- मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सचिवालय में राजस्व, जीएडी और कार्मिक विभाग का किया औचक निरीक्षण
- राज्यपाल हरिभाऊ बागडे की पहल: प्रदेश के विश्वविद्यालय चलाएंगे ‘नशामुक्त भारत’ विशेष अभियान
- एल नीनो के संभावित प्रभावों से निपटने और प्रदेश में चारा उपलब्धता हेतु राज्य स्तरीय टास्क फोर्स की अहम बैठक आयोजित
- अजमेर के जेएलएन अस्पताल में कमियां पाई गई तो तय होगी जवाबदेही: वासुदेव देवनानी
- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की गुरु पूर्णिमा पर प्रदेश के शिक्षा जगत को बड़ी सौगात
- उत्तर पश्चिम रेलवे: मेड़ता रोड–मूंडवा रेलखंड पर समपार फाटक संख्या 75 और 76 एक अगस्त से होंगे स्थायी रूप से बंद; वैकल्पिक मार्ग रहेगा उपलब्ध
- उत्तर पश्चिम रेलवे: जोधपुर मंडल में टेक्नीशियन C&W स्टाफ को मिला विशेष तकनीकी प्रशिक्षण; सुरक्षा, गुणवत्ता और बेहतर अनुरक्षण पर दिया जोर
- सड़क सुरक्षा समिति की बैठक 29 जुलाई को
Author: Ganesh Narayan Sharma
जयपुर, 6 अक्टूबर 2025।जयपुर पूर्व पुलिस ने लूट और मारपीट की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर युवक से नकदी, मोबाइल और चांदी की ज्वेलरी लूट ली थी। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि उसका एक साथी अभी फरार है। पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व संजिव नैन (IPS) ने बताया कि थाना जवाहर नगर के प्रकरण संख्या 245/2025 में मारपीट और लूट की घटना में शामिल अभियुक्तों की तलाश हेतु अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आशाराम चौधरी और सहायक पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सुधार के सुपरविजन में…
जयपुर, 6 अक्टूबर 2025। जयपुर पूर्व की पुलिस ने रविवार को अवैध गैस रिफिलिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया और बड़ी मात्रा में गैस सिलेंडर जब्त किए। जिला विशेष टीम (डीएसटी) जयपुर पूर्व और थाना रामनगरीया पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यह मामला पकड़ा गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि रामनगरीया थाना क्षेत्र के लुहारी नगर कॉलोनी में अवैध रूप से गैस सिलेंडरों की रिफिलिंग की जा रही है। सूचना की पुष्टि के बाद टीम मौके पर पहुंची और छापेमारी की। छापे के दौरान पुलिस ने एक गैस रिफिलिंग मोटर, एक कट्टा और…
जयपुर, 5 अक्टूबर।केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत का जन्मोत्सव रविवार को जैसलमेर जिले के पोकरण में जनउत्सव के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में उत्साह और हर्षोल्लास का माहौल देखने को मिला। जैसलमेर–पोकरण मार्ग पर अनेक स्थानों पर आमजन और कार्यकर्ताओं ने स्वागत द्वार सजाए, बैनर-पोस्टर लगाए और फूलों की वर्षा के बीच अपने प्रिय नेता का स्वागत किया। पोकरण पहुँचने पर गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाज़ी के बीच जनसैलाब उमड़ पड़ा। नगरवासियों और कार्यकर्ताओं ने जेसीबी की कतार लगाकर पुष्प वर्षा करते हुए केंद्रीय मंत्री का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में पोकरण विधायक…
05 अक्टूबर 2025, जयपुर, 5 अक्टूबर।पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने रविवार को पाली जिले के सुमेरपुर स्थित अपने निज आवास पर जनसुनवाई आयोजित की। जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में आसपास के क्षेत्रों से ग्रामीण अपनी समस्याएँ लेकर पहुंचे। मंत्री कुमावत ने कहा कि आमजन की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता से किया जाए ताकि लोगों को शीघ्र राहत मिल सके। उन्होंने जनसुनवाई के दौरान प्राप्त विभिन्न मामलों — जिनमें राजस्व, सड़क निर्माण, भूमि रूपांतरण, सीमांकन, जल निकासी, नाले निर्माण, अतिक्रमण, आपसी विवाद, पानी, बिजली, चिकित्सा, शिक्षा, रोजगार और सड़क मरम्मत से जुड़ी शिकायतें शामिल थीं — को गंभीरता से सुना और…
जयपुर, 5 अक्टूबर।सिंधी कैंप व्यापार मंडल की ओर से रविवार को स्नेह मिलन समारोह का आयोजन खंडाका हाउस में किया गया। कार्यक्रम में जयपुर के राजनीतिक, सामाजिक और व्यापारिक जगत के अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में विधायक गोपाल शर्मा, विधायक प्रत्याशी चंद्र मोहन बटवाडा, जयपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुभाष गोयल, महामंत्री सुरेश सैनी, पूर्व विधायक प्रताप सिंह खाचरियावास, विधायक अमीन कागज़ी, चेयरमैन रवि प्रकाश, रणजीत सिंह सोडाला, होटल फेडरेशन के हुसैन खान, सिंधी कैंप एवं जालूपुरा थाने के एसएचओ, महासंघ के सदस्य तथा विभिन्न व्यापार मंडलों के पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम में उपस्थित…
05 अक्टूबर 2025, जयपुर, 5 अक्टूबर।वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने रविवार को लघु उद्योग भारती महिला इकाई अलवर द्वारा रिवाज रिजॉर्ट में आयोजित ‘स्वयंसिद्धा-दीवाली प्रदर्शनी 2025’ का अवलोकन किया। राज्य मंत्री ने महिला उद्यमियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ‘स्वयंसिद्धा’ जैसी पहल आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी महिलाओं को न केवल आर्थिक रूप से सशक्त बना रही है, बल्कि उन्हें आत्मविश्वास और पहचान भी दे रही है। केंद्र और राज्य सरकारें महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए निरंतर योजनाओं व नवाचारों…
जयपुर, 4अक्टूबर 2025।जयपुर पुलिस आयुक्तालय दक्षिण के अंतर्गत पुलिस थाना श्याम नगर, महेश नगर और डिस्ट्रीक्ट स्पेशल टीम (डीएसटी) दक्षिण की संयुक्त कार्रवाई में शुक्रवार को दो फर्जी स्पा सेंटरों पर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो इन स्पा सेंटरों की आड़ में अनैतिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) जयपुर, आईपीएस रत्नफेश जयंत ने बताया कि जिले में लगातार बढ़ रही अवैध और अनैतिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए थे। इसके तहत स्पा सेंटरों की सघन निगरानी की जा रही थी। इस दौरान पुलिस…
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में आम और खास एक साथ बैठेंगे; मंत्री सुरेश सिंह रावत बोले— “भव्य होगा मेला, बजट की कोई कमी नहीं” पुष्कर/अजमेर, 4 अक्टूबर।अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पुष्कर मेला-2025 इस बार अपनी नई व्यवस्था और जनसहभागिता के लिए चर्चा में है। पहली बार मेले में वीआईपी पास प्रणाली समाप्त कर दी गई है, जिससे सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रमों में आम जनता और विशिष्ट अतिथि एक समान रूप से सम्मिलित हो सकेंगे। प्रशासन ने इसके लिए “पहले आओ, पहले पाओ” की नीति लागू की है। होटल सरोवर में हुई पशु मेला सलाहकार समिति की बैठक शनिवार को आरटीडीसी होटल सरोवर, पुष्कर…
जयपुर, 4 अक्टूबर 2025। जयपुर शहर (दक्षिण) पुलिस ने अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडरों की रिफिलिंग करने वाले गिरोह के खिलाफ शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से कुल 122 अवैध गैस सिलेंडर, 7 मोटर, 7 पाईप, 7 रेग्युलेटर सहित अन्य उपकरण जब्त किए हैं। यह कार्रवाई डीसीपी (दक्षिण) जयपुर जटाशंकर जाट, आईपीएस के निर्देशन में की गई। उन्होंने बताया कि शहर के कुछ इलाकों से घरेलू गैस सिलेंडरों की अवैध रिफिलिंग कर छोटे सिलेंडरों में गैस भरने की शिकायतें प्राप्त हो रही…
जयपुर,4 अक्टूबर 2025।जयपुर पश्चिम जिले की बिंदायका थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे 5000 रुपये के इनामी भूमाफ़िया महेन्द्र सिंह उर्फ महेन्द्रसिंह बगड़ावत सिंह राजपूत को गिरफ्तार किया है। आरोपी कई थानों में दर्ज दर्जनों धोखाधड़ी के मामलों में वांछित था और जयपुर आयुक्तालय क्षेत्र में करोड़ों रुपये के फर्जी भूखण्ड बेचकर लोगों से ठगी कर चुका है। साजिश और धोखाधड़ी का खुलासा पुलिस के अनुसार आरोपी जयपुर की “जमवारामगढ़ गृह निर्माण सहकारी समिति लि.” का अध्यक्ष रहा है। उसने समिति के नाम पर लोगों को नकली पट्टे जारी कर करोड़ों रुपये…
