- सड़क सुरक्षा समिति की बैठक 29 जुलाई को
- महाविद्यालयों में प्रवेश अब 31 जुलाई तक होंगें
- जिले में गत 24 घंटे में 48.2 मिमी वर्षा दर्ज
- पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. कल्पनाथ राय की स्मृतियों को मिलेगा नया सम्मान- मंत्री एके शर्मा
- गोण्डा – कूटरचित बैनामा कराने का आरोप,कोर्ट के आदेश पर आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज
- गोण्डा – सड़क हादसे में युवक की मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस
- गोण्डा – वजीरगंज में भीषण सड़क हादसा,बुलेट मोटरसाइकिल सवार को डम्पर ने रौंदा,एक की दर्दनाक मौत
- सीएम डैशबोर्ड समीक्षा में डीएम सख्त, खराब रैंकिंग पर अधिकारियों को लगाई फटकार
Author: Ganesh Narayan Sharma
25 सितम्बर 2025, जयपुरपाली जिला प्रभारी एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने बुधवार को पाली सर्किट हाउस में ग्रामीण सेवा व शहरी सेवा शिविरों की प्रगति और अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं को लेकर जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने निर्देश दिए कि ग्रामीण और शहरी सेवा शिविरों में अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को लाभ पहुंचाया जाए तथा अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाए। बैठक में सेवा शिविरों में विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति, फ्लैगशिप योजनाओं की स्थिति, गिरदावरी पूर्ण करने की प्रक्रिया, बकाया भूखंड आवंटन, विभिन्न मरम्मत कार्य, राइजिंग…
25 सितम्बर 2025, जयपुरउप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने बुधवार को राजसमंद जिला कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक लेकर ग्रामीण सेवा शिविर एवं शहरी सेवा शिविर की विस्तृत समीक्षा कर नवीनतम प्रगति जानी। डॉ. बैरवा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविरों में अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ मिले और लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण व शहरी सेवा शिविर आमजन को सीधे लाभ पहुंचाने का सशक्त माध्यम हैं और इनके सफल क्रियान्वयन से जिले के समग्र विकास को नई गति मिलेगी। बैठक में ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम…
जयपुर, 24 सितम्बर 2025। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशानुसार सक्षम जयपुर अभियान और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जयपुर जिले में महिला सशक्तिकरण को नई दिशा देने के लिए बुधवार को जालसू से ‘नारी चौपाल’ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देश पर आयोजित इस पहले कार्यक्रम ने उत्साह, उमंग और उल्लास का अनूठा रंग बिखेरा। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में हुए इस आयोजन में हजारों महिलाओं और बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने हुनर का प्रदर्शन किया। जिला प्रमुख रमादेवी चोपड़ा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित चौपाल में मारवाड़ी गीत, लोक…
जयपुर, 24 सितम्बर 2025। नकली नोटों के निर्माण और प्रचलन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में झालावाड़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने राज्य स्तरीय अपराधी और 10,000 रुपये के इनामी अमरचंद उर्फ राधे मीणा को गुजरात से गिरफ्तार किया है। अमरचंद बाबूलाल निवासी रीछवा थाना अकलेरा, पिछले दो वर्षों से अपनी पहचान छिपाकर फरार चल रहा था। वह जिला स्तर पर टॉप-10 वांछित अपराधियों की सूची में शामिल था। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि अमरचंद नकली मुद्रा के कई मामलों में राजस्थान सहित अन्य राज्यों में वांछित था। वर्ष 2023 में पुलिस…
24 सितम्बर 2025, जयपुर। बालोतरा जिला प्रभारी एवं पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने जीएसटी की दरें कम कर आमजन को बड़ी राहत दी है। उन्होंने व्यापारी वर्ग से अपील की कि जीएसटी दरों में कमी का लाभ तुरंत ही आम उपभोक्ताओं तक पहुंचाएं, ताकि रोजमर्रा की वस्तुएं और सेवाएं सस्ती होने से आमजन को बचत का सीधा फायदा मिल सके। यह बचत उन्हें अपने बच्चों की शिक्षा, भविष्य और निवेश में अधिक खर्च करने का अवसर देगी। कुमावत बुधवार को बालोतरा जिले में व्यापारिक संगठनों के साथ आयोजित जीएसटी बचत…
24 सितम्बर 2025, जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती (25 सितम्बर) की पूर्व संध्या पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया है। राज्यपाल बागडे ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए एकात्म मानववाद की मौलिक विचार दृष्टि प्रदान की। उनके अंत्योदय के विचार और शिक्षाएं आज भी समाज के सर्वांगीण विकास के लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने कहा कि हमें उपाध्याय के सिद्धांतों को आत्मसात कर समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के कल्याण…
24 सितम्बर 2025, जयपुर। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने प्रदेश के सभी चारों राजकीय अंध विद्यालयों में आगामी शैक्षिक सत्र से कंप्यूटर साइंस विषय प्रारंभ करने की घोषणा की है। यह घोषणा उन्होंने जोधपुर के राजकीय अंध विद्यालय, आंगणवा में आयोजित अभिनंदन समारोह के दौरान कक्षा 11 के छात्र विजय भानु की मांग पर की। मंत्री ने कहा कि दृष्टिबाधितों की सेवा करना ईश्वर की सेवा है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति की तरह ही दृष्टिबाधित भाई-बहन भी राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण धुरी हैं। साथ ही आश्वासन दिया कि बच्चों के लिए खेल मैदान की व्यवस्था भी शीघ्र…
24 सितम्बर 2025, जयपुर। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भू-जल तथा डीडवाना-कुचामन जिला प्रभारी मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित कर जिले में चल रहे ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों की प्रगति की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। बैठक में मंत्री चौधरी ने कहा कि शिविरों में अधिक से अधिक आमजन को लाभांवित किया जाए। उन्होंने सभी उपखंड अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने और वहां आने वाले लोगों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण कर राहत प्रदान करने के निर्देश दिए। मंत्री ने राजस्व, कृषि, पशुपालन और…
जयपुर, 24 सितम्बर। वन एवं पर्यावरण मंत्री और सीकर जिले के प्रभारी मंत्री संजय शर्मा तथा नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्यमंत्री झाबरसिंह खर्रा मंगलवार को श्रीमाधोपुर पहुंचे। उन्होंने गोपीनाथ मंदिर से मुख्य चौपड़ बाजार तक पदयात्रा कर व्यापारियों और आमजन से संवाद किया। मंत्रियों ने एक-एक दुकान पर जाकर पंपलेट वितरित किए और “नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी” की जानकारी दी। खर्रा ने बताया कि केंद्र सरकार ने जीएसटी दरें घटाकर आमजन को राहत दी है। शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को लगभग टैक्स फ्री किया गया है। पेन, पेंसिल, कॉपी-किताब पर जीएसटी शून्य कर दिया गया है, वहीं स्वास्थ्य बीमा सहित…
जयपुर। राजधानी जयपुर में नकली और घटिया खाद्य सामग्री तैयार करने वालों पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्यवाही करते हुए त्योहारी सीजन की शुरुआत में ही कड़ा संदेश दिया है। सोमवार को विभाग की टीम ने गोनेर रोड स्थित एक नकली सॉस-मेयोनीज फैक्टरी पर छापा मारकर करीब ढाई हजार किलो अवधिपार (एक्सपायरी) खाद्य सामग्री जब्त कर फैक्टरी को सील कर दिया। यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा आयुक्त डॉ. टी. शुभमंगला के निर्देशन और सीएमएचओ जयपुर द्वितीय डॉ. मनीष मित्तल की अगुवाई में की गई। डॉ. मित्तल ने बताया कि फैक्टरी में ‘फ्रेश+’ ब्रांड नाम से मेयोनीज पैक की जा…
