- गोण्डा – सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत
- जयपुर को निर्यात हब बनाने के लिए हों सार्थक प्रयास: जिला कलक्टर संदेश नायक
- स्वच्छ सर्वेक्षण 2026-27: उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रदेश की नगरीय निकायों का साझा मंथन, राज्य स्तरीय कार्यशाला एवं वेबिनार आयोजित
- संसदीय कार्य मंत्री की अध्यक्षता में जेडीए सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित: प्रदेश सरकार राजस्थान के सतत और समावेशी विकास के लिए प्रतिबद्ध — जोगाराम पटेल
- एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर भर्ती-2024: ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र भरने का अंतिम अवसर, RPSC का महत्वपूर्ण नोटिस
- कॉमनवेल्थ पीस मेडिएशन सम्मेलन: जयपुर में अंतरराष्ट्रीय आयोजन का भव्य शुभारंभ, सीजेआई जस्टिस सूर्यकांत ने किया उद्घाटन
- गोण्डा – घर में बीवी के संग पकड़ा तो हेड कांस्टेबल ने पति को ‘एनकाउंटर’ की दी धमकी
- गोण्डा – सर्पदंश से महिला की इलाज के दौरान मौत
Author: Ganesh Narayan Sharma
जयपुर, 29, अक्टूबर 2025। पुलिस आयुक्तालय जयपुर शहर द्वारा अवैध हथियारों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन ‘आग’ के तहत जयपुर पूर्व पुलिस ने एक युवक को अवैध पिस्टल सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व संजीव नैन (IPS) ने बताया कि संगठित अपराधों की रोकथाम और गैंगवार पर अंकुश लगाने के लिए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आशाराम चौधरी (RPS) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था तथा सभी एसीपी व जिला विशेष टीम को सक्रिय कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में एसीपी सांगानेर विनोद शर्मा (RPS) के निर्देशन में थानाधिकारी रामनगरिया चन्द्रभान और…
युवा अपने ज्ञान का उपयोग राष्ट्र निर्माण में करें — राज्यपाल बागडेउदयपुर, 29, अक्टूबर 2025। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने कहा कि दीक्षांत समारोह शिक्षा का अंत नहीं, बल्कि अर्जित ज्ञान के व्यावहारिक उपयोग का शुभारंभ है। युवाओं को चाहिए कि वे अपने ज्ञान, कौशल और ऊर्जा का उपयोग राष्ट्र निर्माण में करें। वे मंगलवार शाम को उदयपुर जिले के भटेवर स्थित सर पदमपत सिंघानिया विश्वविद्यालय के 12वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। राज्यपाल श्री बागडे ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में किसी भी पद पर रहें, सदैव लोक कल्याण की भावना…
पुष्कर/अजमेर।विश्वविख्यात पुष्कर पशु मेला इस बार भी चर्चा में है, लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान खींच रहा है 15 करोड़ रुपये का घोड़ा ‘शाहबाज’। यह घोड़ा पंजाब के पशुपालक गैरी गिल का है और केवल ढाई साल का है। गैरी ने बताया कि ‘शाहबाज’ अब तक छह से अधिक राष्ट्रीय शो में विजेता रह चुका है और 65 इंच ऊंचा है। इसकी ब्रीडिंग फीस दो लाख रुपये तक है। उन्होंने बताया कि इसे 9 करोड़ रुपये तक का ऑफर मिल चुका है, लेकिन उन्होंने 15 करोड़ की कीमत तय की है। गैरी इस बार 40 से ज्यादा घोड़े, जिनमें दबंग, भारत…
अजमेर, 28 अक्टूबर 2025। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री तथा अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के सपनों को साकार करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। चौधरी मंगलवार को अजमेर में आयोजित एक प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 सरदार पटेल की 150वीं जयंती का ऐतिहासिक वर्ष है। यह अवसर उनके अदम्य नेतृत्व, अद्भुत संगठन क्षमता और राष्ट्र-एकीकरण की भावना को स्मरण करने का है। सरदार पटेल ने जिस कुशलता से सैकड़ों रियासतों को एक…
जयपुर, 28 अक्टूबर 2025। जिला विशेष टीम जयपुर पूर्व एवं पुलिस थाना खोनागोरियान ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए जुआ खेलते नौ व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से ताश के पत्ते एवं ₹26,600 की जुआ राशि बरामद की गई है। जयपुर पूर्व के पुलिस उपायुक्त संजीव नैन (IPS) ने बताया कि खोनागोरियान थाना क्षेत्र के गोनेर रोड पर स्थित एक दुकान में अवैध रूप से जुआ खेलने की सूचना मिली थी। इस पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व आशाराम चौधरी (RPS) के सुपरविजन एवं सहायक पुलिस आयुक्त मालवीय नगर आदित्य पूनिया (RPS) के निर्देशन में थानाधिकारी ओमप्रकाश मातवा के नेतृत्व…
28 अक्टूबर 2025जयपुर, 28 अक्टूबर। सांख्यिकी विभाग के प्रमुख शासन सचिव भवानी सिंह देथा ने कहा कि देश में पहली बार डिजिटल जनगणना होने जा रही है। यह एक राष्ट्रीय महत्व का कार्य है, जिसे प्रदेश में समर्पित भाव से क्रियान्वित किया जाएगा ताकि शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण नतीजे प्राप्त हो सकें।भवानी सिंह देथा मंगलवार को जनगणना-2027 के पूर्व परीक्षण की तैयारियों की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह पूर्व परीक्षण राज्य के तीन क्षेत्रों — जयपुर नगर निगम हैरिटेज के किशनपोल जोन, नगर परिषद व तहसील बाड़मेर और डूंगरपुर की तहसील गलियाकोट — में 10…
28 अक्टूबर 2025जयपुर, 28 अक्टूबर। मुख्य सचिव सुधांश पंत ने मंगलवार को सचिवालय में सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और एनएचएआई की परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि वर्षा से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इन कार्यों को त्वरित गति एवं उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए।उन्होंने बताया कि अस्थायी मरम्मत जैसे पेच रिपेयर कार्यों के लिए 645 करोड़ रुपये और स्थायी मरम्मत के लिए 800 करोड़ रुपये का बजट सरकार द्वारा जारी किया जा चुका है। विभाग ने इन कार्यों की शुरुआत कर दी है। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि पेच…
28 अक्टूबर 2025जयपुर, 28 अक्टूबर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानी अपनी मातृभूमि से दूर होने के बावजूद अपनी परंपराओं, रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक मूल्यों को कायम रखे हुए हैं। उन्होंने बताया कि सरकार दुनिया भर में रह रहे राजस्थानियों की कर्मभूमि और जन्मभूमि के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए आगामी 10 दिसंबर को जयपुर में प्रवासी राजस्थानी दिवस का आयोजन कर रही है। यह दिवस प्रवासी राजस्थानियों की उपलब्धियों का सम्मान करने और उनकी मातृभूमि से जुड़ाव को गहरा करने का अवसर होगा। मुख्यमंत्री ने प्रवासी राजस्थानियों को इसमें अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने…
रायगढ़, 28 अक्टूबर। एसईसीएल (साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) के खान सुरक्षा एवं बचाव विभाग के अंतर्गत आंतरिक सुरक्षा संगठन (ISO) के अधिकारी सनत कुमार तिवारी ने सोमवार को रायगढ़ क्षेत्र का दौरा किया। अपने दौरे के दौरान उन्होंने रायगढ़ क्षेत्रीय महाप्रबंधक कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में क्षेत्र के सभी खदानों के सुरक्षा अधिकारियों के साथ एक विशेष बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता रायगढ़ क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी सह महाप्रबंधक (खनन) परिमल मावावाला ने की। बैठक में आईएसओ अधिकारी सनत कुमार तिवारी के साथ क्षेत्रीय विद्युत सुरक्षा अधिकारी मो. मासूम, जामपाली ओसीएम के सुरक्षा अधिकारी कमलाकांत नायक, छाल ओसीएम के सुरक्षा…
जयपुर, 28 अक्टूबर। जयपुर व्यापार महासंघ (जेवीएम) की ओर से पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें शहर के विभिन्न व्यापार मंडलों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक का उद्देश्य व्यापारिक गतिविधियों को सुचारू रखने, सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और शहर के व्यावसायिक क्षेत्रों में आने वाली चुनौतियों पर समाधान खोजना था। बैठक की शुरुआत में व्यापार मंडलों के प्रतिनिधियों ने अपना परिचय दिया और अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े व्यापारिक अनुभव साझा किए। पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने भी उपस्थित व्यापारियों का स्वागत करते हुए कहा कि “व्यापारिक गतिविधियाँ शहर की अर्थव्यवस्था की…
