- शासन द्वारा किसानो के हित में बड़ा निर्णय, अब 60 प्रतिशत तक होगी ग्रीष्मकालीन मूंग की खरीदी
- मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत अयोध्या वाराणासी स्पेशल ट्रेन 31 जुलाई को रवाना होगी
- गोण्डा – डंपर की टक्कर से कारोबारी की मौत
- गोण्डा – पूर्व प्रधान की शिकायत पर सात के विरुद्ध केस दर्ज
- गोण्डा – फुलवारी पॉड हेवन का काव्य पाठ आयोजित
- समयबद्ध रोजगार सरकार की प्राथमिकता: मुख्य सचिव ने की वर्ष 2026 भर्ती परीक्षा कैलेंडर और नियुक्तियों की समीक्षा
- जयपुर में फर्जी जीएसटी पंजीकरण का पर्दाफाश: अस्तित्वहीन फर्म ‘मैसर्स रनसन ट्रेडिंग’ पर वाणिज्यिक कर विभाग का शिकंजा
- जयपुर में फर्जी ITC के बड़े खेल का पर्दाफाश: वाणिज्यिक कर विभाग की कार्रवाई में ₹1.39 करोड़ का संदिग्ध इनपुट टैक्स क्रेडिट चिह्नित
Author: Ganesh Narayan Sharma
जयपुर, 12 अक्टूबर। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर की पहल पर संत श्री पदमाराम कुलरिया चेरिटेबल ट्रस्ट ने शनिवार को कोटा जिले के चेचट तहसील के देवली कला एवं खेडारुद्धा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में रामगंजमंडी क्षेत्र के लिए अत्याधुनिक एम्बुलेंस भेंट की। ट्रस्ट के धरमचंद कुलरिया ने एम्बुलेंस की चाबी मंत्री मदन दिलावर को सौंपी। लगभग 37 लाख रुपये की लागत से उपलब्ध कराई गई यह एम्बुलेंस सभी आवश्यक चिकित्सकीय सुविधाओं से सुसज्जित है, जिससे अब गंभीर मरीजों को तत्काल चिकित्सा सुविधा मिलने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने घोषणा की कि संत…
जयपुर, 12, अक्टूबर। नई शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्यों को साकार करने और विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि तथा प्रयोगात्मक दृष्टिकोण विकसित करने की दिशा में जयपुर जिले में खगोल विज्ञान प्रयोगशालाओं की स्थापना की गई है। शनिवार को गोविंदगढ़ ब्लॉक के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, रेलवे स्टेशन चोमू और महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, भोजलावा में इन प्रयोगशालाओं का शुभारंभ किया गया। इन प्रयोगशालाओं का निर्माण फिनोवा कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड, जयपुर द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत किया गया है। उद्घाटन समारोह में जिला प्रमुख रमा देवी चोपड़ा और जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतिभा…
उदयपुर, 12, अक्टूबर। जनजाति विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने शनिवार को उदयपुर जिले के खेरवाड़ा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में राजस्थान के पहले कंगारू मदर केयर (KMC) लाउंज का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य में प्रत्येक व्यक्ति को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, और इसी दिशा में राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। राजस्थान का यह पहला केएमसी लाउंज उदयपुर जिला कलक्टर नमित मेहता और जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी रिया डाबी के निर्देशन में तैयार किया गया है। मंत्री खराड़ी ने बताया कि खेरवाड़ा, जो एक आकांक्षी ब्लॉक…
झुंझुनूं, 12 अक्टूबर। झुंझुनूं जिले में जल संरक्षण, ग्रामीण विकास और जनकल्याण योजनाओं को लेकर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पाटिल ने कहा कि सूरत स्थित रूंगटा ग्रुप के चेयरमैन अनील रूंगटा ने झुंझुनूं जिले में जल संचयन के उद्देश्य से बोर निर्माण का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि “भविष्य के लिए जल की उपलब्धता सुनिश्चित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है, और प्रत्येक नागरिक को जल संरक्षण के…
जयपुर, 12 अक्टूबर। पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व संजीव नैन ने बताया कि चोरी, लूट और नकबजनी की वारदातों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना मालपुरा गेट की टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। 10 अक्टूबर 2025 को कुशल नगर निवासी श्रीमती सरोज जैन पूजा के लिए चोमू बाग स्थित पार्श्वनाथ मंदिर जा रही थीं। इसी दौरान त्रिमूर्ति फ्लैट वाली गली में दो युवकों ने बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर उनका बैग छीन लिया, जिसमें चांदी के पूजा बर्तन और नकद राशि रखी थी। घटना में महिला को चोटें भी आईं। इस संबंध…
जयपुर, 12 अक्टूबर। पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम हनुमान प्रसाद ने बताया कि वर्ष 2017 में दर्ज एक ट्रक लूट प्रकरण में फरार चल रहा शातिर आरोपी इमरान पुत्र जमालुदीन, निवासी गांव शिकारपुर, थाना तावडू, जिला नूंह (मेवात), हरियाणा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला 21 अप्रैल 2017 का है, जब परिवादी राजूलाल निवासी लूहारिया, जिला बूंदी अपने ट्रक (नंबर RJ 52 GA 2211) में प्लास्टिक दाना भरकर गुजरात से फरीदाबाद जा रहा था। जयपुर के मुरलीपुरा बाईपास पर कुछ बदमाशों ने उसके ट्रक को रोककर लूटपाट की, जिसमें ट्रक, नकद राशि, मोबाइल और दस्तावेज लूट लिए गए थे।…
जयपुर, 12 अक्टूबर। पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर करण शर्मा ने बताया कि 17 सितंबर 2025 को देवली (टोंक) से जयपुर आई एक महिला का पर्स सिंधी कैंप के बाहर ओरेन्ज रंग की स्कूटी सवार युवक द्वारा छीना गया था। इस संबंध में थाना संजय सर्किल पर एफआईआर नंबर 158/25 धारा 304(2) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई। करण शर्मा के सुपरविजन में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर-II बजरंग सिंह शेखावत और सहायक पुलिस आयुक्त वृत्त कोतवाली जयपुर उत्तर अनुप सिंह के निर्देशन में थानाधिकारी उमेश बेनीवाल के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया। टीमों ने परिवादिया…
जयपुर, 12 अक्टूबर। पुलिस मुख्यालय द्वारा वांछित एवं भगोड़े अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर करण शर्मा के सुपरविजन में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर-II बजरंग सिंह शेखावत एवं सहायक पुलिस आयुक्त वृत्त कोतवाली जयपुर उत्तर अनुप सिंह के निर्देशन में थानाधिकारी संजय सर्किल उमेश बेनीवाल के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा सतत प्रयासों और प्रभावी कार्रवाई के दौरान थाना संजय सर्किल पुलिस ने माननीय न्यायालय द्वारा वांछित अपराधी योगेन्द्र चौधरी उर्फ संजय पुत्र रामलाल निवासी सीतला की गली, नैनवा, जिला बूंदी (राजस्थान) को गिरफ्तार करने…
जयपुर, 11 अक्टूबर 2025। समाज सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक पहल के रूप में जयपुर जिला परिषद के सहयोग से फिनोवा कैपिटल द्वारा सरकारी विद्यालय चोमू और भोजलावा में खगोल विज्ञान प्रयोगशालाओं (एस्ट्रोनॉमी लैब) का शुभारंभ किया गया। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना और उन्हें अंतरिक्ष विज्ञान की रोमांचक दुनिया से परिचित कराना है। प्रयोगशालाओं का उद्घाटन जयपुर जिला परिषद की जिला प्रमुख रमा देवी चोपड़ा और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) प्रतिभा वर्मा ने किया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ फिनोवा कैपिटल के अधिकारी भी मौजूद रहे। फिनोवा कैपिटल के प्रबंध…
पांच सरकारी विद्यालयों में स्थापित हुई खगोल विज्ञान प्रयोगशालाएं, दो का हुआ शुभारंभ जयपुर, 11 अक्टूबर। नई शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्यों को साकार करते हुए विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि और प्रयोगात्मक दृष्टिकोण विकसित करने की दिशा में जयपुर जिले में जिला परिषद के नवाचार के रूप में खगोल विज्ञान प्रयोगशालाओं की स्थापना की गई है। शनिवार को गोविंदगढ़ ब्लॉक के दो विद्यालयों — पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रेलवे स्टेशन, चौंमू और महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, भोजलावा — में इन प्रयोगशालाओं का उद्घाटन किया गया। इन प्रयोगशालाओं का निर्माण फिनोवा कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड, जयपुर द्वारा कॉर्पोरेट…
