Author: Ganesh Narayan Sharma

05 नवम्बर 2025,बांसवाड़ा, 5 नवंबर। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत जिले में घर-घर सर्वे कार्य की शुरुआत हो गई है। इसी क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इन्द्रजीत यादव ने मंगलवार को घाटोल विधानसभा क्षेत्र में चल रहे सर्वे कार्य का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन और विलोपन की प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में दर्ज किया जाए, ताकि कोई भी पात्र मतदाता छूट न जाए। कलक्टर ने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से परिगणना प्रपत्र वितरण, प्रपत्र…

Read More

05 नवम्बर 2025, जयपुर, 5 नवम्बर। किशोर मन की जटिल भावनाओं और पारिवारिक-सामाजिक दबावों को केंद्र में रखकर वरिष्ठ आरएएस अधिकारी एवं साहित्यकार डॉ. सूरज सिंह नेगी द्वारा रचित उपन्यास ‘भावेश जो कह न सका’ का विमोचन बुधवार को झालाना संस्थानिक क्षेत्र स्थित राजस्थान प्रौढ़ शिक्षण समिति में किया गया। ‘ग्रासरूट मीडिया फाउंडेशन’ की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन मंत्री गौतम कुमार दक ने पुस्तक का विमोचन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लेखक और चिंतक डॉ. सुरेंद्र सोनी ने की, जबकि उपन्यास की समीक्षा लेखिका और शिक्षिका आशा शर्मा ने प्रस्तुत की। ग्रासरूट मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक…

Read More

पुष्कर मेले में भीड़ के बीच एएसआई सुनील पारीक और टीम ने दिखाई सतर्कता, यात्री को सौंपा नगदी, मोबाइल, क्रेडिट कार्ड और सोने की चैन सहित लाखों का सामानअजमेर/पुष्कर। पवित्र पुष्कर मेले की भीड़भाड़ और चहल-पहल के बीच राजस्थान पुलिस ने एक बार फिर अपनी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया है। मेले में घूम रहे एक यात्री का पर्स अचानक गिर गया, जिसमें नगदी, मोबाइल फोन, क्रेडिट कार्ड और सोने की चैन सहित लाखों रुपये मूल्य का सामान था। पर्स मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एएसआई सुनील पारीक और उनकी टीम ने बिना विलंब किए पर्स…

Read More

4 से 18 नवम्बर तक चलेगा अभियान — विभागवार सघन मॉनिटरिंग, यातायात नियमों का सख्ती से पालन, मुख्यमंत्री कार्यालय कर रहा है निगरानी05 नवम्बर 2025, जयपुर। राज्य में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार 4 से 18 नवम्बर तक प्रदेशभर में 15 दिवसीय सड़क सुरक्षा अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, यातायात नियमों को सख्ती से लागू करने और आपातकालीन सहायता प्रणाली को सुदृढ़ करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री कार्यालय गृह विभाग से समेकित रिपोर्ट प्राप्त कर…

Read More

गुरु नानक देव जी के मार्ग को अपनाकर मानव उत्थान के लिए करें कार्य — सिख धर्म ने मानवता और साहस की मिसाल पेश की05 नवम्बर 2025, जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने मानवता, सत्य और प्रेम का संदेश दिया तथा जात-पात और ऊंच-नीच के भेदभाव को समाप्त करते हुए सभी को समान माना। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि गुरु नानक देव जी के दिखाए मार्ग पर चलकर समाजसेवा और मानव उत्थान के कार्यों में जुटें। मुख्यमंत्री बुधवार को गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व के अवसर पर मानसरोवर स्थित गुरुद्वारे…

Read More

चिकित्सा विभाग ने भर्तियों में रचा कीर्तिमान — रिकॉर्ड समय में 35 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूर्ण, 28 हजार नियुक्तियां दी जा चुकीं, 15 हजार पदों पर भर्तियां जल्द होंगी05 नवम्बर 2025, जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की पहल पर प्रदेश में रिक्त पदों पर भर्ती का कार्य मिशन मोड में पूरा किया जा रहा है। चिकित्सा विभाग ने राज्य सरकार की इस प्राथमिकता को गंभीरता से लेते हुए अल्प समय में सर्वाधिक भर्तियां कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग ने अब तक 35 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूर्ण…

Read More

05 नवम्बर 2025, सिरोही।सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में बुधवार को शिवगंज में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा सिरोही जिला प्रशासन के सहयोग से यूनिटी मार्च पदयात्रा का आयोजन किया गया। पदयात्रा को पंचायतीराज राज्य मंत्री ओटाराम देवासी और सांसद लुंबाराम चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा पवेलियन ग्राउंड से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों — पोस्ट ऑफिस चौराहा, नया बस स्टैंड, क्रांति सर्कल, पुरानी नगर पालिका, गोल बिल्डिंग, गोकुलवाड़ी पार्क, हीरागरवाड़ी और शशि जैन अस्पताल से होते हुए पुनः पवेलियन ग्राउंड पर संपन्न हुई। कार्यक्रम से पूर्व मेरा युवा भारत की…

Read More

05 नवम्बर 2025, अलवर।वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा के मुख्य आतिथ्य में बुधवार को अलवर जिले में आयोजित अलवर पेंशनर्स सहकारी समिति लिमिटेड के कार्यक्रम में 80 वर्ष से अधिक आयु के 150 पेंशनरों का सम्मान किया गया और स्मारिका का विमोचन किया गया। संजय शर्मा ने सभी पेंशनरों के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि पेंशनर समाज की वह प्रमुख धुरी हैं जो अपने अनुभव और ज्ञान से समाज को नई दिशा देने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पेंशनरों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है और उनके समाधान…

Read More

05 नवम्बर 2025, जयपुर।राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित वंदे मातरम्@150 राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आगामी 7 नवम्बर को जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में होने वाले इस आयोजन को लेकर पर्यटन विभाग के प्रमुख शासन सचिव राजेश कुमार यादव ने बुधवार को तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार कार्यक्रम को देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत बनाने तथा अधिकतम जनसहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यादव ने संबंधित विभागों को सभी सरकारी, गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों, विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, तकनीकी और मेडिकल कॉलेजों के साथ एनसीसी,…

Read More

05 नवम्बर 2025, पुष्कर/अजमेर।विश्वप्रसिद्ध पुष्कर पशु एवं सांस्कृतिक मेले के समापन समारोह में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री तथा अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी ने कहा कि यह मेला राजस्थान की समृद्ध लोक परंपराओं, पशुपालन, कृषि संस्कृति और हस्तशिल्प की अनूठी झलक प्रस्तुत करता है। उन्होंने कहा कि पुष्कर मेला केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि यह ग्रामीण जीवन, पशुपालन और कृषि संस्कृति का सजीव प्रतीक है, जो किसानों, पशुपालकों और स्थानीय कलाकारों के जीवन में नई ऊर्जा का संचार करता है। चौधरी ने कहा कि यह मेला राजस्थान की अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर है, जो लोक परंपराओं, कला और हस्तशिल्प…

Read More