प्रकरण में तीन अभियंताओं के विरुद्ध विस्तृत जांच और अनुसंधान का पूर्वानुमोदन किया है। इसके अलावा, सेवारत अधिकारियों…

Read More

— शादी के सीजन में साइबर ठग भेज रहे हैं नकली ई-निमंत्रण लिंक, क्लिक करते ही चोरी हो सकती है निजी जानकारी और बैंकिंग डिटेल्स 01 नवम्बर 2025, जयपुर।शादी-ब्याह के इस सीज़न में जहां सोशल मीडिया और मोबाइल पर शुभकामनाओं का सिलसिला चल रहा है, वहीं साइबर अपराधियों ने अब इस उत्सव भरे माहौल को ठगी का नया जरिया बना लिया है। राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने जनता को एक गंभीर साइबर खतरे से सतर्क किया है — “आमंत्रण.apk” नामक एक खतरनाक फर्जी एप्लीकेशन, जो शादी के ई-निमंत्रण के बहाने मोबाइल में इंस्टॉल कराकर डेटा चोरी कर रही…

Read More

जयपुर, 1 नवंबर 2025।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार ‘सहकार से समृद्धि’ की संकल्पना को धरातल पर उतारते हुए देश के अग्रणी राज्यों में शुमार हो गई है। राज्य में सहकारिता के नेटवर्क को ग्राम स्तर तक मजबूत बनाने और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अक्टूबर माह में आयोजित ‘सहकार सदस्यता अभियान’ राज्य में सहकार आंदोलन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है। अभियान से मिले उल्लेखनीय परिणाम यह अभियान प्रारंभिक रूप से 2 से 15 अक्टूबर तक चलाया…

Read More

जयपुर, 1 नवंबर 2025।राजभवन में शनिवार को देश के 15 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों का स्थापना दिवस उत्साह और सौहार्द के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर 1 नवंबर को गठित होने वाले 8 राज्यों — आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, पंजाब और तमिलनाडु — तथा 5 केंद्रशासित प्रदेशों — अंडमान और निकोबार द्वीप, चंडीगढ़, दिल्ली, लक्षद्वीप और पुडुचेरी — का स्थापना दिवस मनाया गया। इसके साथ ही 31 अक्टूबर को गठित होने वाले जम्मू-कश्मीर और लद्दाख केंद्रशासित प्रदेशों का स्थापना दिवस भी समारोह में शामिल किया गया। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने इस अवसर पर राजस्थान…

Read More