Author: Ganesh Narayan Sharma

जयपुर।जयपुर दक्षिण पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये की ठगी का खुलासा किया है। साइबर सेल, मानसरोवर, शिप्रा पथ और श्यामनगर थाना पुलिस की टीमों ने संयुक्त अभियान चलाकर कॉल सेंटर और अन्य ठिकानों पर दबिश दी। इस दौरान कई शातिर ठग गिरफ्तार हुए, जिनके पास से दर्जनों मोबाइल, लैपटॉप, सिम कार्ड, एटीएम, पासबुक और लाखों रुपये नकद बरामद किए गए। सबसे बड़ी कार्रवाई मानसरोवर इलाके में हुई, जहां कॉल सेंटर की आड़ में ऑनलाइन ठगी का धंधा चल रहा था। यहां से पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा। शिप्रा पथ थाना पुलिस ने…

Read More

जयपुर, 17 सितम्बर 2025।जयपुर पुलिस ने गुमशुदा महिला नफीसा तून (43 वर्ष) को बरामद कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि महिला के खिलाफ जयपुर के विभिन्न थानों में धोखाधड़ी और ठगी से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। महिला टोंक रोड स्थित अपने घर से लापता थी और वह जगन्नाथपुरी इलाके के एक होटल में किराए पर कमरा लेकर रह रही थी। पुलिस की CST टीम ने कार्रवाई करते हुए महिला को गिरफ्तार किया और उसे विधिक प्रक्रिया के तहत अदालत में पेश किया।

Read More

पुष्कर/अजमेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर पुष्कर के प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट अजय रावत ने अनोखे अंदाज़ में बधाई दी। उन्होंने पुष्कर के सुनहरे रेतीले धोरों पर बालू मिट्टी से प्रधानमंत्री मोदी का भव्य सैंड आर्ट बनाकर शुभकामनाएँ अर्पित कीं। अजय रावत ने कहा कि यह कलाकृति प्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा, नेतृत्व और देशहित में किए गए कार्यों के प्रति सम्मान और आदर का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पुष्कर की रेत से बनी यह कलाकृति “सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण” के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास है। स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने भी इस अनोखी कलाकृति…

Read More

किशनगढ़/अजमेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में अजमेर संसदीय क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर “सेवा पखवाड़ा” और “रक्तदान अमृत महोत्सव 2.0” के तहत भव्य कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इन कार्यक्रमों में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री तथा अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी ने भाग लेकर कार्यकर्ताओं और रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। किशनगढ़ में मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव किशनगढ़ मार्बल एसोसिएशन परिसर में अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद, मारवाड़ी युवा मंच और ए-क्लास मार्बल के संयुक्त तत्वावधान में “मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव” आयोजित हुई। इस अवसर पर युवाओं ने जोश और सेवा भाव के साथ बड़ी संख्या में…

Read More

जयपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के ओबीसी विभाग द्वारा राजस्थान में “राज्य ओबीसी कांग्रेस सलाहकार परिषद” का गठन किया गया है। एआईसीसी ओबीसी विभाग के अध्यक्ष अनिल जयहिंद ने इस परिषद का गठन किया। वहीं, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग के अध्यक्ष हरसहाय यादव को परिषद का कन्वीनर नियुक्त किया गया है। इस सलाहकार परिषद में पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उपमुख्यमंत्री व एआईसीसी महासचिव सचिन पायलट, दो सांसद, 10 विधायक, तीन एआईसीसी सचिव तथा ओबीसी समाज से जुड़े वरिष्ठ नेता राजेंद्र सेन, ललित तुनवाल, सुरेंद्र कुमावत, राजेश चौधरी, महेंद्र गहलोत, पुखराज पारासर, संतोष…

Read More

जयपुर। आगामी 10 दिसंबर 2025 को जयपुर के सीतापुरा स्थित जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होने वाले प्रवासी राजस्थानी दिवस समारोह को लेकर अखिल राज्य ट्रेड एंड इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आरतिया) ने राज्य सरकार से एमएसएमई क्षेत्र को बूस्टर स्तर पर प्रोत्साहित करने की मांग की है। आरतिया के वरिष्ठ पदाधिकारी विष्णु भूत, कमल कंदोई, आशीष सर्राफ और प्रेम बियाणी ने कहा कि राजस्थान में रीको द्वारा विकसित 424 औद्योगिक क्षेत्रों में लगभग 44 हजार औद्योगिक इकाइयाँ संचालित हैं। इनमें 98 प्रतिशत से अधिक इकाइयाँ एमएसएमई क्षेत्र की हैं, जो प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से बड़े पैमाने पर रोजगार…

Read More

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शूटर गिरफ्तार, चार आरोपी दबोचे हनुमानगढ़, 17 सितम्बर। हनुमानगढ़ जिले के संगरिया कस्बे में हुए चर्चित विकास जैन हत्याकांड का पुलिस ने मात्र 60 घंटे में पर्दाफाश कर दिया है। इस मामले में कुख्यात अपराधी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शार्प शूटर जलंधर सिंह उर्फ अमृतपाल सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्य आरोपी शूटर हरियाणा से गिरफ्तार पुलिस ने खुलासा किया कि मुख्य शूटर जलंधर सिंह तीन महीने पहले पंचकूला में हुए सोनू माल्टा हत्याकांड में भी वांछित था। विशेष टीमों ने उसे हरियाणा के धर्मपुरा से गिरफ्तार किया। उसके साथ हत्या में…

Read More

प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, आलीशान मकान, ट्रक और फॉर्च्यूनर पर ताला जयपुर, 17 सितम्बर। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत प्रतापगढ़ जिला पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 68-एफ (1) के तहत कुख्यात तस्कर घनश्याम उर्फ लड्डू पुत्र नारायण दास बैरागी (34 वर्ष), निवासी पलथान थाना रठांजना, हाल तिलक नगर प्रतापगढ़ की करीब 1 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति को फ्रीज कर दिया है। ट्रक से पकड़ी गई थी करोड़ों की ब्राउन शुगर एसपी बी. आदित्य ने बताया कि 16 फरवरी, 2025 को प्रतापगढ़…

Read More

रायगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर नगर पालिका निगम, रायगढ़ के सभा कक्ष में सोमवार को अंगीकार 2025 एवं प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत लोक कल्याण मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर श्री जीवर्धन चौहान ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। इस अवसर पर नगर पालिका निगम आयुक्त ने कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0, मोर जमीन मोर मकान एवं पीएम सूर्य घर योजना – मुक्त बिजली के बारे में विस्तार से जानकारी दी। आयुक्त ने बताया कि योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को भवन अनुज्ञा प्रदान की जा…

Read More

ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन, दी अनशन की चेतावनी जयपुर। बगरू-डिग्गी-मालपुरा रोड स्थित निकटवर्ती गांव रातल्या के ग्रामीण इन दिनों भारी परेशानी से जूझ रहे हैं। गांव में एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) की टूटी पाइप लाइन से गंदा और बदबुदार पानी लगातार फैल रहा है। इस कारण ग्रामीणों का जीवन नरक समान हो गया है। दरअसल, मामला जगन्नाथपुरा ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले रातल्या गांव का है, जहां करीब एक वर्ष पूर्व एसटीपी प्लांट स्थापित किया गया था। तब भी ग्रामीणों ने इसका विरोध किया था, लेकिन जेडीए और एसटीपी एसोसिएशन के दबाव में उन्हें चुप होना पड़ा। ग्रामीणों…

Read More