- शासन द्वारा किसानो के हित में बड़ा निर्णय, अब 60 प्रतिशत तक होगी ग्रीष्मकालीन मूंग की खरीदी
- मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत अयोध्या वाराणासी स्पेशल ट्रेन 31 जुलाई को रवाना होगी
- गोण्डा – डंपर की टक्कर से कारोबारी की मौत
- गोण्डा – पूर्व प्रधान की शिकायत पर सात के विरुद्ध केस दर्ज
- गोण्डा – फुलवारी पॉड हेवन का काव्य पाठ आयोजित
- समयबद्ध रोजगार सरकार की प्राथमिकता: मुख्य सचिव ने की वर्ष 2026 भर्ती परीक्षा कैलेंडर और नियुक्तियों की समीक्षा
- जयपुर में फर्जी जीएसटी पंजीकरण का पर्दाफाश: अस्तित्वहीन फर्म ‘मैसर्स रनसन ट्रेडिंग’ पर वाणिज्यिक कर विभाग का शिकंजा
- जयपुर में फर्जी ITC के बड़े खेल का पर्दाफाश: वाणिज्यिक कर विभाग की कार्रवाई में ₹1.39 करोड़ का संदिग्ध इनपुट टैक्स क्रेडिट चिह्नित
Author: Ganesh Narayan Sharma
जयपुर, 14 अक्टूबर।नवीन कानूनों के कार्यान्वयन की वर्षगांठ पर आयोजित प्रदर्शनी में गृह मंत्री के संबोधन के दौरान एक लाख से अधिक लोगों ने ऑनलाइन भागीदारी की। देश में लागू किए गए नवीन आपराधिक कानूनों के सफल कार्यान्वयन के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सीतापुरा स्थित जेईसीसी में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। गृह मंत्री के उद्बोधन को राज्यभर में जमीनी स्तर तक पहुंचाने के लिए व्यापक स्तर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की व्यवस्था की गई, जिसमें कुल 1,01,010 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रशासनिक स्तर पर किए गए इन सुनियोजित प्रयासों ने राज्य में जनभागीदारी का नया रिकॉर्ड स्थापित…
14 अक्टूबर 2025, | जयपुर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 150 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली योजना में विद्युत उपभोक्ताओं के पंजीकरण के लिए विकसित पोर्टल का शुभारम्भ सोमवार को जेईसीसी में आयोजित कार्यक्रम में किया। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मौजूद रहे। राजस्थान डिस्कॉम्स द्वारा यह पोर्टल विकसित किया गया है। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को सस्ती और सुलभ सौर ऊर्जा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह योजना मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल है। वर्ष 2025-26 के बजट में राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना के लाभार्थियों को और अधिक लाभ…
हार्डकोर अपराधी ने रुपयों के लिए अपने साथी और महिला मित्र के साथ मिलकर रची थी साजिशअपराधी मोईनुद्दीन उर्फ नेमा कई थानों में चल रहा था वांछित जयपुर। 14 अक्टूबर ,जयसिंहपुरा खोर थाना पुलिस ने नाई की थड़ी क्षेत्र में बुजुर्ग महिला से सोने के जेवरात लूटने के मामले का खुलासा करते हुए हार्डकोर अपराधी मोईनुद्दीन उर्फ नेमा को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ जयपुर के विभिन्न थानों में कई गंभीर प्रकरण दर्ज हैं। थाना जयसिंहपुरा खोर क्षेत्र में 3 जुलाई 2025 को एक बुजुर्ग महिला को उसकी परिचित महिला ने प्लॉट दिखाने के बहाने कार में बैठाया था।…
जयपुर, 14 अक्टूबर। पुलिस थाना कालवाड़ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शातिर वाहन चोर को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस उपायुक्त जयपुर शहर (पश्चिम) हनुमान प्रसाद ने बताया कि जिले में हाल ही में चोरी और नकबजनी की वारदातें बढ़ रही थीं। इन पर रोक लगाने और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के निर्देश जारी किए गए थे। इसी क्रम में कालवाड़ थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए यह कार्रवाई की। अपराध की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम आलोक सिंघल और सहायक…
जयपुर, 14 अक्टूबर। पुलिस थाना मुरलीपुरा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रुपए ऐंठने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक महिला ब्लैकमेलर सहित दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मामला पहले निवेश के नाम पर लाखों रुपए हड़पने और बाद में होटल में बुलाकर अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर और रुपए मांगने से जुड़ा है। आरोपियों ने परिवादी को हिसाब-किताब करने के बहाने मुरलीपुरा स्थित एक होटल में बुलाया, जहां बेहोशी की हालत में उसका अश्लील वीडियो बनाया गया। इसके बाद आरोपियों ने वह वीडियो और फोटो पीड़ित…
जयपुर, 14 अक्टूबर। पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर करन शर्मा ने बताया कि पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसेफ के निर्देशन में चल रहे ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत नशा करने और बेचने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर प्रथम दुर्गसिंह राजपुरोहित के सुपरविजन, सहायक पुलिस आयुक्त रामगंज जयपुर उत्तर हरि शंकर शर्मा के निर्देशन और थानाधिकारी गलतागेट धर्म सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। गठित टीम ने क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए सतत निगरानी के दौरान हेड कांस्टेबल प्रदीप सिंह को विश्वसनीय सूचना मिली।…
त्योहारी सीजन में ‘शुद्ध आहार–मिलावट पर वार’ अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा दल की कार्रवाई जयपुर, 13 अक्टूबर 2025।त्योहारी सीजन में मिलावटी मावे और मिठाइयों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए जयपुर जिला प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। शास्त्री नगर स्थित मावा मंडी में सुबह 7:30 बजे शुरू हुई इस कार्रवाई में 1,380 किलो मिलावटी मावा मौके पर ही नष्ट कराया गया। संयुक्त आयुक्त (खाद्य सुरक्षा) डॉ. विजय प्रकाश और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई को आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण डॉ. टी.…
छात्रों ने नेटफ्लिक्स प्रोजेक्ट की प्रतिकृति बनाकर सीखे कुबेरनेट्स, डॉकर और एआई-सीआईडी तकनीक के आधुनिक कौशल जयपुर। स्वामी केशवानंद प्रौद्योगिकी संस्थान (एसकेआईटी) के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आईईईई कंप्यूटर सोसाइटी और जीआरआरएएस सॉल्यूशंस प्रा. लि. के सहयोग से 6 से 11 अक्टूबर 2025 तक छह दिवसीय प्रायोगिक कार्यशाला “एक्सप्लोरिंग देवऑप्स” का आयोजन किया गया।इस कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों को वास्तविक उद्योग स्तर की देवऑप्स प्रक्रियाओं से जोड़ना और आधुनिक तकनीकी टूल्स के प्रयोगात्मक प्रशिक्षण के माध्यम से उन्हें फुल स्टैक डेवलपमेंट और क्लाउड ऑटोमेशन के क्षेत्र में दक्ष बनाना था। लिनक्स और सिस्टम इंटीग्रेशन के महत्व पर दिया गया जोर…
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया संबोधन, पर्यटन क्षेत्र में अपार संभावनाओं पर डाला प्रकाश जयपुर। राजस्थान में पर्यटन संभावनाओं को राष्ट्रीय स्तर पर नई दिशा देने के उद्देश्य से होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान द्वारा दिल्ली में भव्य रोड शो का आयोजन किया गया। यह रोड शो आगामी कोटा ट्रैवल मार्ट 2025 के प्रमोशन के तहत आयोजित किया गया, जिसमें देशभर से करीब 300 ट्रैवल एजेंट्स और टूर ऑपरेटरों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला उपस्थित रहे। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि राजस्थान का हाड़ौती क्षेत्र प्राकृतिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक…
जयपुर, 13 अक्टूबर।राज्य में आधारभूत ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य, जल एवं ऊर्जा क्षेत्रों में विकास को नई गति देने के उद्देश्य से 6,500 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। इन परियोजनाओं के माध्यम से प्रदेशभर में सड़क, पेयजल, चिकित्सा, शिक्षा, सिंचाई और पर्यटन से जुड़े कार्यों को गति मिलेगी। प्रमुख घोषणाएं और परियोजनाएं
