Author: Ganesh Narayan Sharma

स्व. शेखावत की जयंती पर स्मृति स्थल पहुंचकर पुष्पांजलि, कहा – अंत्योदय के प्रणेता थे भैरों सिंह शेखावत जयपुर, 23 अक्टूबर 2025।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को विद्याधर नगर स्थित स्मृति स्थल पहुंचकर पूर्व उपराष्ट्रपति और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भैरों सिंह शेखावत की जयंती पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भैरों सिंह शेखावत राष्ट्रवाद की भावना से ओतप्रोत नेता थे, जिन्होंने देश और प्रदेश की मजबूती के साथ जनसेवा को अपने जीवन का उद्देश्य बनाया। उन्होंने गरीब और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए उल्लेखनीय कार्य किए। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शेखावत ने…

Read More

अवैध हथियार के साथ शातिर अपराधी उमेश सिंह गिरफ्तारगिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक देशी पिस्टल मय मैग्जीन बरामद जयपुर, 23 ,अक्टूबर 2025।जयपुर शहर में अवैध हथियारों की तस्करी, फायरिंग व लूट की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस आयुक्तालय जयपुर शहर द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण राजर्षि राज (IPS) ने बताया कि पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसफ के निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण ललित किशोर शर्मा के मार्गदर्शन में और सहायक पुलिस आयुक्त सोडाला योगेश चौधरी के सुपरविजन में थानाधिकारी दलबीर सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।…

Read More

मोटरसाइकिल चुराने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से 08 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद जयपुर, 23 अक्टूबर 2025।जयपुर शहर में बढ़ती चोरी, लूट व नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस उपायुक्त जयपुर (पूर्व) IPS संजीव नैन के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व आसाराम चौधरी के निर्देशन और सहायक पुलिस आयुक्त विनोद कुमार (सांगानेर) के सुपरविजन में थानाधिकारी उदयभान यादव के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। मामला व कार्रवाई दिनांक 02 अक्टूबर 2025 को परिवादी रमेश कुमार बैरवा निवासी प्रतापनगर, जयपुर ने अपनी…

Read More

जयपुर, 23, अक्टूबर।अपराध नियंत्रण अभियान के तहत जयपुर पश्चिम की कालवाड़ थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे स्थायी वारंटी रवि बुनकर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर प्रकरण संख्या 55/2012, धारा 354 और 454 आईपीसी के तहत मामला दर्ज था। अभियान के तहत की गई कार्रवाई जयपुर शहर (पश्चिम) के पुलिस उपायुक्त हनुमान प्रसाद के निर्देशन में जिले में अपराधियों की गिरफ्तारी और फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आलोक सिंघल और सहायक पुलिस आयुक्त सुरेंद्र सिंह राणावत (वृत्त…

Read More

— चिकित्सालय मार्ग से वर्षों पुराने अवैध ढांचे हटाए गए, दोबारा कब्जा करने वालों पर होगी सख़्त कार्रवाई पुष्कर/अजमेर।आगामी पुष्कर पशु मेला 2025 को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। मेला क्षेत्र में भीड़भाड़, यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से नगर परिषद पुष्कर और पुलिस थाना पुष्कर की संयुक्त टीम ने बुधवार को एक बड़ी अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई शुरू की। वर्षों पुराने अतिक्रमणों पर चला बुलडोजर अभियान का नेतृत्व नगर परिषद कमिश्नर जनार्दन शर्मा और थाना प्रभारी विक्रम सिंह राठौड़ ने किया।संयुक्त टीम ने पुष्कर चिकित्सालय मार्ग पर कई वर्षों से…

Read More

— दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने किए विशेष प्रबंध अजमेर, 22 अक्टूबरदीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने त्योहारों के मौसम में विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है। रेलवे के अनुसार, अजमेर मंडल से कुल 29 जोड़ी त्योहार स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है, जिनमें से 11 स्पेशल ट्रेनें आज, 22 अक्टूबर 2025 को अजमेर स्टेशन से रवाना होंगी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इन अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन से उन यात्रियों को राहत मिलेगी जो दीपावली और छठ पूजा…

Read More

— मुख्यमंत्री ने 82.60 हैक्टेयर भूमि आवंटन को दी मंजूरी, बढ़ेगा निवेश व रोजगार 22 अक्टूबर 2025, जयपुर।राजस्थान में औद्योगिक विकास को नई दिशा देने के प्रयास में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भीलवाड़ा जिले की माण्डल तहसील के ग्राम धुवाला में नवीन औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना के लिए 82.60 हैक्टेयर भूमि राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं विनियोजन निगम लिमिटेड (रीको) को आवंटित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। यह भूमि राजस्थान औद्योगिक क्षेत्र आवंटन नियम, 1959 के नियम 11ए के तहत गैर-प्रदूषणकारी औद्योगिक इकाइयों की स्थापना की शर्त पर दी गई है।…

Read More

— व्यय पर्यवेक्षक ने अभ्यर्थियों व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की ली बैठक 22 अक्टूबर 2025, जयपुर।बारां जिले के अंता विधानसभा उपचुनाव के तहत नियुक्त व्यय पर्यवेक्षक मुकेश राठौर ने बुधवार को मिनी सचिवालय सभागार में अभ्यर्थियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव के लिए भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की पूर्ण पालना सुनिश्चित की जाएगी। आयोग द्वारा चुनावी व्यय पर सख्त निगरानी रखी जाएगी। राठौर ने बताया कि सभी अभ्यर्थी और राजनीतिक दल चुनाव खर्च की सीमा और कानूनी प्रावधानों की जानकारी रखते हुए उनका…

Read More

— लाइसेंस फीस पर होगा मॉड्यूल्स का आवंटन, 24 अक्टूबर से रीको ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन आमंत्रित 22 अक्टूबर 2025, जयपुर।रीको ने औद्योगिक क्षेत्र सीतापुरा में 4,167 वर्गमीटर क्षेत्र में फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्पलेक्स (Plug & Play) का निर्माण पूरा कर लिया है। यह राज्य में इस तरह की पहली परियोजना है, जिसके तहत उद्यमियों को लाइसेंस फीस के आधार पर मॉड्यूल्स का ऑनलाइन आवंटन किया जाएगा। इस परियोजना का उद्देश्य उद्यमियों को शीघ्र इकाई स्थापना के लिए “रेडी टू मूव” मॉड्यूल्स उपलब्ध कराना है। परियोजना की अनुमानित लागत 25 करोड़ रुपये है, जिसमें से भारत सरकार ने एमएसई-सीडीपी योजना के…

Read More

जयपुर, 22 , अक्टूबर 2025 पुलिस उपायुक्त दक्षिण, आयुक्तालय जयपुर राजर्षि राज (आईपीएस) ने बताया कि पीपला भरत सिंह बीहड़ क्षेत्र में ताश के पत्तों पर रुपये-पैसे की हार-जीत लगाकर जुआ खेलने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए। सहायक पुलिस आयुक्त वृत्त मानसरोवर आदित्य काकडे (आईपीएस) के सुपरविजन में, थानाधिकारी पत्रकार कॉलोनी मदनलाल कडवासरा के नेतृत्व में थाना पत्रकार कॉलोनी के चुनिंदा पुलिसकर्मियों की एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस की सजगता से की गई कार्रवाई गठित टीम ने गुप्त सूचना को मुखबिर तंत्र के माध्यम से विकसित किया और…

Read More