Author: Ganesh Narayan Sharma

19 अक्टूबर 2025जयपुर। दीपावली महोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आमजन को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित दीपावली मिलन कार्यक्रम में उन्होंने आमजन से आत्मीय मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे दीपावली पर्व के दौरान स्थानीय उत्पादों की खरीद को प्राथमिकता दें, ताकि वोकल फॉर लोकल अभियान को बल मिले और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति प्राप्त हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जीएसटी दरों में कमी कर आमजन को…

Read More

जयपुर, 19,अक्टूबर। धनतेरस के शुभ अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शहरवासियों को प्रकाश पर्व की सौगात दी। उन्होंने शनिवार सायं अजमेर शहर के विभिन्न स्थानों पर नवस्थापित हाईमास्ट लाइटों का लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को समर्पित किया। इसमें आनासागर पुलिस चौकी, शास्त्री नगर चुंगी और मित्तल अस्पताल तिराहा पर हाईमास्ट लाइटों का शुभारंभ किया गया। व्यस्त मार्गों पर इन लाइटों से रात्रि में वाहन चालकों को राहत मिलेगी और आसपास के इलाकों में बेहतर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित होगी। देवनानी ने कहा कि शहर के चौराहों, मुख्य मार्गों और सार्वजनिक स्थलों पर प्रकाश व्यवस्था का सुदृढ़ होना सुरक्षा और स्वच्छता…

Read More

19, अक्टूबर 2025, जयपुर, 18 अक्टूबर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे शनिवार रात को दीप पर्व के शुभारंभ धनतेरस पर गुलाबी शहर जयपुर में जगह-जगह की गई विशेष रोशनी निहारने निकले। उन्होंने शहर में दीपावली के अवसर पर की गई जगमग रोशनी की सराहना की और कहा कि दीपावली उजास का पावन पर्व है, जो अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। उन्होंने इस अवसर पर सभी के मंगल की कामना की। राज्यपाल ने राजभवन से एम.आई. रोड, पांच बत्ती, किशनपोल बाजार, छोटी और बड़ी चौपड़, त्रिपोलिया होते हुए अल्बर्ट हॉल और आस-पास की सड़कों पर सजी विशेष…

Read More

अजमेर: दीपावली से पहले भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने अजमेर में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। शुक्रवार देर रात एसीबी की टीम ने नगर निगम अजमेर के एडिशनल चीफ इंजीनियर (एसीई) प्रेमशंकर शर्मा की कार से ₹2 लाख 58 हजार 100 रुपए नकद बरामद किए हैं। यह कार्रवाई सरप्राइज चेकिंग अभियान के तहत बलवंता चौराहा स्थित नाकाबंदी प्वाइंट पर की गई। एसीबी अधिकारियों के अनुसार, शर्मा अपनी पत्नी के साथ वैशाली नगर स्थित फ्लैट से कोटा स्थित अपने मूल निवास चित्रगुप्त कॉलोनी जा रहे थे। जब एसीबी टीम ने उनकी कार की तलाशी ली, तो 500 और 100…

Read More

अजमेर धार्मिक नगरी पुष्कर में धनतेरस के पावन पर्व पर आज एक अनोखा और अत्यंत दुर्लभ दृश्य देखने को मिला। जगत पिता ब्रह्मा मंदिर के प्रांगण में स्थित कुबेर भगवान का मंदिर, जो वर्ष में केवल एक बार ही खुलता है, शनिवार को श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु कुछ समय के लिए खोला गया। इस अवसर पर देशभर से आए श्रद्धालुओं ने भगवान कुबेर के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और धन-धान्य की कामना की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधि-विधान से पूजा और आरती का आयोजन किया गया। इस दौरान पुजारी वैभव वशिष्ठ ने…

Read More

जयपुर, 18 अक्टूबर। जिला विशेष टीम जयपुर (पूर्व) और थाना जवाहर सर्किल पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए स्मैक की अवैध तस्करी का खुलासा किया है। पुलिस ने दो आरोपियों — रवि कुमार मीणा (21) निवासी जहाजपुर, भीलवाड़ा (वर्तमान में श्रीकृष्णपुरा, जगतपुरा, जयपुर) और संतोष देवी सांसी (60) निवासी टोंक (वर्तमान में सांगानेर, जयपुर) — को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी रवि कुमार ने बताया कि वह पिछले 2-3 महीनों से स्मैक बेचने का कार्य कर रहा था। उसे रजनी सांसी छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर स्मैक देती थी, जिन्हें वह ₹250 से ₹300 में बेचता था। बिके हुए पैसों को…

Read More

जयपुर, 18 अक्टूबर।पुलिस उपायुक्त (अपराध) अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में जयपुर शहर में वाहन चोरी, नकबजनी एवं अन्य चोरी की बढ़ती वारदातों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए क्राइम ब्रांच की C.S.T. टीम ने एक और सफलता हासिल की है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, संगठित अपराध, रिछपाल सिंह के निकट सुपरविजन और नेतृत्व में C.S.T. आयुक्तालय जयपुर की टीम ने वाहन चोरों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना मुरलीपुरा, जयपुर (पश्चिम) क्षेत्र से एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। घटना का विवरण दिनांक 19 मई 2025 को परिवादी मनोज कुमार पुत्र सागर मल जांगिड, निवासी मकान नं. 12, तिरुपति…

Read More

जयपुर, 18 अक्टूबर।दीपावली के मौके पर जयपुर पूर्व जिले के पुलिस थाना कानोता ने सराहनीय पहल करते हुए 44 गुमशुदा / चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को लौटा दिए। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपये बताई जा रही है। थाना कानोता की साइबर सैल टीम ने अथक प्रयास करते हुए CEIR Portal के माध्यम से मोबाइल ट्रेस किए। इस कार्रवाई के दौरान अब तक थाना कानोता द्वारा कुल 154 मोबाइल फोन बरामद कर पीड़ितों को सुपुर्द किए जा चुके हैं। पुलिस अधिकारियों का मार्गदर्शन और सुपरविजन जयपुर पूर्व के पुलिस उपायुक्त श्री संजीव…

Read More

जयपुर, 18, अक्टूबर 2025। जयपुर शहर में बढ़ती चोरी व नकबजनी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस उपायुक्त जयपुर (पश्चिम) हनुमान प्रसाद (आईपीएस) के निर्देश पर पुलिस की विशेष टीम गठित की गई। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) आलोक सिंघल के सुपरविजन एवं सहायक पुलिस आयुक्त वृत्त वैशाली नगर आलोक गौतम के निर्देशन में पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर नकबजनों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम दर्शन सिंह (40 वर्ष) निवासी ग्राम इनपून भोगावा, जिला खंडवा (मध्यप्रदेश) एवं जरनेल सिंह (35 वर्ष) निवासी ग्राम कालापाठा,…

Read More

जयपुर, 18 अक्टूबर।प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत शनिवार को जिला जयपुर द्वितीय में विभिन्न चिकित्सा संस्थानों पर गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श शिविर आयोजित किए गए। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की संपूर्ण स्वास्थ्य जांच कर उच्च जोखिम वाली महिलाओं को चिन्हित किया गया तथा उनका उपचार किया गया। साथ ही उन्हें पोषणयुक्त आहार के महत्व के बारे में जानकारी दी गई और आवश्यक दवाइयां वितरित की गईं। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की जांच मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जयपुर द्वितीय डॉ. मनीष मित्तल ने बताया कि अभियान के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा गर्भवती महिलाओं के रक्तचाप, रक्त शर्करा,…

Read More