- गोण्डा – सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत
- जयपुर को निर्यात हब बनाने के लिए हों सार्थक प्रयास: जिला कलक्टर संदेश नायक
- स्वच्छ सर्वेक्षण 2026-27: उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रदेश की नगरीय निकायों का साझा मंथन, राज्य स्तरीय कार्यशाला एवं वेबिनार आयोजित
- संसदीय कार्य मंत्री की अध्यक्षता में जेडीए सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित: प्रदेश सरकार राजस्थान के सतत और समावेशी विकास के लिए प्रतिबद्ध — जोगाराम पटेल
- एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर भर्ती-2024: ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र भरने का अंतिम अवसर, RPSC का महत्वपूर्ण नोटिस
- कॉमनवेल्थ पीस मेडिएशन सम्मेलन: जयपुर में अंतरराष्ट्रीय आयोजन का भव्य शुभारंभ, सीजेआई जस्टिस सूर्यकांत ने किया उद्घाटन
- गोण्डा – घर में बीवी के संग पकड़ा तो हेड कांस्टेबल ने पति को ‘एनकाउंटर’ की दी धमकी
- गोण्डा – सर्पदंश से महिला की इलाज के दौरान मौत
Author: Ganesh Narayan Sharma
26 अक्टूबर 2025अलवर, 26 अक्टूबर। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने रविवार को अलवर स्थित कला भारती रंगमंच पर अखिल भारतीय कोली समाज जिला शाखा अलवर द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में भाग लेकर समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया। वन राज्यमंत्री ने समाज के मेधावी बालक-बालिकाओं को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश और समाज की उन्नति में युवाओं की अहम भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि युवाओं को ऐसे आयोजनों से प्रेरणा लेकर सामाजिक उत्तरदायित्व के निर्वहन में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर बल देते हुए कहा…
25 अक्टूबर 2025, जयपुर जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में शनिवार को नेतृत्व परिवर्तन हुआ। भारतीय पुलिस सेवा के वर्ष 1996 बैच के अधिकारी सचिन मित्तल ने जयपुर पुलिस आयुक्त का पदभार संभाला। उन्होंने निवर्तमान पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसफ से औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद मीडिया से बातचीत में पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य जयपुर शहर में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करना, जनता की समस्याओं का समाधान थाना स्तर पर सुनिश्चित करना तथा आपात स्थिति में त्वरित पुलिस सहायता (100 या 112) प्रदान करना रहेगा। उन्होंने कहा कि जयपुर पुलिस…
पुष्कर/अजमेर, 25 अक्टूबर। तीर्थनगरी पुष्कर में चल रहे अन्नकूट उत्सव के तहत शनिवार को विश्वविख्यात ब्रह्मा मंदिर में भगवान ब्रह्मा और देवी गायत्री के अन्नकूट महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर भक्ति और उत्साह के रंगों से सराबोर नजर आया। 51 सौ किलो अन्नकूट का भोग और 56 भोग की झांकीप्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी ब्रह्मा मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और छप्पन भोग की झांकी सजाई गई। मंदिर पुजारी कृष्णगोपाल वशिष्ठ ने बताया कि भगवान ब्रह्माजी को 51 सौ किलो अन्नकूट का भोग लगाया गया। सुबह विशेष पूजा के साथ दिनभर मंदिर में भक्तों…
पुष्कर/अजमेर, 25 अक्टूबर। विश्वप्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय पुष्कर पशु मेला 2025 इस बार एक अनोखी और शाही मेहमान की वजह से सुर्खियों में है। यह मेहमान है — एक करोड़ रुपये मूल्य की मारवाड़ी नस्ल की घोड़ी ‘नगीना’, जिसने अपनी रेशमी चाल, लाजवाब कद-काठी और अद्भुत सौंदर्य से पशुप्रेमियों और पर्यटकों को मोहित कर रखा है। पंजाब से आई ‘नगीना’ — दिलबाग की बेटी और शो-विजेता घोड़ीभटिंडा (पंजाब) के सरां स्टड फार्म के मालिक गोरा भाई हर साल पुष्कर मेले में अपने श्रेष्ठ घोड़े लेकर पहुंचते हैं। इस बार वे 10 घोड़े-घोड़ियों के साथ पहुंचे हैं और 15 और पशु लाने की…
25 अक्टूबर 2025जयपुर। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री सुमित गोदारा ने शनिवार को सुप्रसिद्ध लोक देवता बाबा रामदेव जी की समाधि स्थल पर दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेश की खुशहाली, जन-जन के कल्याण और समृद्धि की मंगल कामना की। मुख्य पुजारी द्वारा उन्हें विधि-विधान से पूजा-अर्चना करवाई गई और बाबा रामदेव जी के आशीर्वाद का प्रसाद प्रदान किया गया। मंत्री गोदारा ने इस अवसर पर कहा कि लोक देवता बाबा रामदेव का जीवन समाज सेवा, समानता और लोक कल्याण की प्रेरणा देता है। उनका संदेश “सर्व धर्म समभाव और मानवता” आज भी समाज को एकता और…
25 अक्टूबर 2025जयपुर। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने शनिवार को अलवर जिले के राजगढ़ में ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों और सफल युवाओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं तथा हाल ही में राजकीय सेवाओं में चयनित युवाओं को सम्मानित किया गया। शर्मा ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि देश और समाज की उन्नति में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि प्रतिभा को पहचानना और उसका सम्मान करना समाज की प्रगति का प्रतीक है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सच्ची…
25 अक्टूबर 2025जयपुर। राजस्थान में सक्रिय संगठित आपराधिक गैंगों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए शनिवार को पुलिस मुख्यालय में डीजीपी राजीव शर्मा की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक आयोजित हुई। इसमें संगठित अपराध से प्रभावित जिलों और रेंजों के पुलिस अधीक्षक, आईजी, जयपुर व जोधपुर कमिश्नरेट सहित एजीटीएफ, एटीएस/एसओजी और अपराध शाखा के अधिकारी शामिल हुए। बैठक का उद्देश्य राज्यभर में सक्रिय आपराधिक गैंगों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करना था। डीजीपी ने निर्देश दिए कि गैंग संचालन, धमकी, वसूली, फायरिंग और हत्या जैसे गंभीर अपराधों में लिप्त तत्वों पर त्वरित कार्रवाई की जाए। संगठित अपराध पर…
25 अक्टूबर 2025जयपुर, 25 अक्टूबर। अंता विधानसभा उपचुनाव के तहत मतदान दलों में नियोजित होने वाले कार्मिकों का शनिवार को कंप्यूटर सॉफ्टवेयर के माध्यम से द्वितीय रेंडमाइजेशन किया गया। सामान्य पर्यवेक्षक सुभाश्री नंदा और जिला निर्वाचन अधिकारी रोहिताश्व तोमर की मौजूदगी में विधानसभा क्षेत्र अंता में उपचुनाव के लिए मतदान दलों के कार्मिकों का रेंडमाइजेशन मिनी सचिवालय स्थित एनआईसी कक्ष में संपन्न हुआ। इस रेंडमाइजेशन में महिला एवं दिव्यांग बूथ सहित कुल 268 पोलिंग बूथों पर नियोजित होने वाले माइक्रो ऑब्जर्वर, वीडियो ग्राफर ऑब्जर्वर तथा मतदान दल कार्मिकों का चयन किया गया। रेंडमाइजेशन के बाद सभी को द्वितीय प्रशिक्षण हेतु…
अकलेरा और श्रीगंगानगर मंडी में होंगे 2 करोड़ 28 लाख रुपये से अधिक के विकास कार्य, मण्डी समितियों में कृषक सुविधाओं का होगा विस्तार25 अक्टूबर 2025, 12:56 PM | जयपुर राज्य सरकार कृषि क्षेत्र में सुविधाओं और सेवाओं का विस्तार कर किसान कल्याण के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में सतत रूप से कार्य कर रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की अकलेरा और श्रीगंगानगर मंडी में विकास कार्यों के लिए 2 करोड़ 28 लाख रुपये की स्वीकृति दी है। झालावाड़ जिले की कृषि उपज मंडी अकलेरा में ई-नाम हॉल का कार्यालय भवन सहित नवीन…
जयपुर, 25 अक्टूबर।उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारिता समाज का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। पत्रकार सरकार की योजनाओं की जानकारी लक्षित वर्ग तक पहुंचाने, योजनाओं के क्रियान्वयन में खामियों की पहचान करने और सुधार के सुझाव सरकार तक पहुंचाने के माध्यम से समाज सेवा का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए हरसंभव कदम उठा रही है। डॉ. बैरवा शुक्रवार को जयपुर स्थित पिंकसिटी प्रेस क्लब के 34वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र…
