- दो फीडर होने से विद्युत आपूर्ति होगा सुगम
- गोण्डा – अवैध खनन रोकने गए खनन अधिकारी चलती जेसीबी पर लटके, बची जान
- बंदर के बच्चे की हत्या के आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार, हथियार भी बरामद
- बाढ़ की कटान से आहत सैकड़ों ग्रामीणो ने किया प्रदर्शन, सौपा उपजिलाधिकारी को पत्रक
- मोबाइल चोरी से साइबर ठगी तक, साइबर पुलिस ने किया बडे़ गिरोह का खुलासा, 03 सदस्य गिरफ्तार दो बाल अपचारी भी पुलिस अभिरक्षा में
- मुरादाबाद मंडल ने अलीगढ़ मंडल को 3-0 से हराया
- गोण्डा – झोलाछाप के इंजेक्शन से बिगड़ी मासूम की हालत,मेडिकल कॉलेज में भर्ती
- गोण्डा – कूड़ा फेंकने के विवाद में दो पक्षों में संघर्ष,सात नामजद व एक अज्ञात पर केस दर्ज
Author: Ganesh Narayan Sharma
राज्यभर में पुलिस और आमजन के बीच एकता और सद्भाव का संदेश जयपुर, 31 अक्टूबर 2025।लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में इस वर्ष 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस पर राज्यभर में एक अभूतपूर्व आयोजन की तैयारी की गई है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस आर्म्ड बटालियन्स रूपिंदर सिंह के निर्देशानुसार प्रदेश के प्रत्येक थाना स्तर पर सुबह 6:30 बजे से 8:30 बजे तक ‘Run for Unity’ का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य पुलिस बल और नागरिक समाज के बीच एकता, सद्भाव और परस्पर सहयोग की भावना को मजबूत करना है। दौड़ के दौरान प्रतिभागी 1…
राज्यपाल ने राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई 31 अक्टूबर 2025, जयपुर।राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शुक्रवार को राजभवन में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की छवि पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आजादी के बाद रियासतों के एकीकरण से देश को एक सूत्र में पिरोने का ऐतिहासिक कार्य सरदार वल्लभभाई पटेल ने किया। राज्यपाल ने सरदार पटेल के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनकी दृढ़ इच्छा शक्ति, संगठन क्षमता और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण ने भारत की एकता को सशक्त आधार प्रदान किया। उन्होंने कहा कि आज भी पटेल के विचार और…
राज्यपाल ने पूर्व सैनिकों के लिए वृद्धाश्रम, एकीकृत परिसर, बलिदानी योद्धाओं के नाम पर विद्यालय और सार्वजनिक स्थलों के नामकरण पर समयबद्ध निर्णय की सैद्धांतिक स्वीकृति दीपूर्व सैनिकों एवं आश्रितों के कल्याण हेतु सकारात्मक सोच रखकर कार्य करें – राज्यपाल 31 अक्टूबर 2025, जयपुर।राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं और उनके आश्रितों के कल्याण से संबंधित लंबित निर्णयों पर सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए त्वरित कार्य किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जयपुर में पूर्व सैनिकों के लिए वृद्धाश्रम, जोधपुर में एकीकृत परिसर तथा विद्यालय और सार्वजनिक स्थलों का नामकरण बलिदानी योद्धाओं के नाम पर किए जाने की समयबद्ध…
31 अक्टूबर 2025, 03:00 PMजयपुर, 31 अक्टूबर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बाढ़ से क्षतिग्रस्त सरकारी परिसम्पत्तियों की तात्कालिक मरम्मत के लिए 1,012 करोड़ 92 लाख रुपए की स्वीकृतियां जारी की हैं। ये स्वीकृतियां बाढ़ एवं अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त सड़क, पुलिया, डैम, एनीकट, स्वास्थ्य केन्द्र, स्कूल, आंगनबाड़ी भवन सहित सरकारी इमारतों और परिसम्पत्तियों के 50 हजार 288 मरम्मत कार्यों के लिए जारी की गई हैं। 14 हजार से अधिक सड़कों तथा 7,911 आंगनबाड़ी भवनों की होगी मरम्मतमुख्यमंत्री की स्वीकृति के अनुसार 294 करोड़ रुपये की राशि से सार्वजनिक निर्माण विभाग की 14 हजार 212 सड़क और 1,161 पुलिया, 19 करोड़ रुपये…
31 अक्टूबर 2025, जयपुर।राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को शासन सचिवालय परिसर में जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अभय कुमार ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को नमन किया। कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव अभय कुमार ने कहा कि सरदार पटेल ने स्वतंत्र भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और देश की रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर राष्ट्रीय एकता का आधार मजबूत किया।…
31 अक्टूबर 2025, जयपुर।राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से शुक्रवार को राजभवन में राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) के सदस्य डॉ. अशोक कुमार कलवार और डॉ. सुशील कुमार बिस्सू ने सौजन्य भेंट की। यह मुलाकात शिष्टाचार भेंट के रूप में हुई। इस अवसर पर राज्यपाल और आयोग के सदस्यों के बीच शिक्षा, पारदर्शिता और चयन प्रक्रियाओं की गुणवत्ता से संबंधित विषयों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई। राज्यपाल ने आयोग की कार्यप्रणाली में निष्पक्षता और पारदर्शिता को बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया। राज्यपाल ने दोनों सदस्यों से राज्य में प्रतिभाशाली युवाओं के चयन के लिए आयोग द्वारा किए जा रहे प्रयासों की…
31 अक्टूबर 2025, जयपुर।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने आजादी के बाद रियासतों का विलय कर एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण किया। उन्होंने देशवासियों के हृदय में ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की भावना जगाई। पटेल का उद्देश्य विविधता में एकता के प्रतीक भारत का निर्माण था, जो आज भी उतना ही प्रासंगिक है। मुख्यमंत्री ने युवाओं से आह्वान किया कि वे राष्ट्रहित और राष्ट्रीय एकता को सर्वोपरि रखें तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को सरदार पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में ‘सरदार/150’ अभियान के तहत…
जयपुर, 31अक्टूबर 2025।जयपुर शहर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन “क्लीन स्वीप” के तहत जयपुर पूर्व पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व संजीव नैन (IPS) ने बताया कि पुलिस आयुक्त जयपुर के निर्देशानुसार जिले में अवैध नशा तस्करों और सप्लायरों पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व आशाराम चौधरी (RPS) और सहायक पुलिस आयुक्त आदर्श नगर लक्ष्मी सुधार (RPS) के निर्देशन में पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर एवं जिला विशेष टीम जयपुर पूर्व की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने गुप्त सूचना के आधार…
सोशल मीडिया पर व्यापार का झांसा देकर युवक को बनाया शिकार, 51 हजार रुपये ऑनलाइन लूटे जयपुर, 31 अक्टूबर 2025पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर करण शर्मा (IPS) ने बताया कि दिनांक 18 अक्टूबर 2025 को परिवादी मुकेश कुमार वासवानी द्वारा पुलिस थाना ब्रह्मपुरी में रिपोर्ट दी गई थी कि 17 अक्टूबर को सुबह सोशल मीडिया पर एक अज्ञात युवक से बात हुई, जिसने बिजनेस प्लान बताकर मिलने को कहा। बाद में वह टेलीग्राम के माध्यम से बातचीत करने लगा और मिलने के बहाने परिवादी को बुलाया। परिवादी जब मिलने गया, तो आरोपी ने उसे स्विफ्ट कार में बैठाया, कुछ दूरी पर…
जेसीबी और तीन डम्पर बरामद, आरोपी मुकेश मेहता जेल भेजा गया जयपुर, 31 अक्टूबर 2025 पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व संजीव नैन (IPS) ने बताया कि पुलिस थाना प्रताप नगर द्वारा राजस्थान पत्रिका प्रा. लि. के स्वामित्व वाले भूखंड की बाउंड्रीवाल तोड़कर खुदाई और मिट्टी चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। घटना के संबंध में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आशाराम चौधरी के मार्गदर्शन में, सहायक पुलिस आयुक्त सांगानेर विनोद शर्मा के निर्देशन में थानाधिकारी प्रताप नगर राजेन्द्र कुमार शर्मा (पुलिस निरीक्षक) के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। घटना का विवरण दिनांक…
