- सड़क सुरक्षा समिति की बैठक 29 जुलाई को
- महाविद्यालयों में प्रवेश अब 31 जुलाई तक होंगें
- जिले में गत 24 घंटे में 48.2 मिमी वर्षा दर्ज
- पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. कल्पनाथ राय की स्मृतियों को मिलेगा नया सम्मान- मंत्री एके शर्मा
- गोण्डा – कूटरचित बैनामा कराने का आरोप,कोर्ट के आदेश पर आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज
- गोण्डा – सड़क हादसे में युवक की मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस
- गोण्डा – वजीरगंज में भीषण सड़क हादसा,बुलेट मोटरसाइकिल सवार को डम्पर ने रौंदा,एक की दर्दनाक मौत
- सीएम डैशबोर्ड समीक्षा में डीएम सख्त, खराब रैंकिंग पर अधिकारियों को लगाई फटकार
Author: Ganesh Narayan Sharma
जयपुर, 23 सितंबर। बारां जिले के अन्ता थाना पुलिस ने सीसवाली रोड स्थित अंबिका पेट्रोल पंप पर हुई डकैती की वारदात का मात्र 6 घंटे में खुलासा करते हुए पांच डकैतों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है। हैरान करने वाली बात यह है कि इस डकैती की साजिश पेट्रोल पंप पर काम करने वाले सफाई कर्मचारी ने ही अपने दोस्तों के साथ मिलकर रची थी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु ने जानकारी दी कि सोमवार 22 सितंबर की सुबह पेट्रोल पंप के सेल्समैन धनराज पोटर और आरिफ हुसैन ने रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने…
23 सितम्बर 2025, जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार रात को मानसरोवर क्षेत्र में महारानी फार्म-मानसरोवर लिंक ब्रिज के नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण किया। लगभग 6 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से पूर्ण हुए इस कार्य के अंतर्गत पुलिया का निर्माण बॉक्स कल्वर्ट पद्धति से किया गया है। इसके तहत पुलिया की ऊंचाई 2 मीटर तक बढ़ाई गई है। इससे वर्षाकाल में द्रव्यवती नदी का जल पुलिया के ऊपर से नहीं बह पाएगा और यातायात सुचारू रूप से संचालित हो सकेगा। इससे आमजन को बड़ी राहत मिलेगी। उल्लेखनीय है कि दुर्गापुरा टोंक रोड क्षेत्र को मानसरोवर से जोड़ने वाली यह…
जयपुर। बेरोजगार युवाओं को विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए शास्त्रीनगर थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी अशोक कुमार शर्मा पानीपेच क्षेत्र में श्री श्याम ट्यूर एंड ट्रेवल्स नाम से ऑफिस संचालित कर बेरोजगार युवाओं को सऊदी अरब और इजरायल भेजने का झांसा देकर ठगी करता था। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। ऐसे हुआ खुलासा पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर श्री करण शर्मा (IPS) ने बताया कि थाना शास्त्रीनगर में 19 सितंबर 2025 को परिवादी मोहम्मद मोसिन खान निवासी मनोहरपुर, जयपुर ग्रामीण…
जयपुर। जयपुर उत्तर पुलिस ने गोविंद देव जी मंदिर में हुई चैन चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए कुख्यात बावरिया गैंग की एक महिला सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्ता के कब्जे से चोरी गई दो सोने की चैनें बरामद की हैं। पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर करण शर्मा (IPS) ने बताया कि जयपुर उत्तर क्षेत्र में चोरी, लूट, नकबजनी और चैन स्नैचिंग की बढ़ती घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सभी थानाधिकारी को सादा वस्त्रों में विशेष निगरानी दल गठित कर सतत निगरानी और आसूचना संकलन के निर्देश दिए गए…
जयपुर, 22 सितम्बर 2025। जयपुर दक्षिण जिले की मानसरोवर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए एमडी ड्रग्स सप्लायर तरुण सिंह को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) राजर्षि राज (IPS) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ललित शर्मा की देखरेख में गठित विशेष टीम ने की। पेंडिंग प्रकरण में मिली सफलता पुलिस उपायुक्त राजर्षि राज ने बताया कि जयपुर दक्षिण जिले में अवैध मादक पदार्थों से जुड़े लंबित मामलों में फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सहायक पुलिस आयुक्त (मानसरोवर) आदित्य काकडे…
जयपुर, 22 सितम्बर। “जीएसटी बचत उत्सव” के तहत सोमवार को जयपुर जिला कलेक्ट्रेट सभागार में एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सांसद मंजू शर्मा और सांसद राव राजेन्द्र सिंह के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। कार्यशाला में विभिन्न व्यापारिक एवं औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारियों, विभागीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। जीएसटी 2.0: कर प्रणाली में ऐतिहासिक सुधार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जयपुर सांसद मंजू शर्मा ने कहा कि जीएसटी 2.0 केवल कागजों पर नहीं, बल्कि सीधे उपभोक्ताओं की जेब और व्यापारियों के कारोबार में राहत लेकर आया है। दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर कर दरों…
किशनगढ़/अजमेर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लागू किए गए ऐतिहासिक जीएसटी सुधारों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी अभियान “जीएसटी बचत उत्सव” की शुरुआत सोमवार को किशनगढ़ मुख्य बाजार से की गई। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री और अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी ने दुकानदारों से संवाद कर जीएसटी सुधारों के फायदे बताए। बाजार में पदयात्रा कर किया संवाद चौधरी ने कार्यकर्ताओं के साथ मुख्य बाजार में पदयात्रा करते हुए व्यापारियों से मुलाकात की, उन्हें फूल भेंट किए और “गर्व से कहो यह स्वदेशी है” स्लोगन वाले…
जयपुर। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (रोडवेज) ने लंबे अंतराल के बाद ग्रामीण क्षेत्रों के लिए नई बस सेवा शुरू करने का बड़ा निर्णय लिया है। यदि सभी तैयारियां समय पर पूरी हो गईं, तो आगामी 28 सितम्बर से प्रदेश में ग्रामीण लोक परिवहन की बसें विभिन्न ग्रामीण रूटों पर दौड़ना शुरू कर देंगी। मुख्यमंत्री इसी दिन इन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर सकते हैं। जोधपुर डिपो से शुरू होगी सेवा प्रारंभिक चरण में जोधपुर डिपो की 5 बसें ग्रामीण रूटों पर चलाई जाएंगी। रोडवेज की यह पहल राज्य सरकार की बजट घोषणा के अनुरूप है, जिसका उद्देश्य…
जयपुर। होटल एसोसिएशन ऑफ जयपुर की भव्य गोठ का आयोजन शहर के एक निजी रिसोर्ट में बड़े उत्साह और पारंपरिक अंदाज में किया गया। इस ऐतिहासिक आयोजन में रिकॉर्ड तोड़ 750 से 800 सदस्यों ने भाग लेकर कार्यक्रम की शान बढ़ाई। पर्यटन क्षेत्र के वरिष्ठों और प्रतिभाओं को सम्मान कार्यक्रम में पर्यटन क्षेत्र में पिछले 40 वर्षों से सेवा देने वाले वरिष्ठजनों, राज्य स्तरीय विशिष्ट सम्मान प्राप्त सदस्यों, विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों तथा होटल उद्योग में उल्लेखनीय योगदान देने वालों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही होटल उद्योग के भविष्य कहे…
जयपुर, 22 सितम्बर 2025। संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने सोमवार को शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर सुभद्रा माता मंदिर सर भाकर में सपत्नीक विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने माता से प्रदेश की खुशहाली, जनकल्याण और सभी के मंगलमय जीवन की कामना की। प्रदेशवासियों को नवरात्र की शुभकामनाएं पटेल ने नवरात्र के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह पर्व शक्ति स्वरूपा मां जगदम्बा की आराधना और आस्था को प्रकट करने का प्रतीक है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि इस पावन अवसर पर संकल्प लें कि मातृशक्ति को…
