- उपराष्ट्रपति ने पूर्व सीएजी विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक ‘व्हेन ऑडिट मैटर्स’ का विमोचन किया
- राष्ट्रपति आदेश 1950 को निरस्त करने की मांग
- जनजातीय कार्य मंत्रालय और ट्राईफेड ने जनजातीय वस्त्रों, कढ़ाई और हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के लिए विशेष आरआईएसए स्टोर का शुभारंभ किया
- राजस्थान आवासन मंडल की 255वीं बोर्ड बैठक: आमजन के लिए किफायती आवास और विकास योजनाओं को मिली हरी झंडी
- अलवर में निर्बाध बिजली और पानी के लिए वन राज्यमंत्री गंभीर: अधिकारियों को ‘अलर्ट मोड’ पर रहने के निर्देश
- गोण्डा – डीआईजी ने बहराइच में परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
- गोण्डा – तेज-तर्रार पुलिसिंग पर सवालिया निशान,लाशें पूछ रहीं पुलिस से अपनी पहचान
- गोण्डा – मण्डलायुक्त संध्या संवाद कार्यक्रम के तहत 23 को करेंगी जनसुनवाई
Author: Ganesh Narayan Sharma
जयपुर, 15 सितम्बर 2025।राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे ने महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय, अजमेर के शिक्षकों और अधिकारियों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों को अनुसंधान के माध्यम से समाज और राष्ट्र की आवश्यकताओं की पूर्ति करनी चाहिए तथा विद्यार्थियों को रोजगारपरक शिक्षा देकर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान सुनिश्चित करना चाहिए। राज्यपाल ने शोध कार्यों में भारतीयता के समावेश, हर वर्ष दिसंबर से पूर्व दीक्षांत समारोह के आयोजन और नई शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालय स्तर पर ही विद्यार्थियों को छात्रवृत्तियों की जानकारी उपलब्ध करवाई जाए ताकि वे उच्च शिक्षा…
जयपुर, 15 सितम्बर 2025।जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच ने “क्लीन लोही” अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए थाना मानसरोवर क्षेत्र में एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 87.70 ग्राम नशीला पदार्थ एमडी बरामद किया है। बरामद ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 12 लाख रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान देवेश कुमार (21 वर्ष, निवासी टोंक, वर्तमान में मानसरोवर, जयपुर) के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह यह नशीला पदार्थ टोंक से अपनी महिला साथी के सहयोग से खरीदकर जयपुर लाता और विभिन्न स्थानों पर सप्लाई करता था। पुलिस…
जयपुर, 15 सितम्बर।बगरु थाना पुलिस ने साइबर फ्रोड करने वाले आरोपी भानु प्रताप सिंह (निवासी रोटवाड़ा, थाना बगरु) को गिरफ्तार किया है। आरोपी के बैंक खाते में पिछले सात दिनों में करीब 50 लाख रुपये का लेन-देन हुआ। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी लोगों को शेयर मार्केट में निवेश कर अधिक मुनाफा देने का झांसा देकर अपने खाते में पैसे डलवाता था। आरोपी के AXIS बैंक खाते से आंध्रप्रदेश, गुजरात, उत्तरप्रदेश और केरल राज्यों की कई शिकायतें दर्ज हुई हैं। आरोपी पहले भी फर्जी सिम बेचने के मामले में गिरफ्तार हो चुका है और वह आदतन साइबर अपराधी…
जयपुर, 15 सितम्बर।जल संसाधन विभाग की ओर से सोमवार शाम राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर के सभागार में 58वां अभियंता दिवस (इंजीनियर्स डे) मनाया गया। भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की 164वीं जयंती पर आयोजित समारोह में जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने अभियंताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अभियंताओं की टीम भावना से ही राजस्थान सिंचाई क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हुआ है। गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध कार्यों से प्रदेश को जल्द ही रोल मॉडल बनाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में विभाग “विरासत के साथ विकास भी” की सोच पर…
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सेवन वंडर्स पार्क में ध्वस्तीकरण जारी अजमेर, 15 सितम्बर।अजमेर शहर के चर्चित सेवन वंडर्स पार्क में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई सोमवार को चौथे दिन भी जारी रही। अजमेर विकास प्राधिकरण (ADA) ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर यह कदम उठाया है। सोमवार को एफिल टावर का ढांचा पूरी तरह जमींदोज कर दिया गया, जबकि पीसा की झुकी हुई मीनार तोड़ने का काम शुरू हो गया है। वहीं ताजमहल को भी मजदूर छैनी और हथौड़े से हटाने में जुटे हैं। इससे पहले सात अजूबों में से पांच संरचनाएं पहले ही ध्वस्त की जा चुकी हैं। सुप्रीम कोर्ट…
जयपुर, 15 सितम्बर। राज्य सरकार ने नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान एवं सरकारी सेवाओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सेवा पर्व पखवाड़ा के अंतर्गत 17 सितम्बर से शहरी व ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन करने का निर्णय लिया है। जयपुर जिले में शिविरों के सफल संचालन की तैयारियों को लेकर सोमवार को जिला कलेक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी की अध्यक्षता में कलेक्टर सभागार में बैठक आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। शहरी सेवा शिविर कलेक्टर डॉ. सोनी ने बताया कि शहरी सेवा शिविर 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे…
15 सितम्बर 2025,जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार का ध्येय हर व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से पहुंचाना और अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को त्वरित राहत दिलाना है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पारदर्शी, जवाबदेह और संवेदनशील तंत्र विकसित किया गया है, जिससे आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री सोमवार को अपने निवास पर नियमित जनसुनवाई कर रहे थे। उन्होंने सबसे पहले महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनके मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही यह भी कहा कि जनसुनवाई…
जयपुर, 15 सितम्बर। एआईसीटीई केंद्र, झालाना, जयपुर में सोमवार को सुरक्षित सड़क मार्ग अभियान का समापन एवं अभियंता दिवस समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि आमजन भी यातायात नियमों के पालन में सहयोगी बनें। उन्होंने अपील की कि लोग बिना हेलमेट चलने वालों को देखकर उन्हें टोके और हेलमेट लगाने के लिए प्रेरित करें, क्योंकि यह केवल चालान की बात नहीं है बल्कि जीवन की सुरक्षा का सवाल है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर आमजन को जागरूक करने का यह अभियान सराहनीय है और इसे जन अभियान…
15 सितम्बर 2025, जयपुर, 15 सितम्बर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने विश्व लोकतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि भारतीय संविधान सर्वोच्च है और लोकतंत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र तभी मजबूत हो सकता है जब हर स्तर पर जवाबदेही सुनिश्चित की जाए और पारदर्शिता से कार्य करने की संस्कृति विकसित हो। राज्यपाल सोमवार को इंदिरा गांधी पंचायत राज संस्थान सभागार में आयोजित भारतीय युवा संसद के अधिवेशन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि युवा देश के कर्णधार हैं और उन्हें “देश प्रथम” की सोच से कार्य करने के लिए…
15 सितम्बर 2025, जयपुर, 15 सितम्बर। आबकारी आयुक्त शिवप्रसाद नकाते के निर्देशानुसार प्रदेश में अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत अगस्त माह में बड़ी कार्यवाही की गई। इस दौरान विभाग ने 2 लाख 96 हजार 36 लीटर वॉश नष्ट किया। साथ ही, विभिन्न निरोधात्मक कार्यवाहियों में 1683 केस दर्ज कर 1035 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। आबकारी आयुक्त के अनुसार अभियान के दौरान अवैध शराब कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए प्रदेशभर में विशेष निगरानी रखी गई। अगस्त माह में की गई कार्यवाहियों के तहत भारत…
