- गोण्डा – सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत
- जयपुर को निर्यात हब बनाने के लिए हों सार्थक प्रयास: जिला कलक्टर संदेश नायक
- स्वच्छ सर्वेक्षण 2026-27: उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रदेश की नगरीय निकायों का साझा मंथन, राज्य स्तरीय कार्यशाला एवं वेबिनार आयोजित
- संसदीय कार्य मंत्री की अध्यक्षता में जेडीए सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित: प्रदेश सरकार राजस्थान के सतत और समावेशी विकास के लिए प्रतिबद्ध — जोगाराम पटेल
- एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर भर्ती-2024: ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र भरने का अंतिम अवसर, RPSC का महत्वपूर्ण नोटिस
- कॉमनवेल्थ पीस मेडिएशन सम्मेलन: जयपुर में अंतरराष्ट्रीय आयोजन का भव्य शुभारंभ, सीजेआई जस्टिस सूर्यकांत ने किया उद्घाटन
- गोण्डा – घर में बीवी के संग पकड़ा तो हेड कांस्टेबल ने पति को ‘एनकाउंटर’ की दी धमकी
- गोण्डा – सर्पदंश से महिला की इलाज के दौरान मौत
Author: Ganesh Narayan Sharma
जयपुर, 22 ,अक्टूबर 2025 जयपुर के विधायकपुरी थाना क्षेत्र में स्थित अरुण सिग्नेचर कंपनी से चांदी की चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। कंपनी की संचालक अंतरा पाबुवाल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी फर्म में पीतल के बर्तनों पर चांदी की परत चढ़ाने का काम होता है, जहां करीब 10 से 15 कर्मचारी कार्यरत हैं। इनमें से एक कर्मचारी फैजान अली ने कंपनी से चांदी चोरी कर ली। इस पर अभियोग संख्या 247/2025 धारा 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। दीपावली पर्व के दौरान जयपुर वासियों और पर्यटकों की सुरक्षा…
जयपुर, 22, अक्टूबर। राजस्थान पुलिस ने मंगलवार को पुलिस मुख्यालय में नव-नियुक्त अधिकारियों को सामुदायिक पुलिसिंग के महत्व और उससे जुड़ी योजनाओं से परिचित कराया। पुलिस अधीक्षक एवं नोडल अधिकारी कम्यूनिटी पुलिसिंग पंकज चौधरी ने आरपीएस बैच संख्या 54/2023 और 55/2024 के कुल 77 प्रोबेशनर अधिकारियों के साथ संवाद किया। सामुदायिक सहयोग से मजबूत होगी पुलिसिंग कम्यूनिटी पुलिसिंग के नोडल अधिकारी पंकज चौधरी ने अधिकारियों को बताया कि सामुदायिक पुलिसिंग की योजनाएं पुलिस को जमीनी स्तर पर जनता का सहयोग हासिल करने में कैसे मदद करती हैं। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच विश्वास,…
जयपुर, 22,अक्टूबर। जेईसीसी, सीतापुरा में आयोजित ‘नव विधान-न्याय की पहचान’ प्रदर्शनी का मंगलवार शाम भव्य समापन हुआ। आठ दिवसीय इस प्रदर्शनी में नए आपराधिक कानूनों की बारीकियों को आधुनिक पुलिस नवाचारों के माध्यम से जनता तक पहुंचाया गया। प्रदर्शनी की डिजिटल और भौतिक पहुँच 1.8 करोड़ से अधिक रही, जो इसकी ऐतिहासिक सफलता को दर्शाती है। समापन समारोह में गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह भास्कर ए. सावंत, पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा, महानिदेशक आनंद श्रीवास्तव, संजय अग्रवाल, मालिनी अग्रवाल तथा आरपीए निदेशक एवं एडीजीपी एस. सेंगाथिर सहित वरिष्ठ…
21 अक्टूबर 2025जयपुर, 21 अक्टूबर। निर्वाचन आयोग ने बिहार विधानसभा के चुनाव और 8 विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी है। अंता विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान की तिथि 11 नवंबर 2025 (मंगलवार) निर्धारित की गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि निष्पक्ष प्रचार का वातावरण सुनिश्चित करने के लिए कोई भी राजनीतिक दल, उम्मीदवार, संगठन या व्यक्ति मतदान के दिन और मतदान के एक दिन पहले प्रिंट मीडिया में कोई विज्ञापन प्रकाशित नहीं करेगा, जब तक कि सामग्री राज्य या जिला स्तर पर मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति (एमसीएमसी) द्वारा पूर्व-प्रमाणित न…
जयपुर, 21 अक्टूबर 2025 सीएसटी (क्राइम ब्रांच) पुलिस आयुक्तालय जयपुर ने ऑपरेशन “आग” (AAG) के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने जयपुर के पॉश इलाके में हत्या कर डकैती की वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई थी, लेकिन पुलिस ने उन्हें समय रहते धर दबोचा। इस कार्रवाई में तीन अवैध देशी कट्टे और 15 जिंदा कारतूस, एक लग्जरी कार (ऑरा) और एक ऑटो रिक्शा बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपी कार्रवाई का संचालन यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (प्रथम) मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में और पुलिस उपायुक्त, जयपुर पूर्व संजीव नैन के…
21 अक्टूबर 2025 | जयपुर राजस्थान पुलिस अकादमी जयपुर में राज्य स्तरीय पुलिस शहीद दिवस समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें देश की सुरक्षा और शांति के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा ने राष्ट्र सेवा में वीरगति प्राप्त करने वाले 191 पुलिस अधिकारियों और कार्मिकों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि शहीदों की प्रेरणा से सभी पुलिस कर्मियों को ईमानदारी, निष्ठा और कर्तव्यपरायणता के साथ जनता की सेवा का संकल्प लेना चाहिए। समारोह के बाद रक्तदान शिविर और पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन भी किया…
21 अक्टूबर 2025 | जयपुर अंता विधानसभा उपचुनाव 2025 के तहत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त जनरल ऑब्जर्वर सुभाश्री नंदा ने सोमवार को विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों और चेक पोस्टों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर बिजली, पानी, शौचालय, रैम्प, शेड, व्हीलचेयर और प्रतीक्षा स्थल जैसी मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मतदान दिवस 11 नवम्बर को सभी मतदाताओं, विशेष रूप से दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिक और महिला मतदाताओं के लिए…
21 अक्टूबर 2025 | कोटपुतली -बहरोड़ कोटपूतली-बहरोड़ जिले में जल्द ही राजस्थान का पहला इलेक्ट्रिक बस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित होने जा रहा है। राज्य सरकार ने नीमराणा तहसील के घिलोठ औद्योगिक क्षेत्र में इलेक्ट्रिक बस निर्माण इकाई के लिए 2,65,329 वर्गमीटर (65.56 एकड़) भूमि का आवंटन किया है। यह भूमि रीको (RIICO) के माध्यम से पीएमआई इलेक्ट्रो मोबिलिटी सॉल्यूशन्स प्रा. लिमिटेड को दी गई है। यह प्रोजेक्ट राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के दौरान हुए एक एमओयू का हिस्सा है। प्लांट में शुरुआती चरण में लगभग 1200 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। यहां ई-बसों के साथ-साथ बस बॉडी, मोटर,…
20 अक्टूबर 2025, जयपुर।सहकारिता राज्य मंत्री गौतम कुमार दक ने बताया कि दीपावली पर्व के मद्देनज़र न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर दलहन और तिलहन की खरीद के लिए किसानों के पंजीकरण की प्रक्रिया 20 और 21 अक्टूबर को अस्थायी रूप से स्थगित रहेगी। उन्होंने कहा कि पंजीकरण प्रक्रिया 22 अक्टूबर की सुबह 11 बजे से पुनः शुरू की जाएगी, जिसके बाद किसान राजफेड पोर्टल पर जाकर अपनी उपज बिक्री हेतु पंजीकरण कर सकेंगे। खरीफ-2025 के अंतर्गत राज्य में मूंग, मूंगफली, उड़द और सोयाबीन की एमएसपी पर खरीद के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 18 अक्टूबर से प्रारंभ की गई है। किसानों को…
20 अक्टूबर 2025 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीपावली के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह प्रकाश पर्व सभी के जीवन में सद्भाव, सुख और समृद्धि लेकर आए तथा समाज में सकारात्मकता की भावना को और प्रबल बनाए। प्रधानमंत्री ने X (पूर्व में ट्विटर) पर अपने संदेश में लिखा: “दिवाली के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएँ। प्रकाश का यह त्योहार हमारे जीवन को सद्भाव, सुख और समृद्धि से आलोकित करे। हमारे चारों ओर सकारात्मकता की भावना व्याप्त रहे।” उन्होंने अंग्रेज़ी में भी शुभकामना संदेश साझा किया: “Greetings on the occasion of Diwali. May this festival of lights…
