- एल नीनो के संभावित प्रभावों से निपटने और प्रदेश में चारा उपलब्धता हेतु राज्य स्तरीय टास्क फोर्स की अहम बैठक आयोजित
- अजमेर के जेएलएन अस्पताल में कमियां पाई गई तो तय होगी जवाबदेही: वासुदेव देवनानी
- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की गुरु पूर्णिमा पर प्रदेश के शिक्षा जगत को बड़ी सौगात
- उत्तर पश्चिम रेलवे: मेड़ता रोड–मूंडवा रेलखंड पर समपार फाटक संख्या 75 और 76 एक अगस्त से होंगे स्थायी रूप से बंद; वैकल्पिक मार्ग रहेगा उपलब्ध
- उत्तर पश्चिम रेलवे: जोधपुर मंडल में टेक्नीशियन C&W स्टाफ को मिला विशेष तकनीकी प्रशिक्षण; सुरक्षा, गुणवत्ता और बेहतर अनुरक्षण पर दिया जोर
- सड़क सुरक्षा समिति की बैठक 29 जुलाई को
- महाविद्यालयों में प्रवेश अब 31 जुलाई तक होंगें
- जिले में गत 24 घंटे में 48.2 मिमी वर्षा दर्ज
Author: Ganesh Narayan Sharma
29 सितम्बर 2025, 12:04 PM, नागौर। जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत शनिवार को नागौर जिले की परबतसर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। दौरे के दौरान रावत ने परबतसर उपखंड की ग्राम पंचायत नेतियास के ग्राम खोखरिया में आयुष्मान आरोग्य उप स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया। इसके अलावा ग्राम पंचायत भड़सिया में कई विकास कार्यों का शिलान्यास किया। ग्राम पंचायत कालेटडा में भामाशाह गजेंद्र सिंह उदावत द्वारा अपने माता-पिता की स्मृति में राजकीय विद्यालय में निर्मित नवीन भवन का भी लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर…
29 सितम्बर 2025,जयपुर। प्रमुख सचिव खान, भूविज्ञान एवं पेट्रोलियम टी. रविकान्त ने नीलाम खनिज ब्लॉकों के मंशापत्रधारकों से कहा कि खानों को जल्द परिचालन में लाने के लिए आवश्यक अनुमतियां प्राप्त करने हेतु सभी औपचारिकताएं प्राथमिकता से पूरी करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि आवेदन नहीं करने या आधी-अधूरी जानकारी के साथ आवेदन करने से खानों के संचालन में अनावश्यक देरी होती है, जिससे राज्य के खनन विकास पर असर पड़ता है। सोमवार को खनिज भवन में आयोजित बैठक में 13 संस्थाओं के 22 मंशापत्रधारकों के प्रतिनिधियों से रूबरू होते हुए प्रमुख सचिव ने बताया कि नीलाम खानों का समयबद्ध परिचालन…
29 सितम्बर 2025, जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल और दूरदर्शी नेतृत्व में राजस्थान सरकार आमजन की प्रत्येक समस्या का समाधान करने के लिए तत्परता से कार्य कर रही है। सरकार पं. दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के संकल्प को पूरा करने में जुटी है और अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री द्वारा नियमित रूप से की जा रही जनसुनवाई इसी संकल्प को साकार करने की दिशा में एक सार्थक कदम है। सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित नियमित जनसुनवाई में भजनलाल शर्मा ने महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों की समस्याओं को सबसे पहले सुना और…
जयपुर पश्चिम पुलिस आयुक्तालय द्वारा चलाए जा रहे साइबर शिल्ड अभियान के तहत वैशाली नगर थाने में साइबर अपराधियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त जयपुर (पश्चिम) हनुमान प्रसाद के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आयुक्तालय जयपुर (पश्चिम) आलोक सिंघल के सुपरविजन में की गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि फेसबुक और इंस्टाग्राम पर विज्ञापन देखकर उसने 5,000 से 7,000 रुपये कमाने के लालच में अपने अकाउंट बेचने का निर्णय लिया। आरोपी की बातचीत शाहरुख खान से हुई, जिसने 5,000 रुपये का लालच देते हुए महंगे होटल और रेव पार्टी…
जयपुर। पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम हनुमान प्रसाद ने बताया कि दिनांक 25 अगस्त 2025 को परिवादी किशन पडलिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी रजिस्टर्ड फर्म डी एन पोलीपेक प्लास्टिक स्ट्रेप और स्ट्रेच फिल्म बनाने और सप्लाई करने का कार्य करती है। क़रीब तीन महीने पहले जयपुर से एक मोबाइल नंबर 9653821277 पर फोन आया। जिसने अपना नाम सूर्यमोनी मिश्रा बताया और कहा कि उनकी फर्म को स्ट्रेप की आवश्यकता है और वे किशन पडलिया की फर्म से माल खरीदना चाहते हैं। इसके बाद किशन पडलिया और उनके पार्टनर जयपुर आए और आरोपितों से मीटिंग हुई। आरोपित ने स्ट्रेप और…
अजमेर।भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले एशिया कप फाइनल से पहले देशभर में दुआ और प्रार्थनाओं का दौर जारी है। इसी कड़ी में विश्वविख्यात अजमेर शरीफ दरगाह में भी टीम इंडिया की जीत के लिए विशेष दुआ आयोजित की गई। दरगाह के गद्दीनशीन नादिर अली शाह ने जायरीनों के साथ ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में चादर और फूल चढ़ाए और भारतीय खिलाड़ियों की सफलता के लिए दुआ मांगी। उन्होंने कहा कि भारत ने एशिया कप के पिछले मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया है और उम्मीद है कि फाइनल में भी तिरंगा बुलंद होगा। नादिर अली शाह ने…
जयपुर, 28 सितम्बर 2025।जयपुर पुलिस ने एक महिला को प्लॉट दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी, नशीला पदार्थ पिलाकर शारीरिक शोषण और अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में फरार चल रहे आरोपी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) राजर्षि राज (IPS) ने बताया कि आरोपी लगातार अपनी लोकेशन बदलकर गिरफ्तारी से बच रहा था। मामला कैसे सामने आया 8 जुलाई 2025 को पीड़िता ने न्यायालय में इस्तगासा पेश कर रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि कृष्ण कुमार सैनी ने भूखंड दिलाने का झांसा देकर 1,80,000 रुपये लिए। बाद में आरोपी ने उसे होटल शिवम पैलेस बुलाकर नशीला पदार्थ…
जयपुर, 26 सितम्बर 2025।जयपुर पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र में संचालित स्पा और मसाज केन्द्रों पर अब सख्त नियम लागू होंगे। अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. रामेश्वर सिंह ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत आदेश जारी करते हुए तत्काल प्रभाव से विस्तृत दिशा-निर्देश लागू किए हैं। आदेश 28 सितम्बर 2025 से 26 नवम्बर 2025 तक प्रभावी रहेगा। आदेश के मुख्य बिंदु उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई आदेश की अवहेलना करने वाले व्यक्ति, कम्पनी या संस्था के जिम्मेदार प्रबंधकों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। उद्देश्य पुलिस प्रशासन के अनुसार,…
28 सितम्बर 2025, अलवर वन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने रविवार को सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत अलवर के लक्ष्मी नगर स्थित सर्वांगीण बाल विकास एवं पुनर्वास केंद्र में दिव्यांग व्यक्तियों के सम्मान, निःशुल्क जांच और मार्गदर्शन शिविर का फीता काटकर शुभारंभ किया। संजय शर्मा ने शिविर में दिव्यांगजनों के लिए लगाई गई स्टॉलों का अवलोकन किया और निर्देश दिए कि सभी दिव्यांगजन की समुचित जांच कर उन्हें बीमारी के अनुरूप दवाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने दिव्यांगजनों से संवाद करते हुए राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और उन्हें जागरूक रहकर इन योजनाओं का लाभ उठाने की…
28 सितम्बर 2025, जयपुर।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हमेशा यह संदेश देते हैं कि समाज के अंतिम व्यक्ति का उत्थान ही देश और प्रदेश के विकास का आधार है। राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि कोई भी पात्र व्यक्ति केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। भजनलाल शर्मा रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर सांगानेर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से सेवा पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान आमजन को सरकारी योजनाओं से…
