- गोण्डा – सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत
- जयपुर को निर्यात हब बनाने के लिए हों सार्थक प्रयास: जिला कलक्टर संदेश नायक
- स्वच्छ सर्वेक्षण 2026-27: उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रदेश की नगरीय निकायों का साझा मंथन, राज्य स्तरीय कार्यशाला एवं वेबिनार आयोजित
- संसदीय कार्य मंत्री की अध्यक्षता में जेडीए सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित: प्रदेश सरकार राजस्थान के सतत और समावेशी विकास के लिए प्रतिबद्ध — जोगाराम पटेल
- एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर भर्ती-2024: ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र भरने का अंतिम अवसर, RPSC का महत्वपूर्ण नोटिस
- कॉमनवेल्थ पीस मेडिएशन सम्मेलन: जयपुर में अंतरराष्ट्रीय आयोजन का भव्य शुभारंभ, सीजेआई जस्टिस सूर्यकांत ने किया उद्घाटन
- गोण्डा – घर में बीवी के संग पकड़ा तो हेड कांस्टेबल ने पति को ‘एनकाउंटर’ की दी धमकी
- गोण्डा – सर्पदंश से महिला की इलाज के दौरान मौत
Author: Ganesh Narayan Sharma
27, अक्टूबर 2025 | जयपुर।परिवहन विभाग ने सड़क और यात्री सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए चौमूं क्षेत्र में दो स्लीपर यात्री बसों — MP44 ZD 9944 और AR11 L 1111 — को बस बॉडी कोड AIS-119/52 के गंभीर उल्लंघन पर जब्त किया। यह कार्रवाई जैसलमेर बस अग्निकांड के बाद सुरक्षा मानकों को सख्ती से लागू करने की दिशा में की गई है। अभियान के दौरान जिला परिवहन कार्यालय, चौमूं ने यात्रियों की सुविधा के लिए पहले से ही वैकल्पिक बसों की व्यवस्था कर रखी थी। MP44 ZD 9944 बस के यात्रियों को सुबह करीब 4 बजे सिंधी कैंप बस…
पुष्कर/अजमेर, 26 अक्टूबर 2025 – पवित्र पुष्कर में कार्तिक मास की लाभ पंचमी के अवसर पर रविवार सुबह सनातन धर्म रक्षा संघ अजय मेरु राजस्थान एवं सन्यास आश्रम के संयुक्त तत्वाधान में प्रभात फेरी एवं परिक्रमा धूमधाम से संपन्न हुई। यह पवित्र परिक्रमा पुष्कर के 52 घाटों एवं नगर में व्यापक संकीर्तन के साथ आयोजित की गई। प्रभात फेरी की शुरुआत पुष्कर स्थित गुरुद्वारा से हुई। इसके पश्चात भक्तजन नए रंग जी के मंदिर, जयपुर घाट, सप्त ऋषि घाट, जोधपुर घाट, ब्रह्म घाट, नरसिंह घाट, गऊघाट और वराह घाट होते हुए पुनः नए रंग जी के मंदिर पहुँचे। इस दौरान…
जयपुर, 25 अक्टूबर 2025। पुलिस उपायुक्त जिला जयपुर पश्चिम हनुमान प्रसाद, आईपीएस ने बताया कि पुलिस थाना मुरलीपुरा पर दिनांक 25.10.25 को हर्ष पारीक पुत्र लक्ष्मी कान्त पारीक निवासी 66 कल्याण नगर, रोड नंबर 3, सीकर रोड, जयपुर ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण संख्या 416/25, धारा 305 (ए) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। चोरी हुए सोने-चांदी के जेवरात की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आलोक सिंघल और सहायक पुलिस आयुक्त सुरेन्द्र सिंह राणावत के सुपरविजन में मुरलीपुरा पुलिस के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।…
जयपुर, 26 अक्टूबर 2025।जयपुर पश्चिम के पुलिस उपायुक्त हनुमान प्रसाद ने बताया कि मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना करधनी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 12 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि सभी थानाधिकारीयों को एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) आलोक सिंघल और सहायक पुलिस आयुक्त (झोटवाड़ा) सुरेन्द्र सिंह राणावत के सुपरविजन में, थानाधिकारी करधनी सवाई सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने सतत निगरानी और…
जयपुर, 26 अक्टूबर 2025।पुलिस उपायुक्त जयपुर (दक्षिण) राजर्षि राज (आईपीएस) ने बताया कि 25 अक्टूबर की रात अशोक मार्ग स्थित BLUES JAIPUR कैफे एंड रेस्टोरेंट में अवैध रूप से हुक्का परोसे जाने की सूचना पर कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) ललित शर्मा और सहायक पुलिस आयुक्त अशोक नगर बालाराम (आरपीएस) के निर्देशन में थानाधिकारी अशोक नगर मोतीलाल शर्मा, उप निरीक्षक गजराज, सहायक उप निरीक्षक रतिराम, कांस्टेबल राजवीर (270) और कांस्टेबल बनवारी (293) की टीम ने कैफे पर दबिश दी। जांच के दौरान कैफे का प्रबंधक आशीष यादव नौ लोगों को अवैध रूप से हुक्का पिलाते हुए मिला। पुलिस…
— दो आरोपी गिरफ्तार, रंजीश में दी थी नशे के इंजेक्शन से मौत जयपुर, 26 अक्टूबर 2025।पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने बताया कि 20 अक्टूबर को पुलिस थाना विद्याधर नगर को सूचना मिली कि अम्बावाड़ी शॉपिंग सेंटर के पास अम्बिका गैस सर्विस के सामने पार्क गेट पर एक युवक की लाश पड़ी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि मृतक की हथेली में सिरिंज थी और पास में एविल दवा की शीशी पड़ी थी। बाईं आंख के ऊपर चोट का निशान भी था। मृतक की शिनाख्त भवानी सिंह (32) पुत्र रामसिंह शेखावत, निवासी ग्राम शामी, तहसील दातारगढ़, सीकर के…
26 अक्टूबर 2025जयपुर, 26 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 127वीं कड़ी में देशवासियों को संबोधित करते हुए त्योहारों में श्रद्धा, अपनापन और परंपरा के संगम का संदेश दिया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सवाई मानसिंह स्टेडियम के इंडोर हॉल में कार्यक्रम को सुना। प्रधानमंत्री ने दीपावली और छठ पूजा का उल्लेख करते हुए कहा कि इस समय देशभर में उत्सव का वातावरण है, बाजारों में रौनक और स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व संस्कृति, प्रकृति और समाज की एकता का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से ‘एक पेड़ माँ के…
— निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए की सघन समीक्षा 26 अक्टूबर 2025जयपुर, 26 अक्टूबर। अंता विधानसभा उपचुनाव-2025 के तहत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक सुभाश्री नंदा और पुलिस पर्यवेक्षक गगनदीप गंभीर ने रविवार को शाहबाद क्षेत्र में अंतर्राज्यीय मार्ग पर स्थापित बॉर्डर नाका/चेक पोस्ट बेंहठा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पर्यवेक्षकों ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया और तैनात अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने चेक पोस्ट पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से आवागमन करने वाले वाहनों की जांच प्रक्रिया, संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी तथा अवैध धन, शराब और अन्य वस्तुओं की रोकथाम के उपायों…
जयपुर, 26 अक्टूबर 2025। राजधानी जयपुर के नाहरगढ़ जैविक उद्यान में रविवार को पर्यटकों का सैलाब उमड़ पड़ा। सुहावने मौसम और अवकाश के दिन के उत्साह ने सैलानियों को प्रकृति की गोद में खींच लाया। कुल 2208 पर्यटकों ने नाहरगढ़ जैविक उद्यान का भ्रमण किया और वन्यजीवों का नजदीक से अवलोकन कर रोमांच का आनंद लिया। सहायक वन संरक्षक देवेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि लायन सफारी और टाइगर सफारी पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण बनी रहीं। 217 पर्यटकों ने इन दोनों सफारियों का रोमांचक अनुभव प्राप्त किया और शेर तथा बाघ की अदाओं को देखकर उत्साहित हुए। बाघों की…
26 अक्टूबर 2025, जयपुर, 26 अक्टूबर। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने रविवार को थानागाजी में परशुराम सेवा समिति द्वारा आयोजित तृतीय प्रतिभा सम्मान समारोह में भाग लेकर प्रतिभाओं का सम्मान किया। वन राज्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बालक-बालिकाएं अपनी मेहनत, समर्पण और शिक्षा के बल पर अपने परिवार एवं समाज का नाम रोशन करें और भारत माता की सेवा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यक्ति को न केवल ज्ञान प्रदान करती है, बल्कि उसे आत्मनिर्भर और समाज के लिए उपयोगी बनाती है।…
