- दो फीडर होने से विद्युत आपूर्ति होगा सुगम
- गोण्डा – अवैध खनन रोकने गए खनन अधिकारी चलती जेसीबी पर लटके, बची जान
- बंदर के बच्चे की हत्या के आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार, हथियार भी बरामद
- बाढ़ की कटान से आहत सैकड़ों ग्रामीणो ने किया प्रदर्शन, सौपा उपजिलाधिकारी को पत्रक
- मोबाइल चोरी से साइबर ठगी तक, साइबर पुलिस ने किया बडे़ गिरोह का खुलासा, 03 सदस्य गिरफ्तार दो बाल अपचारी भी पुलिस अभिरक्षा में
- मुरादाबाद मंडल ने अलीगढ़ मंडल को 3-0 से हराया
- गोण्डा – झोलाछाप के इंजेक्शन से बिगड़ी मासूम की हालत,मेडिकल कॉलेज में भर्ती
- गोण्डा – कूड़ा फेंकने के विवाद में दो पक्षों में संघर्ष,सात नामजद व एक अज्ञात पर केस दर्ज
Author: Ganesh Narayan Sharma
जयपुर, 1 नवंबर 2025।राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से शनिवार को सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने राजभवन पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की। भेंट के दौरान दोनों राज्यपालों के बीच विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। उन्होंने शासन-प्रशासन के सुचारू संचालन, उच्च शिक्षा, सांस्कृतिक आदान-प्रदान तथा राज्यों के बीच सहयोग को और सुदृढ़ बनाने से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। राज्यपाल बागडे और ओम प्रकाश माथुर के बीच यह मुलाकात पारस्परिक सौहार्द और सहयोग की भावना से परिपूर्ण रही। यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी, जो राजभवन में सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।
जयपुर, 1 नवंबर 2025।राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से शनिवार को राजभवन में जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर के नव नियुक्त कुलगुरु प्रोफेसर पवन कुमार शर्मा ने शिष्टाचार भेंट की। कुलगुरु पद संभालने के बाद यह उनकी राज्यपाल से पहली औपचारिक मुलाकात थी। भेंट के दौरान विश्वविद्यालय से संबंधित शैक्षणिक गतिविधियों, अनुसंधान कार्यों और उच्च शिक्षा में गुणवत्ता सुधार के विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। राज्यपाल ने कुलगुरु पवन कुमार शर्मा को नयी जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ दीं और विश्वविद्यालय में शैक्षणिक उत्कृष्टता तथा नवाचार को बढ़ावा देने पर बल दिया। प्रो. शर्मा ने भी राज्यपाल को विश्वविद्यालय की आगामी योजनाओं, अनुसंधान परियोजनाओं और…
एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई, 58 लाख रुपये की संपत्ति जब्त रायगढ़, 01 नवंबर 2025।जिला पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की अवैध तस्करी पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत घरघोड़ा थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने घरघोड़ा–लैलूंगा मुख्य मार्ग पर घेराबंदी कर एक हुंडई कार से 257.5 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इस कार्रवाई में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संतोष दास पिता बुधराम दास (उम्र 26 वर्ष), निवासी ग्राम चीताबहार, थाना दरिमा, जिला सरगुजा के रूप में हुई है। गाड़ी में छिपाकर ले जाया…
पुष्कर/अजमेर। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त श्री पुष्कर मेला 2025 का मुख्य आकर्षण गुरुवार की शाम पुष्कर सरोवर पर आयोजित भव्य दीपोत्सव और महाआरती कार्यक्रम रहा। जैसे ही शाम ढली, सरोवर के 52 घाटों पर दीपों की रौशनी ने अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया। तीर्थ पुरोहित संघ की ओर से आयोजित इस दिव्य कार्यक्रम में श्रद्धा, भक्ति और संस्कृति का संगम देखने को मिला। ब्रह्म घाट, गऊ घाट, गणगौर घाट, बद्री घाट, प्रधान वराह घाट और जयपुर घाट सहित सात घाटों पर विधिवत महाआरती हुई। 52 घाटों पर दीपदान का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 1.25 लाख दीपों से पूरा सरोवर जगमगा उठा।…
पुष्कर/अजमेर। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पुष्कर मेले के दौरान धार्मिक नगरी पुष्कर स्थित विश्व प्रसिद्ध ब्रह्मा मंदिर में वीआईपी दर्शन की व्यवस्था अस्थायी रूप से बंद कर दी गई है। मेले के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ और व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ब्रह्मा मंदिर की अस्थायी व्यवस्था कमेटी द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि फिलहाल किसी भी श्रेणी के वीआईपी दर्शन नहीं कराए जाएंगे। केवल विषम परिस्थितियों या विशेष प्रशासनिक आवश्यकता होने पर ही सीमित रूप में अनुमति दी जाएगी। कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया…
पुष्कर। अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेला 2025 अब अपने पूरे रंग में दिखाई दे रहा है। देशी-विदेशी पर्यटकों की बढ़ती भीड़ के बीच मेले में रोजाना आयोजित होने वाली पारंपरिक प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। शुक्रवार को पशुपालन विभाग की ओर से मेला मैदान में आयोजित ऊंट नृत्य प्रतियोगिता ने दर्शकों का मन मोह लिया। रेगिस्तान के जहाज कहे जाने वाले ऊंट जब ढोल और नगाड़ों की थाप पर थिरकने लगे, तो पूरा मेला मैदान तालियों की गूंज से गूंज उठा। ऊंट पालकों ने अपने ऊंटों को नचाने की कला में अनोखी प्रतिभा दिखाई — कोई ऊंट चारों पैरों पर…
जयपुर, 31 अक्टूबर। जयपुर पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल और प्रमुख शासन सचिव ऊर्जा अजिताभ शर्मा ने बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन में महिंद्रा वर्ल्ड सिटी (जयपुर) लिमिटेड के सहयोग से 75 लाख रुपए की लागत से निर्मित डिजिटल लाइब्रेरी का फीता काटकर शुभारंभ किया। पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने कहा कि पुलिस लाइन का कार्य जिम्मेदारी और परिश्रम से जुड़ा होता है। ऐसे में परिसर के भीतर स्थापित यह लाइब्रेरी ज्ञान, प्रेरणा और शांति का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगी। उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मी इस डिजिटल लाइब्रेरी का उपयोग कर अपनी कार्य दक्षता और क्षमता में वृद्धि कर सकेंगे। इसका लाभ…
अलवर सांसद खेल उत्सव 2.0 में बोले — खेलों से निखरती है प्रतिभा, अनुशासन और आत्मविश्वास जयपुर/अलवर, 31 अक्टूबर 2025।केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव ने शुक्रवार को राजगढ़ स्थित प्रताप स्टेडियम में आयोजित अलवर सांसद खेल उत्सव 2.0 में भाग लेकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अलवर सांसद खेल उत्सव का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना और उनकी खेल प्रतिभा को निखारना है। खेलों से जीवन में आता है अनुशासन और आत्मविश्वास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने…
538 विद्यार्थियों और स्टाफ मेंबर्स ने किया रक्तदान — 23 वर्षों से जारी है यह सेवा परंपरा जयपुर, 31 अक्टूबर 2025।स्वामी केशवानंद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मैनेजमेंट एंड ग्रामोत्थान (एसकेआईटी) रामनगरिया, जगतपुरा, जयपुर में एचडीएफसी बैंक, लायंस क्लब जयपुर मेट्रो, रेड क्रॉस क्लब एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।इस शिविर में कॉलेज के 538 विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का श्रेष्ठ उदाहरण प्रस्तुत किया। शिविर का संचालन एसएमएस हॉस्पिटल, जयपुरिया हॉस्पिटल, संतोकबा दुर्लभजी मेमोरियल हॉस्पिटल, स्वास्थ्य कल्याण ब्लड बैंक, रूंगटा हॉस्पिटल, स्वास्तिक ब्लड बैंक और गुरुकुल…
जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई राष्ट्रीय एकता और अखण्डता की शपथ जयपुर, 31 अक्टूबर 2025।राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट परिसर, जयपुर में एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता, अखण्डता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम की शुरुआत लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर हुई। उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने सरदार पटेल के अद्वितीय योगदान को नमन करते हुए राष्ट्र की एकता और अखण्डता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता…
