- गोण्डा – सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत
- जयपुर को निर्यात हब बनाने के लिए हों सार्थक प्रयास: जिला कलक्टर संदेश नायक
- स्वच्छ सर्वेक्षण 2026-27: उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रदेश की नगरीय निकायों का साझा मंथन, राज्य स्तरीय कार्यशाला एवं वेबिनार आयोजित
- संसदीय कार्य मंत्री की अध्यक्षता में जेडीए सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित: प्रदेश सरकार राजस्थान के सतत और समावेशी विकास के लिए प्रतिबद्ध — जोगाराम पटेल
- एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर भर्ती-2024: ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र भरने का अंतिम अवसर, RPSC का महत्वपूर्ण नोटिस
- कॉमनवेल्थ पीस मेडिएशन सम्मेलन: जयपुर में अंतरराष्ट्रीय आयोजन का भव्य शुभारंभ, सीजेआई जस्टिस सूर्यकांत ने किया उद्घाटन
- गोण्डा – घर में बीवी के संग पकड़ा तो हेड कांस्टेबल ने पति को ‘एनकाउंटर’ की दी धमकी
- गोण्डा – सर्पदंश से महिला की इलाज के दौरान मौत
Author: Ganesh Narayan Sharma
पुलिस ने 35 लाख के जेवरात चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया100% चोरी का माल बरामद, आरोपी ने अन्य मकानों से बर्तन चोरी करने की बात भी स्वीकार की जयपुर। थाना माणकचौक पुलिस ने धाभाई जी का खुर्रा क्षेत्र में हुए लाखों की चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 35 लाख रुपये मूल्य के जेवरात व नकदी बरामद कर शत-प्रतिशत माल बरामदगी हासिल की है। चोरी की वारदात 14 अक्टूबर 2025 को माणकचौक थाना क्षेत्र के ब्रह्मा मार्ग, धाभाई जी…
एटीएम मशीनों से छेड़छाड़ कर फर्जी तरीके से रुपये निकालने वाली गैंग का मास्टरमाइंड अक्षय मीणा उर्फ गुड्डु सहित चार आरोपी गिरफ्तारवारदात में प्रयुक्त थार कार, औजार व नकदी बरामद जयपुर। पुलिस थाना ब्रह्मपुरी, जयपुर उत्तर की टीम ने एटीएम मशीनों में छेड़छाड़ कर ग्राहकों के खाते से फर्जी तरीके से रुपये निकालने वाली गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गैंग के मास्टरमाइंड अक्षय मीणा उर्फ गुड्डु सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त थार कार, औजार, मास्टर चाबी, मोबाइल फोन और 13,100 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। वारदात का खुलासा 17 अक्टूबर…
पुष्कर/अजमेर, 23 अक्टूबर 2025। विश्व प्रसिद्ध पुष्कर मेला 2025 का आगाज मरुभूमि के रेतीले धोरों में हो गया है। ऊंटों की रुणझुण और घोड़ों की टापों के साथ पुष्कर एक बार फिर परंपरा, संस्कृति और आस्था के अद्भुत संगम से सराबोर है। पशुपालन विभाग की ओर से पशु मेला कार्यालय स्थापित किया गया है और पशुओं की आवक लगातार जारी है। यह मेला आगामी 5 नवंबर तक चलेगा। तीन चरणों में होगा आयोजन इस बार भी पुष्कर मेला तीन चरणों में आयोजित किया जा रहा है — पशु मेला, सांस्कृतिक कार्यक्रम और धार्मिक मेला। धार्मिक आयोजन 2 से 5 नवंबर…
जयपुर, 23 अक्टूबर 2025। कार्तिक स्नान और छठ पूजन को लेकर मंदिर ठिकाना गलता जी में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने आयोजन से जुड़े सभी विभागों को जिम्मेदारी सौंपते हुए व्यवस्थाओं को समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। यह आयोजन 25 से 28 अक्टूबर तक होगा। तैयारियों की समीक्षा के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर आशीष कुमार के नेतृत्व में नगर निगम, देवस्थान विभाग और अन्य विभागों के अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण किया। कलक्टर डॉ. सोनी ने उपखण्ड अधिकारी जयपुर प्रथम…
जयपुर, 23 अक्टूबर 2025। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए राजस्थान सरकार ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में विकसित राजस्थान / 2047 का संकल्प लिया है। इस दिशा में राज्य सरकार ने एक विस्तृत विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया है, जिसका अनुमोदन राज्य मंत्रिमंडल द्वारा अगस्त 2025 में किया गया। यह विजन डॉक्यूमेंट युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीबों को विकास के केंद्र में रखते हुए विकसित भारत 2047 की आकांक्षाओं के अनुरूप राजस्थान के चहुंमुखी और समावेशी विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा। इसमें कृषि, उद्योग, पर्यटन और…
जयपुर, 23 अक्टूबर 2025। पचपदरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. अरुण चौधरी ने कल्याणपुर मंडल क्षेत्र के दौरे के दौरान आयोजित सांसद खेलकूद प्रतियोगिता – मंडल स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों युवा खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विधायक डॉ. चौधरी ने कहा कि ग्रामीण अंचलों की खेल प्रतिभाओं को यदि उचित मंच और मार्गदर्शन मिले, तो वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन कर सकती…
जयपुर, 23 अक्टूबर 2025। अंता विधानसभा उपचुनाव 2025 के तहत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त जनरल ऑब्जर्वर सुभाश्री नंदा ने गुरुवार को विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्वाचन तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नंदा ने मतदान केंद्रों पर बिजली, पेयजल, शौचालय, रैम्प, शेड, व्हीलचेयर और प्रतीक्षा स्थल जैसी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदान दिवस पर सभी मतदाताओं को बेहतर सुविधाएं और सुगम वातावरण उपलब्ध कराया जाए। जनरल ऑब्जर्वर…
जयपुर, 23 अक्टूबर 2025। पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने सुमेरपुर में लगातार तीन दिन तक अपने निज आवास पर आमजन से मुलाकात की और दीपावली की शुभकामनाएं दीं। सुबह से देर शाम तक सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र और आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में नागरिक उनसे मिलने पहुंचे। कुमावत ने लोगों को त्यौहार की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली सभी के जीवन में नई खुशियां लेकर आए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार आमजन के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए प्रतिबद्ध है और राज्य की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंदों के लिए संबल बन रही हैं। उन्होंने आमजन से…
बालोतरा, 23 अक्टूबर 2025। सिणधरी स्थित विद्या भारती द्वारा संचालित आदर्श विद्या मंदिर में नवनिर्मित भवन का लोकार्पण गुरुवार को संतों के सानिध्य में भव्य समारोह के साथ किया गया। इस अवसर पर लोकार्पण एवं भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें प्रदेशभर से अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, उद्योग राज्य मंत्री के.के. बिश्नोई और विधायक हमीर सिंह भायल शामिल हुए। समारोह में समन्द्र सिंह नौसर सहित संस्थान को सहयोग देने वाले भामाशाहों को श्रीराम चित्र और…
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन पर महिला एवं बाल विकास विभाग को दी बधाई जयपुर, 23 अक्टूबर 2025।राष्ट्रीय पोषण माह 2025 में राजस्थान ने देशभर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। उपमुख्यमंत्री तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री दिया कुमारी के निर्देशन में राज्य के महिला एवं बाल विकास विभाग ने यह उपलब्धि हासिल की है। राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में पहले स्थान पर रहने के बाद राजस्थान ने इस बार (17 सितंबर से 16 अक्टूबर 2025 तक) राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान भी अपने पिछले वर्ष के प्रदर्शन में उल्लेखनीय…
