Author: Ganesh Narayan Sharma

उद्यमियों को प्रदेश में निवेश के भरपूर अवसर, प्रवासी राजस्थानियों का सामाजिक और सांस्कृतिक जुड़ाव होगा मजबूत – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जयपुर, 03 अक्टूबर।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के औद्योगिक विकास को और अधिक मजबूत एवं गतिशील बनाने के लिए प्रवासी राजस्थानी दिवस का आयोजन करने जा रही है। इसी कड़ी में प्रस्तावित प्रवासी राजस्थानी मीट से देश और विदेश में रह रहे प्रवासी राजस्थानियों का प्रदेश के विकास में योगदान बढ़ेगा तथा उनका सांस्कृतिक और सामाजिक जुड़ाव भी मजबूत होगा। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को…

Read More

बिना परामर्श दवाओं के उपयोग या दुष्प्रभाव की घटनाओं पर तय होगी जिम्मेदारी – आशा, एएनएम एवं सीएचओ शनिवार से करेंगे घर-घर सर्वे जयपुर, 3 अक्टूबर।मौसमी बीमारियों से बचाव और रोकथाम के उद्देश्य से प्रदेशभर में आशा, एएनएम और सीएचओ द्वारा शनिवार से घर-घर सर्वे शुरू किया जाएगा। इस दौरान आमजन को जागरूक किया जाएगा कि बीमार होने पर तुरंत नजदीकी चिकित्सा संस्थान पहुँचकर चिकित्सक से परामर्श लें और दवा केवल चिकित्सकीय सलाह पर ही सेवन करें। इसके साथ ही बच्चों की पहुंच से दवाओं को दूर रखने तथा दवा के दुष्प्रभाव सामने आने पर आवश्यक कदम उठाने की जानकारी…

Read More

जयपुर, 3 अक्टूबर 2025।71वें विश्व वन्यजीव सप्ताह के अवसर पर राजधानी जयपुर में वन्यजीव संरक्षण और प्रकृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न शैक्षिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जयपुर वन्यजीव चिड़ियाघर के तत्वावधान में नाहरगढ़ जैविक उद्यान, मुहाना वेटलैंड, हाथी गाँव और नाका झालना जैसे चार प्रमुख स्थलों पर छात्रों के लिए विशेष गतिविधियाँ आयोजित की गईं। नाहरगढ़ जैविक उद्यान में प्रेम पब्लिक स्कूल, न्यू केसरी विद्यापीठ, ब्राइट स्कॉलर स्कूल और विजनरी स्कूल के 103 विद्यार्थियों ने निबंध लेखन और चित्रकला प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविन्द माथुर और स्टाफ ने छात्रों के साथ संवादात्मक…

Read More

जयपुर, 3 अक्टूबर।उप मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में सोमवार को पर्यटन और कला, साहित्य एवं संस्कृति विभाग से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों और योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रमुख शासन सचिव पर्यटन राजेश यादव, पर्यटन आयुक्त रुक्मणि रियाड़ तथा विभाग के अन्य अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। बैठक में दिया कुमारी ने पर्यटन ऐप, पर्यटन केंद्र, बावरी रेस्टोरेशन, वार म्यूजियम, गोविंद देव जी मंदिर विकास, शेखावाटी हवेलियों, रोप-वे, हो-हो (होप ऑन होप ऑफ), स्काई डाइविंग, खाटू श्याम जी, जयपुर में कॉन्सर्ट एरिया, मलासेरी, ट्राईबल सर्किट, आमेर विकास, जे के के, शिल्पग्राम सहित…

Read More

एंकर की टिप्पणी से भड़का विवाद, पुलिस से नोकझोंक के बाद माहौल गरमाया अजमेर, 3 अक्टूबर।अजमेर के प्रतिष्ठित मिशनरी सोफिया कॉलेज में आयोजित डांडिया नाइट कार्यक्रम विवादों में घिर गया है। कार्यक्रम के दौरान एंकर द्वारा छात्राओं को संबोधित करते हुए की गई टिप्पणी “किसी का सैयां है क्या, तो दिखाओ अपनी एनर्जी” ने छात्राओं और दर्शकों को असहज कर दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही मामला तूल पकड़ गया और कॉलेज प्रशासन तथा छात्र संगठनों के बीच टकराव की स्थिति बन गई। एबीवीपी का प्रदर्शन और पुलिस से झड़प विवाद बढ़ने पर शुक्रवार को अखिल भारतीय…

Read More

अजमेर पुलिस की बड़ी सफलता, उत्तरप्रदेश से तीन महिलाएं गिरफ्तार, पूछताछ जारी अजमेर, 3 अक्टूबर।अजमेर की गंज थाना पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए लुटेरी दुल्हन सहित तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उत्तरप्रदेश में दबिश देकर इन महिलाओं को पकड़ा। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह गिरोह अब तक कई राज्यों में इसी तरह की वारदातों को अंजाम दे चुका है। कैसे खुला राज? गंज थाना प्रभारी महावीर सिंह ने प्रेसवार्ता में जानकारी दी कि कमला बावड़ी निवासी प्रमोद कुमार ने दो महीने पहले रिपोर्ट…

Read More

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. गिरिराज प्रसाद तिवारी को दी श्रद्धांजलि जयपुर, 03 अक्टूबर।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को भरतपुर जिले के बिड़यारी, बयाना पहुंचकर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्वर्गीय गिरिराज प्रसाद तिवारी की पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, विधायक बहादुर सिंह कोली, डॉ. ऋतु बनावत, जनप्रतिनिधि, परिजन एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Read More

आगामी वर्ष 2026-27 में 400 करोड़ रुपये ऋण वितरण का लक्ष्य, एकमुश्त समझौता योजना की अवधि बढ़ाने का प्रस्ताव जयपुर, 3 अक्टूबर।राजस्थान राज्य सहकारी भूमि विकास बैंक की 61वीं वार्षिक साधारण सभा शुक्रवार को एपेक्स बैंक के सभागार में सम्पन्न हुई। सभा की अध्यक्षता बैंक प्रशासक एवं अतिरिक्त रजिस्ट्रार (द्वितीय) संदीप खण्डेलवाल ने की, जबकि बैंक प्रबंध निदेशक जितेन्द्र प्रसाद उपस्थित रहे। आमसभा में 39 में से 26 सदस्यों ने भाग लिया। सभा में बैंक के वर्ष 2024-25 के संतुलन चित्र, लाभ-हानि खाता, बजट के विरुद्ध आय-व्यय प्रतिवेदन, ऋण वितरण कार्यक्रम एवं अन्य विषयों को सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया।…

Read More

उदयपुर पुलिस की विशेष टीम को मिली बड़ी सफलता उदयपुर, 3 अक्टूबर।उदयपुर जिले की सविना थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या की साज़िश रचने वाले वांछित बदमाश हसन खान उर्फ़ हसू को गिरफ्तार किया है। लंबे समय से फरार चल रहे इस आरोपी के खिलाफ पहले से ही हत्या, हत्या का प्रयास, चोरी और आर्म्स एक्ट जैसे कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। ऐसे हुआ खुलासा जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देश और थानाधिकारी अजय सिंह राव के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि ताहिर अहमद नामक व्यक्ति सविना…

Read More

AGTF की बड़ी कार्रवाई, 16 चक्का ट्रक जब्त, बीकानेर का ड्राइवर गिरफ्तार जयपुर/अजमेर, 01 अक्टूबर।राजस्थान पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक को अंजाम दिया है। पुलिस ने नसीराबाद इलाके में नाकाबंदी कर 16 चक्का ट्रक से 625 किलो से अधिक डोडा चूरा और 645 ग्राम अफीम बरामद की। जब्त मादक पदार्थों की कुल कीमत लगभग 96 लाख रुपये आंकी गई है। खुफिया इनपुट पर कार्रवाई यह कार्रवाई अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस दिनेश एमएन के निर्देशन, उपमहानिरीक्षक पुलिस दीपक भार्गव की देखरेख और एएसपी सिद्धांत…

Read More