- उत्तर पश्चिम रेलवे: मेड़ता रोड–मूंडवा रेलखंड पर समपार फाटक संख्या 75 और 76 एक अगस्त से होंगे स्थायी रूप से बंद; वैकल्पिक मार्ग रहेगा उपलब्ध
- उत्तर पश्चिम रेलवे: जोधपुर मंडल में टेक्नीशियन C&W स्टाफ को मिला विशेष तकनीकी प्रशिक्षण; सुरक्षा, गुणवत्ता और बेहतर अनुरक्षण पर दिया जोर
- सड़क सुरक्षा समिति की बैठक 29 जुलाई को
- महाविद्यालयों में प्रवेश अब 31 जुलाई तक होंगें
- जिले में गत 24 घंटे में 48.2 मिमी वर्षा दर्ज
- पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. कल्पनाथ राय की स्मृतियों को मिलेगा नया सम्मान- मंत्री एके शर्मा
- गोण्डा – कूटरचित बैनामा कराने का आरोप,कोर्ट के आदेश पर आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज
- गोण्डा – सड़क हादसे में युवक की मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस
Author: Ganesh Narayan Sharma
पुष्कर/अजमेर, 26 सितम्बर।पुष्कर नगर कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती के अवसर पर पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन एनएसयूआई पुष्कर अध्यक्ष मधुसूदन मैक्स पाराशर के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मधुसूदन पाराशर ने डॉ. मनमोहन सिंह के जीवन एवं कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनकी उत्कृष्ट आर्थिक नीतियों ने देश की विकास यात्रा को नई दिशा प्रदान की। उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने और राष्ट्र को समृद्धि की राह पर अग्रसर करने में डॉ. सिंह का योगदान सदैव याद रखा जाएगा।…
26 सितम्बर 2025, जयपुर, 26 सितम्बर। राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे ने कहा कि भारत ज्ञान की दृष्टि से सर्वाधिक समृद्ध देश है। वैज्ञानिकों और प्रोफेसरों को चाहिए कि वे भारतीय ज्ञान परंपरा का शोध-अनुसंधानों में उपयोग करते हुए बच्चों की बौद्धिक क्षमता बढ़ाने पर विशेष ध्यान दें। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे शुक्रवार को उदयपुर स्थित महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में अधिकारियों, विभागाध्यक्षों और संबद्ध महाविद्यालयों के अधिष्ठाताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने विश्वविद्यालय के अकादमिक ढांचे, नामांकन की स्थिति, छात्रवृत्ति योजनाओं से लाभान्वित विद्यार्थियों, परीक्षा व्यवस्था, वित्तीय स्थिति, स्वीकृत एवं रिक्त पदों की स्थिति, रॉस्टर प्रणाली,…
जयपुर/अलवर, 26 सितम्बर।ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराधों के खिलाफ अलवर पुलिस की विशेष कार्रवाई ऑपरेशन साइबर संग्राम ने बड़ी सफलता हासिल की है। रामगढ़ थाना पुलिस ने 70 अवैध सिमकार्ड के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर साइबर अपराधियों के एक महत्वपूर्ण सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। बिना आईडी बेचते थे सिमकार्ड पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ तथा सीओ सुनील प्रसाद शर्मा के मार्गदर्शन में रामगढ़ थानाधिकारी विजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में गठित विशेष टीम को सूचना मिली थी कि कुछ लोग अवैध सिमकार्ड का धंधा कर रहे हैं।इस पर कार्रवाई…
चित्तौड़गढ़/जयपुर, 25 सितम्बर।राजस्थान पुलिस ने 93 वर्षीय बुजुर्ग को बैंक से अपहरण कर ₹50,000 की लूट करने वाले दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। चित्तौड़गढ़ जिले की कोतवाली थाना पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात का पर्दाफाश करते हुए न केवल दोनों आरोपियों को पकड़ा, बल्कि पूरी लूटी गई राशि और वारदात में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं। बैंक से निकासी के बाद बुजुर्ग को बनाया निशाना पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि घटना 4 सितम्बर की है। महेशपुरम निवासी मनोहर सिंह चुण्डावत (93) अपनी पेंशन निकालने के लिए एसबीआई बैंक पहुंचे थे। खाते से ₹50,000 निकालने…
जयपुर, 26 सितम्बर।राजस्थान पुलिस की साइबर सेल ने एक बड़ी कार्रवाई में अंतर-राज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह के चार सदस्यों को जयपुर के गोविंदपुरा स्थित होटल लेजेंड से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से 6 मोबाइल, 5 बैंक पासबुक, 6 चेकबुक, 12 एटीएम कार्ड, 19 सिम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, एक क्रेटा कार और 118 ग्राम अफीम बरामद की है। होटल से चला रहे थे ठगी का नेटवर्क साइबर क्राइम के उप महानिरीक्षक विकास शर्मा और एसपी शांतनु कुमार सिंह के निर्देश पर पीएचक्यू साइबर सेल की टीम ने यह कार्रवाई की। कांस्टेबल…
जयपुर, 26 सितम्बर।राजस्थान की खुफिया एजेंसियों ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। राज्य की सीआईडी इंटेलिजेंस टीम ने जैसलमेर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र से हनीफ खान (47) पुत्र मीर खान, निवासी बासनपीर (जुनी थाना सदर, हाल बाहल थाना पीटीएम मोहनगढ़) को दबोचा। सीआईडी (सुरक्षा) के महानिरीक्षक डॉ. विष्णुकांत ने बताया कि टीम को लंबे समय से हनीफ की संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिल रही थी। जांच में खुलासा हुआ कि हनीफ सोशल मीडिया के जरिये सीधे आईएसआई हैंडलर्स से जुड़ा था और भारतीय सेना…
संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय, 26 सितम्बर 2025संयुक्त राष्ट्र की 80वीं वर्षगांठ पर परमाणु हथियारों के पूर्ण उन्मूलन को लेकर नई पहल की तैयारी की जा रही है। यूएन महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने 26 सितम्बर को मनाए जाने वाले ‘परमाणु हथियारों के पूर्ण उन्मूलन के अन्तरराष्ट्रीय दिवस’ पर दुनिया को चेताते हुए कहा है कि “परमाणु हथियार कोई सुरक्षा नहीं, केवल सर्वनाश का वादा देते हैं।” ऐतिहासिक पृष्ठभूमि 1945 में जापान के हिरोशिमा और नागासाकी पर हुए परमाणु हमलों ने विश्व को इस विनाशक शक्ति का भय दिखाया था। इसके बाद 1946 में संयुक्त राष्ट्र महासभा का पहला प्रस्ताव भी परमाणु निरस्त्रीकरण…
जयपुर, 26, सितंबर। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने लेक्चरर (आयुर्वेद, योग व प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्धा एवं होम्योपैथी) भर्ती-2025 के तहत एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की है। आयोग ने उन 19 अभ्यर्थियों की सूची जारी की है जिन्होंने अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता सुनिश्चित किए बिना दो या दो से अधिक विषयों में ऑनलाइन आवेदन कर रखा है। आयोग सचिव ने बताया कि इन सभी 19 अभ्यर्थियों को अपने मूल दस्तावेजों सहित सत्यापित प्रतिलिपियों के साथ आगामी 29 सितम्बर 2025 को प्रातः 9:00 बजे राजस्थान लोक सेवा आयोग कार्यालय, अजमेर में दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित होना अनिवार्य है। अनुपस्थिति पर कड़ी…
26 सितम्बर 2025, जयपुर, 26 सितम्बर। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने अजमेर स्थित अंबे माता मंदिर, बजरंगगढ़ पहुंचे। उन्होंने माँ अंबे के चरणों में शीश नवाकर प्रदेशवासियों एवं देशवासियों के सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की। रावत ने मंत्रोच्चारण एवं परंपरागत विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि नवरात्रि आत्मबल, श्रद्धा और भक्ति का पर्व है। यह समय माँ दुर्गा की आराधना कर शक्ति, सद्भावना और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त करने का होता है। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं से संवाद करते हुए कहा कि नवरात्रि हमें मातृशक्ति के प्रति आस्था और…
व्यापारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया, आमजन को जीएसटी 2.0 रिफॉर्म से होने वाले लाभों पर दी जानकारी जयपुर, 25 सितम्बर 2025:जीएसटी फेस्टिवल के अंतर्गत बाड़मेर जिला मुख्यालय में सिणधरी सर्किल के पास जिला प्रभारी मंत्री एवं पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने उपभोक्ताओं और व्यापारियों के साथ संवाद किया। इस अवसर पर जीएसटी 2.0 सुधारों को आमजन के लिए राहत देने वाला कदम बताया गया। जिला प्रभारी मंत्री ने जीएसटी 2.0 सुधारों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए इसे आर्थिक क्रांति करार दिया। उन्होंने जीएसटी लागू होने के बाद व्यापारीगण, उद्योग और किसानों को हुए…
