- अधिवक्ता बार एसोसिएशन रसड़ा-बलिया का चुनाव निर्विरोध सम्पन्न, सभी पदाधिकारी घोषित
- दो फीडर होने से विद्युत आपूर्ति होगा सुगम
- गोण्डा – अवैध खनन रोकने गए खनन अधिकारी चलती जेसीबी पर लटके, बची जान
- बंदर के बच्चे की हत्या के आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार, हथियार भी बरामद
- बाढ़ की कटान से आहत सैकड़ों ग्रामीणो ने किया प्रदर्शन, सौपा उपजिलाधिकारी को पत्रक
- मोबाइल चोरी से साइबर ठगी तक, साइबर पुलिस ने किया बडे़ गिरोह का खुलासा, 03 सदस्य गिरफ्तार दो बाल अपचारी भी पुलिस अभिरक्षा में
- मुरादाबाद मंडल ने अलीगढ़ मंडल को 3-0 से हराया
- गोण्डा – झोलाछाप के इंजेक्शन से बिगड़ी मासूम की हालत,मेडिकल कॉलेज में भर्ती
Author: Ganesh Narayan Sharma
03 नवम्बर 2025जयपुर, 3 नवम्बर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने जयपुर के हरमाड़ा क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से मृतकों की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।राज्यपाल ने हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है और कहा कि इस दर्दनाक घटना से पूरा प्रदेश व्यथित है। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि घायलों को हरसंभव चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई जाए।
03 नवम्बर 2025, जयपुर। जयपुर के हरमाड़ा इलाके में सोमवार दोपहर एक भयावह सड़क हादसे ने पूरे शहर को झकझोर दिया। लोहा मंडी क्षेत्र में तेज रफ्तार और अनियंत्रित डंपर ने एक के बाद एक 17 गाड़ियों को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 18 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर खून और मलबे का भयावह मंजर देखने को मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भयानक था कि कई मृतकों के शरीर के अंग कटकर अलग हो गए। किसी का हाथ…
03 नवम्बर 2025 | जयपुर राज्यपाल हरिभाऊ बागडे सोमवार को अनाथ और बेसहारा बच्चों के लिए स्थापित ‘सुरमन संस्थान बाल आश्रम‘ पहुंचे। उन्होंने वहां परित्यक्त और वंचित बच्चों से संवाद करते हुए उन्हें खूब पढ़ने और जीवन में निरंतर आगे बढ़ने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को चॉकलेट और उपहार भी वितरित किए। राज्यपाल ने कहा कि बच्चे किसी भी देश का भविष्य होते हैं। इसलिए यह आवश्यक है कि उन्हें विकास के समान अवसर मिलें। इसके लिए समाज को मिलकर प्रयास करने चाहिए। उन्होंने निराश्रित बच्चों के चारित्रिक और बौद्धिक विकास के लिए सतत कार्य किए जाने…
03 नवम्बर 2025, जयपुर। राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे से सोमवार को राजभवन में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जोधपुर के नव नियुक्त कुलगुरु प्रो. गोविंद सहाय शुक्ला ने शिष्टाचार भेंट की। कुलगुरु पद का कार्यभार संभालने के बाद यह उनकी राज्यपाल से पहली औपचारिक मुलाकात रही। इस दौरान प्रो. शुक्ला ने विश्वविद्यालय में चल रहे शैक्षणिक, अनुसंधान एवं प्रशासनिक कार्यों की रूपरेखा से अवगत कराया और संस्थान के भावी योजनाओं पर चर्चा की। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने प्रो. शुक्ला को विश्वविद्यालय के विकास हेतु शुभकामनाएँ दीं और आयुर्वेद शिक्षा को जन-जन तक पहुँचाने के प्रयासों को और अधिक…
03 नवम्बर 2025, जयपुर।शिक्षा मंत्री मदन दिलावर रविवार को चूरू जिले के प्रसिद्ध सालासर बालाजी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने बालाजी महाराज के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और प्रदेश में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इसके बाद वे सृजन सेवा सदन में आयोजित रामकथा में शामिल हुए, जहां उन्होंने श्रद्धा और आस्था के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की। रामकथा स्थल पर उन्होंने कथावाचक स्वामी श्रवणानंद सरस्वती महाराज से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंत्री ने रामकथा के माध्यम से समाज को दिए जा रहे धार्मिक, सांस्कृतिक और नैतिक संदेशों की सराहना करते हुए कहा कि “रामकथा केवल एक धार्मिक…
03 नवम्बर 2025, जयपुर।अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पुष्कर मेले के अंतर्गत आयोजित कृषि एवं उद्यानिकी विभाग की विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने किया। उद्घाटन अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने मंत्री को प्रदर्शनी में प्रदर्शित आधुनिक तकनीकों और विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान उपनिदेशक उद्यानिकी डॉ. के.पी. सिंह ने मंत्री को बगीचे में ऑटोमेशन तकनीक की मशीन का प्रदर्शन करते हुए बताया कि यह तकनीक जल और श्रम दोनों की बचत के साथ उत्पादन बढ़ाने में सहायक है। वहीं, संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) संजय तनेजा ने जानकारी दी कि विभाग द्वारा लगाई गई विकास…
03 नवम्बर 2025, जयपुर।जोधपुर-फलोदी जिले के प्रभारी मंत्री एवं शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर ने रविवार देर शाम फलोदी में हुए भीषण सड़क हादसे में यात्रियों की मृत्यु पर गहरा शोक और संवेदना व्यक्त की है। मंत्री श्री दिलावर को जैसे ही इस दर्दनाक हादसे की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत जोधपुर संभागीय आयुक्त एवं जिला कलक्टर फलोदी से दूरभाष पर संपर्क कर घटना की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने दोनों अधिकारियों को निर्देश दिए कि घटनास्थल पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किए जाएं तथा घायलों को शीघ्र अस्पताल पहुंचाकर समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि यह…
गायत्री शक्ति पीठ से संतों-महन्तों की उपस्थिति में हुआ शुभारंभ — पुष्पवर्षा से स्वागत, रथ पर निकली ब्रह्मा-सावित्री की झांकी पुष्कर (अजमेर)।विश्वविख्यात पुष्कर धार्मिक मेले का शुभारंभ रविवार को भव्य आध्यात्मिक पदयात्रा के साथ हुआ।गायत्री शक्ति पीठ से प्रारंभ हुई इस आध्यात्मिक यात्रा ने पुष्कर की गलियों और घाटों में भक्ति और आध्यात्मिकता का माहौल बना दिया। इस यात्रा में संत-महन्तों, धार्मिक संस्थाओं, समाज प्रतिनिधियों, स्कूली विद्यार्थियों और हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कैबिनेट मंत्री सुरेशसिंह रावत ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना कर इस आध्यात्मिक यात्रा का शुभारंभ किया।यात्रा के प्रारंभिक स्थल पर पं. कैलाशनाथ दाधीच ने वैदिक…
– ब्रह्मा जी के मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, घाटों पर हुआ पूजन, अभिषेक और दीपदान –पुष्कर (अजमेर)।देव प्रबोधिनी एकादशी के पावन अवसर पर रविवार को विश्वविख्यात तीर्थराज पुष्कर में श्रद्धा और भक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा। सूर्योदय से पहले ही पवित्र सरोवर के बावन घाटों पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने लगी। ब्रह्म मुहूर्त में आरंभ हुआ पंचतीर्थ स्नान पूरे दिन चलता रहा। अनुमानित रूप से करीब एक लाख श्रद्धालुओं ने पवित्र पुष्कर सरोवर में डुबकी लगाकर आस्था का प्रदर्शन किया और जगतपिता ब्रह्मा जी के दर्शन किए। शनिवार की शाम से ही श्रद्धालुओं…
02 नवम्बर 2025, जयपुर, 02 नवम्बर। प्रदेश की औद्योगिक क्षमता में निरंतर वृद्धि और निवेश को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से राज्य सरकार सतत प्रयासरत है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भीलवाड़ा, डीडवाना-कुचामन और फलौदी जिलों में औद्योगिक परियोजनाओं के लिए विभिन्न भूखंडों के आवंटन को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृत प्रस्तावों के अनुसार, भीलवाड़ा जिले की तहसील कोटड़ी के ग्राम कोदिया में 20.80 हैक्टेयर भूमि राजस्थान औद्योगिक विकास एवं निवेश निगम लिमिटेड (रीको) को नए औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना के लिए आवंटित की गई है। इसी प्रकार, डीडवाना-कुचामन जिले की तहसील परबतसर के ग्राम भकरी मौलास में…
