- गोण्डा – सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत
- जयपुर को निर्यात हब बनाने के लिए हों सार्थक प्रयास: जिला कलक्टर संदेश नायक
- स्वच्छ सर्वेक्षण 2026-27: उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रदेश की नगरीय निकायों का साझा मंथन, राज्य स्तरीय कार्यशाला एवं वेबिनार आयोजित
- संसदीय कार्य मंत्री की अध्यक्षता में जेडीए सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित: प्रदेश सरकार राजस्थान के सतत और समावेशी विकास के लिए प्रतिबद्ध — जोगाराम पटेल
- एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर भर्ती-2024: ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र भरने का अंतिम अवसर, RPSC का महत्वपूर्ण नोटिस
- कॉमनवेल्थ पीस मेडिएशन सम्मेलन: जयपुर में अंतरराष्ट्रीय आयोजन का भव्य शुभारंभ, सीजेआई जस्टिस सूर्यकांत ने किया उद्घाटन
- गोण्डा – घर में बीवी के संग पकड़ा तो हेड कांस्टेबल ने पति को ‘एनकाउंटर’ की दी धमकी
- गोण्डा – सर्पदंश से महिला की इलाज के दौरान मौत
Author: Ganesh Narayan Sharma
राजस्थान में भी चंबल नदी क्षेत्र में घड़ियाल संरक्षण के लिए होगा कार्य – वन मंत्री संजय शर्मा27 अक्टूबर 2025जयपुर। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने सोमवार को मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के देवरी स्थित राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य घड़ियाल पालन केंद्र का दौरा किया और वहां चल रहे संरक्षण कार्यों का अवलोकन किया। संजय शर्मा ने घड़ियालों के संरक्षण और कृत्रिम प्रजनन की प्रक्रिया की जानकारी ली तथा वहां की गई व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि घड़ियाल पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जिस प्रकार मध्यप्रदेश में चंबल नदी पर सुनियोजित…
27 अक्टूबर 2025अजमेर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान सोमवार को पहली बार अजमेर शरीफ पहुंचे। उन्होंने ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर हाजिरी लगाई, चादर पेश की और देश में अमन-शांति की दुआ मांगी। उनके साथ बेटे अब्दुल्लाह आजम, करीबी सहयोगी यूसुफ मलिक और अनवर भी मौजूद रहे। दरगाह कमेटी की ओर से आजम खान का पगड़ी बांधकर स्वागत किया गया। जेल से रिहाई के बाद पहला अजमेर दौरा यह आजम खान की जेल से रिहाई के बाद का पहला अजमेर दौरा रहा। दरगाह में हाजिरी के बाद उन्होंने कहा कि…
27 अक्टूबर 2025,अजमेर। अजमेर जिले में सोमवार देर शाम राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर बांदनवाड़ा कस्बे के पास एक भीषण सड़क हादसे में 28 लोग घायल हो गए। ग्राम खेड़ी के पास एक बेकाबू ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ट्रॉली पलट गई और उसमें सवार लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार सभी यात्री गुजरात से बाबा रामदेव के दर्शन के लिए रामदेवरा जा रहे थे। इसी दौरान भीलवाड़ा की ओर से तेज रफ्तार में आ रहा ट्रक खेड़ी गांव के समीप होटल…
27 अक्टूबर 2025जयपुर, 27 अक्टूबर। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से सोमवार को विधानसभा भवन में नव नियुक्त एसीबी महानिदेशक गोविन्द गुप्ता और जयपुर पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दोनों अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि जनसेवा के प्रत्येक क्षेत्र में पारदर्शिता, संवेदनशीलता और त्वरित कार्यवाही सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। देवनानी ने कहा कि पुलिस प्रशासन जनविश्वास का प्रतीक बने, ताकि आमजन को सुरक्षा और न्याय का भरोसा मिल सके। उन्होंने कानून व्यवस्था में सुधार और बेहतर समन्वय के लिए नवाचार अपनाने पर भी बल…
पीएम-कुसुम योजना से ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम, कोलाड़ा व रामसिंहपुरा में 2.94 मेगावाट के सौर संयंत्र स्थापित जयपुर, 27 अक्टूबर 2025।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शी ऊर्जा नीति और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में देश का सिरमौर बन गया है। प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत राज्य में सौर ऊर्जा उत्पादन नई ऊँचाइयाँ छू रहा है, जिसमें सवाई माधोपुर जिला भी इस अभियान में प्रमुख भूमिका निभा रहा है। जिले के बौंली उपखंड के कोलाड़ा 33/11 केवी सब-स्टेशन क्षेत्र में हाल ही में 1.82 मेगावाट क्षमता का सौर संयंत्र स्थापित किया गया…
31 अक्टूबर को प्रातः 6 बजे गांधी सर्किल से शुरू होगी पदयात्रा जयपुर, 27 अक्टूबर 2025।सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में 31 अक्टूबर को जयपुर में ‘एकता मार्च’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह पदयात्रा प्रातः 6 बजे गांधी सर्किल से प्रारंभ होकर बिड़ला मंदिर, रामबाग, अंबेडकर सर्किल होते हुए अमर जवान ज्योति तक जाएगी। युवा मामले एवं खेल विभाग के शासन सचिव डॉ. नीरज कुमार पवन ने बताया कि इस एकता मार्च में विशिष्टजन, शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी, एनएसएस, एनसीसी, युवा लीडर, पुलिस, आरएसी, होमगार्ड, विभिन्न कर्मचारी संघ, एनजीओ, राजकीय कार्मिकों सहित बड़ी संख्या में आमजन…
उच्च रक्तचाप, मधुमेह और कैंसर जैसी गैर-संचारी बीमारियों की होगी जांच जयपुर, 27 अक्टूबर 2025।जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देशानुसार जयपुर जिले में आगामी 31 अक्टूबर को एक दिवसीय सघन एनसीडी (गैर-संचारी रोग) स्क्रीनिंग अभियान आयोजित किया जाएगा। इस अभियान के तहत आमजन की उच्च रक्तचाप, मधुमेह, कैंसर और अन्य गैर-संचारी बीमारियों की जांच की जाएगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत और जयपुर द्वितीय डॉ. मनीष मित्तल ने बताया कि जिला कलक्टर के निर्देशानुसार जिले के सभी सरकारी चिकित्सा संस्थानों में इस अभियान का आयोजन किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग अपने…
जयपुर, 27 अक्टूबर 2025।महिला एवं बाल विकास विभाग के समेकित बाल विकास (आईसीडीएस) के नव-नियुक्त बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं सहायक परियोजना अधिकारियों के लिए 21 दिवसीय विभागीय संस्थानिक प्रशिक्षण सोमवार से हरिशचन्द्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान (एचसीएम रीपा), जयपुर में प्रारंभ हुआ। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता महिला एवं बाल विकास विभाग के शासन सचिव महेन्द्र सोनी ने की। शासन सचिव ने नव-नियुक्त अधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण केवल जानकारी देने का माध्यम नहीं है, बल्कि उन्हें संवेदनशील प्रशासनिक नेतृत्व के लिए तैयार करने की प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के…
27 अक्टूबर 2025, 02:39 PM | जयपुरसहकारिता राज्य मंत्री गौतम कुमार दक ने खरीफ 2025 में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर जिंस खरीद को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने बुवाई के विपरीत फर्जी गिरदावरी दर्ज की है, उनके खिलाफ जिला कलेक्टर द्वारा सख्त कार्रवाई की जाए। दक ने सोमवार को शासन सचिवालय में राजफेड द्वारा मूंग, मूंगफली, उड़द और सोयाबीन की एमएसपी पर खरीद की तैयारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि फर्जी गिरदावरी के आधार पर किए गए रजिस्ट्रेशन निरस्त किए जाएं ताकि वास्तविक किसानों को योजना का लाभ मिल सके।…
27, अक्टूबर 2025जयपुर, 26 अक्टूबर। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने रविवार को अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इन कार्यों में सीसी सड़क, नाला और सामुदायिक भवन निर्माण जैसी मूलभूत सुविधाएं शामिल हैं, जिनसे स्थानीय नागरिकों को बरसात, पेयजल और आवागमन से जुड़ी समस्याओं से स्थायी राहत मिलेगी। सड़क निर्माण कार्यों का शुभारंभ विकास कार्यों के तहत सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा विभिन्न सड़क निर्माण कार्य शुरू किए गए। इनमें वार्ड संख्या 03 के न्यू गीता कॉलोनी, आर.के.पुरम और विनायक विहार क्षेत्रों में कुल 92.55 लाख रुपए की लागत से सड़कें…
