Author: Ganesh Narayan Sharma

शिप्रापथ थाना पुलिस की बड़ी सफलता — आरोपी रमेशचंद तंवर को दबोचा जयपुर, 31, अक्टूबरपुलिस आयुक्तालय जयपुर दक्षिण की ऑपरेशन क्लीन स्वीप मुहिम के तहत शिप्रापथ थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। टीम ने अवैध मादक पदार्थ स्मैक की सप्लाई में संलिप्त और पिछले तीन माह से फरार चल रहे मुख्य आरोपी रमेशचंद तंवर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण राजर्षि राज (IPS) ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध मुकदमा नंबर 758/2025, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना मुहाना में दर्ज था। पुलिस टीम ने सतत प्रयासों के बाद आरोपी को दबोच लिया। उच्चाधिकारियों के…

Read More

“खेल की कोई भाषा नहीं होती” — खेल भावना और उत्साह से गूंजा पुष्कर मेला मैदान पुष्कर/अजमेर, 31अक्टूबर विश्व प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेला में गुरुवार को धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों के साथ-साथ खेल के मैदान में भी रोमांच चरम पर रहा। मेला मैदान में खेले गए अनोखे फुटबॉल मुकाबले ने हर दर्शक को जोश और उत्साह से भर दिया। मुकाबले में विदेशी सैलानियों की टीम ने स्थानीय खिलाड़ियों के साथ मैत्री मैच खेला, जिसमें स्थानीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-1 से जीत दर्ज की। जोश, जुनून और खेल भावना से भरा मैच खेल की शुरुआत के साथ ही दोनों…

Read More

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी और जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने किया झंडारोहण पुष्कर/अजमेर, 31 अक्टूबर अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त श्री पुष्कर मेला-2025 का आज वैदिक मंत्रोच्चारण और पूजा-अर्चना के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। झंडारोहण के साथ इस धार्मिक और पशु मेले की औपचारिक शुरुआत हुई, जिससे पुष्कर नगरी में उत्सव का माहौल छा गया। उद्घाटन समारोह में उप मुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी और राजस्थान सरकार के जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत ने झंडारोहण कर मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अजमेर जिला कलेक्टर लोकबंधु, पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार, सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी…

Read More

अजमेर, 30 अक्टूबरअंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पुष्कर पशु मेला में इस वर्ष न केवल सांस्कृतिक और धार्मिक रंग नजर आ रहे हैं, बल्कि प्रशासनिक सतर्कता भी पूरे जोश में दिख रही है। राजस्थान सरकार के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, अजमेर जिला टीम द्वारा मेले में लगातार बड़ी कार्रवाई की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, विभाग की एनफोर्समेंट टीम ने मेले में संचालित हो रहे होटलों, ढाबों, रेस्तरां और चाय की दुकानों पर जांच अभियान चलाया, जिसमें कई जगहों पर घरेलू एलपीजी सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग पाया गया। टीम ने मौके पर घरेलू सिलेंडर जब्त किए और संबंधित संचालकों के…

Read More

रायगढ़, 30 अक्टूबर। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक बेकाबू कार चालक की लापरवाही ने तीन निर्दोष लोगों की जान ले ली। तेज रफ्तार से चल रही कार ने पहले सड़क किनारे चल रही एक महिला को कुचल दिया और इसके बाद बाइक सवार दो युवकों को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को अस्पताल भिजवाया और चालक की तलाश शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार हादसा कापू–चाल्हा मार्ग पर दोपहर करीब 12:15 बजे हुआ। कार क्रमांक सीजी 13 बीई 1283 का चालक…

Read More

रायगढ़, 29 अक्टूबर। सोशल मीडिया पर नाबालिग से मारपीट का वीडियो वायरल होने के मामले में कोतवाली पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए त्वरित गति से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। वायरल वीडियो में दो युवकों द्वारा एक नाबालिग बालक के साथ मारपीट करते और उसे धमकाते हुए देखा गया था। वीडियो के प्रसार के बाद मामला पुलिस के संज्ञान में आया, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई की गई। कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित बालक के पिता ने आज रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके बेटे के साथ प्रकाश नेताम और दीपक नेताम ने…

Read More

महाराणा प्रताप टूरिस्ट सर्किट, तनोट माता मंदिर और पूंछरी का लौठा के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में दिए निर्देशजयपुर, 30 अक्टूबर 2025।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार विकास के साथ-साथ राजस्थान की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के संकल्प को साकार करने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आस्था धामों और प्रमुख पर्यटन स्थलों के विकास एवं पुनर्विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें महाराणा प्रताप…

Read More

जयपुर, 30 अक्टूबर 2025।अंता विधानसभा उपचुनाव-2025 के दौरान किसी भी प्रकार के राजनीतिक विज्ञापन, रिकॉर्डेड ऑडियो कॉल और बल्क मोबाइल संदेश को सक्षम स्तर से अधिप्रमाणन के बिना प्रसारित करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। निर्वाचन विभाग ने स्पष्ट किया है कि आचार संहिता के उल्लंघन की स्थिति में संबंधित मोबाइल ऑपरेटरों और टेली मार्केटिंग कंपनियों पर कार्रवाई की जाएगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने इस संबंध में मोबाइल कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उपचुनाव वाले क्षेत्रों में सभी ऑपरेटर आदर्श चुनाव आचार संहिता की पूर्ण पालना सुनिश्चित करें। यह प्रत्येक…

Read More

पुष्कर/अजमेर, 31 अक्टूबर पवित्र पुष्कर मेला और कार्तिक मास के शुभ अवसर पर अखिल भारतीय सैन समाज एवं सैन भक्ति पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी अचलानन्दाचार्य गिरी महाराज शुक्रवार को पुष्कर पहुंचेंगे। उनके आगमन के साथ ही पुष्कर में धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण और भी प्रखर हो उठेगा। सैन भक्ति पीठ के प्रवक्ता हरिप्रसाद पाराशर ने बताया कि स्वामी अचलानन्दाचार्य महाराज जोधपुर से प्रस्थान कर अपराह्न में संन्यास आश्रम के सामने स्थित सैन भक्ति पीठ पुष्कर पहुंचेंगे। आगमन उपरांत वे पूरे कार्तिक मास के दौरान पुष्कर में ही प्रवास करेंगे और भक्तों को अपने सत्संग एवं प्रवचनों से आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।…

Read More

पुष्कर/अजमेर, 30 अक्टूबर विश्वप्रसिद्ध श्री पुष्कर मेला 2025 का आज गुरुवार सुबह 10 बजे ध्वजारोहण समारोह के साथ विधिवत शुभारंभ होगा। परंपरा, संस्कृति और उत्सव के संगम का प्रतीक यह मेला इस वर्ष कई विशेष आकर्षणों के साथ प्रारंभ हो रहा है। सूत्रों के अनुसार, मेले के उद्घाटन अवसर पर राजस्थान की उप मुख्यमंत्री श्रीमती दीया कुमारी द्वारा ध्वजारोहण किए जाने की संभावना है। समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, देश-विदेश से आए पर्यटक, अधिकारी एवं कलाकार भाग लेंगे। ध्वजारोहण के साथ ही 101 नगाड़ा वादक सामूहिक प्रस्तुति देकर लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज करने का प्रयास करेंगे।…

Read More