- समयबद्ध रोजगार सरकार की प्राथमिकता: मुख्य सचिव ने की वर्ष 2026 भर्ती परीक्षा कैलेंडर और नियुक्तियों की समीक्षा
- जयपुर में फर्जी जीएसटी पंजीकरण का पर्दाफाश: अस्तित्वहीन फर्म ‘मैसर्स रनसन ट्रेडिंग’ पर वाणिज्यिक कर विभाग का शिकंजा
- जयपुर में फर्जी ITC के बड़े खेल का पर्दाफाश: वाणिज्यिक कर विभाग की कार्रवाई में ₹1.39 करोड़ का संदिग्ध इनपुट टैक्स क्रेडिट चिह्नित
- राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन: प्राकृतिक खेती में राजस्थान बना मिसाल; क्लस्टर गठन में दूसरा, कृषक पंजीकरण में देश में तीसरा स्थान
- राजस्थान: 8 नए जिलों में खुलेंगी स्थाई लोक अदालतें, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी मंजूरी
- जनसेवा में तत्परता से जुटें अधिकारी, शहरों में सफाई-सड़क और गांवों के विकास पर फोकस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
- सरकारी स्कूलों के दुग्ध पाउडर की अवैध तस्करी पर बड़ा एक्शन: RCDF ने सामोद थाने में दर्ज कराई FIR, पुलिस जांच शुरू
- सिपेट, जयपुर में PMKVY 4.0 के तहत निःशुल्क आवासीय कौशल प्रशिक्षण का शुभारंभ: 275 युवाओं को मिलेगा रोजगारपरक अवसर
Author: Ganesh Narayan Sharma
जांच रिपोर्ट में घोटाला साबित, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं जयपुर, 9 अक्टूबर 2025। जयपुर जिले के दूदू क्षेत्र में सरकारी जमीनों पर फर्जी पट्टे जारी करने का बड़ा मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। जांच रिपोर्ट में घोटाला साबित होने और जिम्मेदारों के नाम दर्ज होने के बावजूद अब तक किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है। न तो फर्जी पट्टे रद्द किए गए हैं और न ही दोषियों पर कोई प्रशासनिक कदम उठाया गया है। सूत्रों के अनुसार, जिला कलक्टर को जांच रिपोर्ट सौंपे डेढ़ महीने से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब तक न…
जयपुर, 9 अक्टूबर। स्वामी केशवानंद प्रौद्योगिकी, प्रबंधन एवं ग्रामोत्थान संस्थान (एसकेआईटी) के सिविल इंजीनियरिंग विभाग में “मरम्मत और पुनर्वास केस स्टडीज़” विषय पर एक विशेष विशेषज्ञ वार्ता का आयोजन किया गया। इस सत्र में सिविल इंजीनियरिंग क्षेत्र के विद्यार्थियों को संरचनाओं की मरम्मत, संरक्षण और पुनर्वास से जुड़ी आधुनिक तकनीकों और व्यवहारिक अनुभवों से अवगत कराया गया। वार्ता का संचालन टेक्सेल कंसल्टिंग इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड के अनुसंधान एवं विकास प्रमुख डॉ. राकेश चौधरी ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में विभिन्न प्रकार की संरचनाओं में मरम्मत और पुनर्वास की आवश्यकता, मूल्यांकन की वैज्ञानिक विधियों तथा व्यावहारिक समाधानों पर विस्तार से प्रकाश…
09 अक्टूबर 2025, जयपुर – त्योहारी सीजन में उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा के लिए उपभोक्ता मामले विभाग ने व्यापारिक प्रतिष्ठानों में माप और पैकेजिंग नियमों के उल्लंघन के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया। गुरुवार को अतिरिक्त आयुक्त, खाद्य विभाग एवं पदेन नियंत्रक, विधिक मापविज्ञान उपभोक्ता मामले विभाग के निर्देशन में दीनानाथ जी की गली स्थित 14 प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकानों में कांटे और बाटां के सत्यापन प्रमाण पत्र नहीं पाए गए और अनाधिकृत या भ्रामक पैकेजिंग भी मिली। इसके चलते कुल 1,77,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया और राजकोष में जमा करवाया गया।…
आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई — मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन जयपुर, 09 अक्टूबर 2025।मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित सामग्री के जिम्मेदार उपयोग को लेकर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आयोग ने कहा है कि चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए आवश्यक है कि सभी दल और प्रत्याशी एआई तकनीक का उपयोग केवल आदर्श आचार संहिता के दायरे में करें। महाजन ने बताया कि बिहार विधानसभा के आम चुनाव एवं आठ विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनावों —…
राजस्थान के जौ उत्पादक किसानों की आय बढ़ाने के उपायों पर हुई विस्तृत चर्चा जयपुर, 09 अक्टूबर 2025।राजस्थान के पशुपालन राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने मंत्रिपरिषद के अपने साथियों पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत और ग्रामीण विकास राज्य मंत्री ओटा राम देवासी के साथ डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन स्थित कार्ल्सबर्ग ग्रुप मुख्यालय का दौरा किया। यह दौरा छह दिवसीय डेनमार्क अध्ययन यात्रा का हिस्सा रहा, जिसमें वरिष्ठ अधिकारी और प्रदेश के प्रगतिशील किसान भी शामिल हुए। मंत्री समूह ने कार्ल्सबर्ग मुख्यालय पहुँचने पर वहाँ के मुख्य द्वार पर बने हाथी और स्वास्तिक के प्रतीक चिन्ह को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की।…
रबी फसल सिंचाई के लिए अंतिम छोर तक पहुंचेगा पानी — जल संसाधन मंत्री जयपुर, 09अक्टूबर 2025।राजस्थान के जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत गुरुवार को दूदू क्षेत्र के दौरे पर रहे। उन्होंने इस दौरान छापरवाड़ा बांध का निरीक्षण किया और अधिकारियों को नहरों की मरम्मत तथा जल वितरण व्यवस्थाओं को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि विभाग का प्राथमिक लक्ष्य आगामी रबी फसल सिंचाई वर्ष 2025-26 में किसानों तक नहरों के माध्यम से अंतिम छोर तक पानी पहुंचाना है। इसके लिए विभागीय अधिकारी सुदृढ़ीकरण और मरम्मत कार्यों की सतत निगरानी कर…
जयपुर, 09 अक्टूबर।प्रदेश में चल रहे सेवा पर्व पखवाड़ा के अंतर्गत ग्रामीण सेवा शिविर आमजन के लिए राहत और भरोसे का माध्यम बन रहे हैं। इसी क्रम में जयपुर जिले की ग्राम पंचायत मूण्डली रणजीतपुरा (ब्लॉक किशनगढ़ रेनवाल) में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर-2025 के दौरान मुकेश ताखर और चंद्रप्रकाश बुनकर को मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना का लाभ प्राप्त हुआ। दोनों ग्रामीण लंबे समय से पशुपालन कर अपनी आजीविका चला रहे हैं। उन्होंने बताया कि अकाल या बीमारी के कारण पशुओं की मृत्यु होने पर उन्हें भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ता था। इसी बीच उन्हें राज्य सरकार की मुख्यमंत्री मंगला…
जयपुर, 09 अक्टूबर।राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार सेवा पर्व पखवाड़ा के तहत आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर-2025 लोगों के जीवन में नई उम्मीदें लेकर आ रहा है। इसी क्रम में जयपुर जिले की ग्राम पंचायत काचरोदा में आयोजित शिविर में एक भावनात्मक पल देखने को मिला, जब श्रीमती संतरा पत्नी रामनारायण रैगर, निवासी रैगर बस्ती, काचरोदा को 50 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद भूखण्ड का पट्टा प्राप्त हुआ। शिविर में उपस्थित होकर श्रीमती संतरा ने बताया कि वह करीब पाँच दशकों से काचरोदा ग्राम पंचायत की आबादी भूमि पर निवास कर रही हैं। बीते 20 वर्षों से उन्होंने…
सीकर जिले की गोकुलपुरा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर किया सनसनीखेज मामले का खुलासा, सीसीटीवी और गोपनीय सूचनाओं की मदद से मिली सफलता जयपुर, 09अक्टूबर 2025।सीकर जिले की गोकुलपुरा थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए जन्मदिन समारोह के दौरान हुए जानलेवा हमले और अपहरण की घटना में शामिल “बाबा गैंग” के दो मुख्य अभियुक्तों को मात्र 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तकनीकी जांच, सीसीटीवी फुटेज और गोपनीय सूचनाओं के आधार पर तेजी से कार्रवाई करते हुए इस वारदात का पर्दाफाश किया। पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक लूनावत ने बताया कि 6 अक्टूबर…
फर्जी दस्तावेज से किराए पर लिया ट्रक, रास्ते में लॉक तोड़कर उड़ाए 226 मोबाइल फोन — 27 एप्पल आईफोन सहित तीन आरोपी गिरफ्तार जयपुर, 08 अक्टूबर 2025।राजस्थान पुलिस ने साइबर और संपत्ति अपराधों पर लगातार शिकंजा कसते हुए अलवर में एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने फ्लिपकार्ट कंपनी के ट्रक से मोबाइल फोन चोरी करने वाली अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गैंग ने फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से ट्रक किराए पर लेकर रास्ते में लॉक तोड़कर 226 मोबाइल फोन चोरी किए थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 27 एप्पल आईफोन सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया…
