Author: Ganesh Narayan Sharma

13 अक्टूबर 2025, जयपुर: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के जयपुर आगमन पर सोमवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एयरपोर्ट पर पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका हार्दिक स्वागत और आत्मीय अभिनंदन किया। अमित शाह जयपुर नए आपराधिक कानूनों के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित 6 दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, राज्यसभा सांसद मदन राठौड़, पूर्व विधायक सतीश पूनियां, मुख्य सचिव सुधांश पंत, पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति और जनता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदर्शनी के महत्व…

Read More

13 अक्टूबर 2025, जयपुर: केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोमवार को शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मुक्ता प्रसाद नगर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि हमारे ऋषि, मुनि, संत और आध्यात्मिक चेतना के पुरोधाओं ने निरोगी शरीर को सर्वोच्च सुख बताया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निवास होता है। केंद्र और राज्य सरकार इसी भावना के तहत प्रदेश में चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि गांव-गांव और शहरी क्षेत्रों में चिकित्सा और शिक्षा में सुधार लाने का श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री…

Read More

जयपुर, 13 अक्टूबर। वांछित और भगोड़े अपराधियों के खिलाफ चल रहे धरपकड़ अभियान के तहत पुलिस थाना सिंधीकैम्प, जयपुर पश्चिम की टीम ने पांच साल पुराने प्रकरण में फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम ने बताया कि पुलिस आयुक्तालय के निर्देशानुसार वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम और सहायक पुलिस आयुक्त सदर के सुपरविजन में थानाधिकारी सिंधीकैम्प के नेतृत्व में विशेष टीमें गठित की गईं। गठित टीमों ने लगातार प्रयास करते हुए माननीय न्यायालय द्वारा जारी वारंट के प्रकरण…

Read More

जयपुर, 13 अक्टूबर। ओमेक्स सिटी बगरू से 25 सितंबर को चुराई गई आल्टो कार (RJ 45 CV 4930) को करधनी थाना पुलिस ने बरामद करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जयपुर पश्चिम के पुलिस उपायुक्त ने बताया कि वाहन चोरी की रोकथाम के लिए दिए गए निर्देशों की पालना में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम और सहायक पुलिस आयुक्त झोटवाड़ा के सुपरविजन में थानाधिकारी करधनी के निर्देशन में एक विशेष टीम गठित की गई थी। टीम ने मुखबिर तंत्र सक्रिय कर संदिग्धों पर निगरानी रखी और महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चोरी की कार बरामद…

Read More

जयपुर, 13 अक्टूबर 2025।पुलिस थाना बनीपार्क, आयुक्तालय जयपुर पश्चिम ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश करते हुए दो आदतन वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो चोरी की गई गाड़ियां, वाहन लॉक तोड़ने की मशीन, प्रोग्रामर-की और 15 फर्जी नम्बर प्लेटें बरामद की हैं। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम हनुमान प्रसाद मीणा आईपीएस के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आलोक सिंघल आरपीएस, सहायक पुलिस आयुक्त वृत सदर धर्मवीर सिंह आरपीएस और थानाधिकारी बनीपार्क मनोज कुमार बैरवाल के सुपरविजन में की गई। घटना का विवरण 11 सितंबर 2025 को परिवादी ने रिपोर्ट…

Read More

जयपुर, 13 अक्टूबर 2025।जयपुर शहर (पश्चिम) की पुलिस ने एक बार फिर अपनी त्वरित और प्रभावी कार्रवाई का परिचय देते हुए सांवरिया होटल मालीवाड़ा में तोड़फोड़ और दहशत फैलाने वाले दो बदमाशों को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम श्री हनुमान प्रसाद ने बताया कि बदमाशों और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में अपराधों की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री आलोक सिंघल तथा सहायक पुलिस आयुक्त झोटवाड़ा श्री सुरेन्द्र सिंह राणावत के सुपरविजन में कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई का नेतृत्व…

Read More

13 अक्टूबर 2025 | जयपुर वन मंत्री संजय शर्मा ने रविवार को बिना किसी औपचारिक सूचना दिए रणथंभौर नेशनल पार्क का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने आम पर्यटक की तरह ऑनलाइन टिकट बुक कर सामान्य श्रेणी में सफारी की। पहचान छिपाने के लिए टोपी, चश्मा और मास्क पहनकर वे जोन नंबर तीन में लगभग तीन घंटे तक जंगल का भ्रमण करते रहे और पार्क की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। सफारी के दौरान मंत्री ने पार्क में वन विभाग के गश्ती वाहन न मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जंगल में बाघों की निगरानी और पर्यटकों की सुरक्षा सर्वोच्च…

Read More

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को करेंगे उद्घाटन — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का लिया जायजा — 4 लाख करोड़ रुपये के निवेश एमओयू की होगी ग्राउण्ड ब्रेकिंग — 9,300 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का होगा शिलान्यास व लोकार्पण — विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म के लिए 260 करोड़ एवं दुग्ध उत्पादकों को दूध सब्सिडी के 364 करोड़ रुपये की राशि का होगा हस्तांतरण जयपुर, 12 अक्टूबर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को सीतापुरा स्थित जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी) पहुंचकर नवीन आपराधिक कानूनों पर आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रदर्शनी की तैयारियों…

Read More

गोद लिए गांवों के प्राथमिक छात्रों को जागरूक बनाने की पहल करने का आह्वान जयपुर/उदयपुर, 12 अक्टूबर 2025।राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे ने रविवार को मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर के डीन, निदेशकों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया। यह संवाद विश्वविद्यालय अतिथिगृह सभागार में आयोजित किया गया, जिसमें राज्यपाल ने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक, प्रशासनिक और वित्तीय व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। परीक्षाओं और दीक्षांत समारोहों की समयबद्धता पर बल राज्यपाल ने विश्वविद्यालय की परीक्षा कार्यप्रणाली, परिणामों की पारदर्शिता और दीक्षांत समारोहों के आयोजन की जानकारी लेते हुए कहा कि प्रत्येक शैक्षणिक सत्र के अंत में उसी…

Read More

भारतीय मानक ब्यूरो के विश्व मानक दिवस समारोह में ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने दिया संदेश जयपुर/कोटा, 12 अक्टूबर 2025।भारत आज दुनिया भर को अपने गुणवत्तापूर्ण, विश्व स्तरीय मानकों पर आधारित उत्पादों के माध्यम से प्रभावित कर रहा है। हमारी स्वदेशी स्पेस टेक्नोलॉजी से दुनियाभर के उपग्रह सफलतापूर्वक लांच किए जा रहे हैं। भारत अपने स्वदेशी और उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों के निर्माण में विश्वशक्ति बनने की ओर तेजी से अग्रसर है। यह बातें ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने रविवार को कोटा में भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा आयोजित विश्व मानक दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कही। मानकों…

Read More