Author: Ganesh Narayan Sharma

जयपुर, 6 अक्टूबर।स्वामी केशवानंद इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मैनेजमेंट एंड ग्रामोत्थान (एसकेआईटी), जयपुर ने एक बार फिर अपनी तकनीकी श्रेष्ठता का परिचय दिया है। संस्थान के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग के 8 छात्रों का चयन सीएसआईआर—केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग अनुसंधान संस्थान (सीरी), जयपुर द्वारा आयोजित एक माह के ‘एडवांस्ड आईओटी ट्रेनिंग प्रोग्राम’ के लिए किया गया है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 6 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक चलेगा और इसका उद्देश्य युवाओं को इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) के क्षेत्र में नवीनतम तकनीकी ज्ञान, अनुसंधान दृष्टिकोण और उद्योग-आधारित व्यावहारिक अनुभव से सशक्त बनाना है। सीरी के अनुसार, इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम के लिए…

Read More

जयपुर, 06 अक्टूबर 2025 राजस्थान पुलिस की मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में झालावाड़ जिले की पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पिड़ावा थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम (DST) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 1 करोड़ 60 लाख रुपये मूल्य की 790 ग्राम स्मैक बरामद की है। साथ ही चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। तस्करी में उपयोग की गई एक कार और 10 लाख रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं। कार्रवाई का…

Read More

– देर रात घटना स्थल पर पहुंचे मुख्यमंत्री, प्रभावितों को हर संभव राहत देने के दिए निर्देश- हादसे की जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन- हादसा अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण, दुःख की इस घड़ी में सरकार शोक संतप्त परिजनों के साथ खड़ी 06 अक्टूबर 2025जयपुर, 06 अक्टूबर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार देर रात सवाई मानसिंह अस्पताल में ट्रॉमा एवं अस्थि रोग संस्थान के न्यूरोसर्जरी आईसीयू-1 में इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग से हुई दुर्घटना पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। हादसे की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री देर रात घटना स्थल पर पहुंचे और पूरी स्थिति का…

Read More

06 अक्टूबर 2025, जयपुर, 6 अक्टूबर।राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में आग लगने से हुए हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। उन्होंने ईश्वर से मृतकों की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। साथ ही, उन्होंने हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है। राज्यपाल ने संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से घटना की संपूर्ण जानकारी लेकर आवश्यक राहत एवं बचाव कार्यों को तत्परता से…

Read More

जयपुर, 6 अक्टूबर 2025।जयपुर उत्तर पुलिस ने एरिया डोमिनेशन की कार्रवाई के तहत शनिवार और रविवार (4 व 5 अक्टूबर) को अपराधियों के विरुद्ध जबरदस्त दबिश दी। इस दौरान थाना गलतागेट पुलिस ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में प्रभावी अभियान चलाकर कुल 38 अपराधियों को गिरफ्तार किया, जिनमें 16 हिस्ट्रीशीटर, 2 हार्डकोर अपराधी और 14 चालानशुदा सक्रिय अपराधी शामिल हैं। अभियान की रूपरेखा पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर करण शर्मा (IPS) के निर्देशन में यह विशेष अभियान चलाया गया। शहर में बढ़ते आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने, हथियारबंद अपराधियों, मादक पदार्थ तस्करों और संगठित गैंग के सदस्यों पर निगरानी रखने के…

Read More

जयपुर, 6 अक्टूबर 2025।जयपुर पूर्व पुलिस ने लूट और मारपीट की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर युवक से नकदी, मोबाइल और चांदी की ज्वेलरी लूट ली थी। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि उसका एक साथी अभी फरार है। पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व संजिव नैन (IPS) ने बताया कि थाना जवाहर नगर के प्रकरण संख्या 245/2025 में मारपीट और लूट की घटना में शामिल अभियुक्तों की तलाश हेतु अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आशाराम चौधरी और सहायक पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सुधार के सुपरविजन में…

Read More

जयपुर, 6 अक्टूबर 2025। जयपुर पूर्व की पुलिस ने रविवार को अवैध गैस रिफिलिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया और बड़ी मात्रा में गैस सिलेंडर जब्त किए। जिला विशेष टीम (डीएसटी) जयपुर पूर्व और थाना रामनगरीया पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यह मामला पकड़ा गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि रामनगरीया थाना क्षेत्र के लुहारी नगर कॉलोनी में अवैध रूप से गैस सिलेंडरों की रिफिलिंग की जा रही है। सूचना की पुष्टि के बाद टीम मौके पर पहुंची और छापेमारी की। छापे के दौरान पुलिस ने एक गैस रिफिलिंग मोटर, एक कट्टा और…

Read More

जयपुर, 5 अक्टूबर।केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत का जन्मोत्सव रविवार को जैसलमेर जिले के पोकरण में जनउत्सव के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में उत्साह और हर्षोल्लास का माहौल देखने को मिला। जैसलमेर–पोकरण मार्ग पर अनेक स्थानों पर आमजन और कार्यकर्ताओं ने स्वागत द्वार सजाए, बैनर-पोस्टर लगाए और फूलों की वर्षा के बीच अपने प्रिय नेता का स्वागत किया। पोकरण पहुँचने पर गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाज़ी के बीच जनसैलाब उमड़ पड़ा। नगरवासियों और कार्यकर्ताओं ने जेसीबी की कतार लगाकर पुष्प वर्षा करते हुए केंद्रीय मंत्री का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में पोकरण विधायक…

Read More

05 अक्टूबर 2025, जयपुर, 5 अक्टूबर।पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने रविवार को पाली जिले के सुमेरपुर स्थित अपने निज आवास पर जनसुनवाई आयोजित की। जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में आसपास के क्षेत्रों से ग्रामीण अपनी समस्याएँ लेकर पहुंचे। मंत्री कुमावत ने कहा कि आमजन की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता से किया जाए ताकि लोगों को शीघ्र राहत मिल सके। उन्होंने जनसुनवाई के दौरान प्राप्त विभिन्न मामलों — जिनमें राजस्व, सड़क निर्माण, भूमि रूपांतरण, सीमांकन, जल निकासी, नाले निर्माण, अतिक्रमण, आपसी विवाद, पानी, बिजली, चिकित्सा, शिक्षा, रोजगार और सड़क मरम्मत से जुड़ी शिकायतें शामिल थीं — को गंभीरता से सुना और…

Read More

जयपुर, 5 अक्टूबर।सिंधी कैंप व्यापार मंडल की ओर से रविवार को स्नेह मिलन समारोह का आयोजन खंडाका हाउस में किया गया। कार्यक्रम में जयपुर के राजनीतिक, सामाजिक और व्यापारिक जगत के अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में विधायक गोपाल शर्मा, विधायक प्रत्याशी चंद्र मोहन बटवाडा, जयपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुभाष गोयल, महामंत्री सुरेश सैनी, पूर्व विधायक प्रताप सिंह खाचरियावास, विधायक अमीन कागज़ी, चेयरमैन रवि प्रकाश, रणजीत सिंह सोडाला, होटल फेडरेशन के हुसैन खान, सिंधी कैंप एवं जालूपुरा थाने के एसएचओ, महासंघ के सदस्य तथा विभिन्न व्यापार मंडलों के पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम में उपस्थित…

Read More