- अधिवक्ता बार एसोसिएशन रसड़ा-बलिया के वार्षिक चुनाव की अधिसूचना जारी
- गोण्डा – विभिन्न मुद्दों को लेकर सपा का जोरदार प्रदर्शन,डीएम को सौंपा ज्ञापन
- गोण्डा – रिश्वत लेकर मुकदमा दर्ज कराने का लगाया आरोप, कार्रवाई की मांग
- सभी विभाग समन्वय बनाकर अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा के साथ करें निर्वहन- जिलाधिकारी
- पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3327.684 किग्रा0 अवैध मादक पदार्थों को किया नष्ट
- जनपद स्तरीय वन ट्रिलियन डॉलर सेल की त्रैमासिक समीक्षा बैठक संपन्न
- ग्रामीण पशुपालकों के लिए वरदान साबित हो रही है नेशनल लाइव स्टॉक मिशन योजना
- राजस्थान में खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को मिलेगी नई रफ्तार: मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय स्टेकहोल्डर बैठक आयोजित
Author: Ganesh Narayan Sharma
जयपुर, 18 सितम्बर।महिलाओं और छात्राओं के साथ होने वाली छेड़छाड़, बदसलूकी व असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर प्रभावी रोकथाम के लिए जयपुर पुलिस ने 16 सितम्बर से 30 सितम्बर तक विशेष अभियान “ऑपरेशन सजगता” शुरू किया है। पुलिस आयुक्तालय जयपुर द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस आयुक्त योगेश यादव के निर्देशन में कालीका पेट्रोलिंग यूनिट पूरी सक्रियता से कार्य कर रही है। अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसना है। अभियान की प्रमुख गतिविधियाँ हेल्पलाइन नंबर जारी महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा के लिए विशेष…
जयपुर, 18 सितम्बर 2025।श्याम नगर थाना पुलिस ने सोने की ठगी करने वाली महिला दीप्ति जैन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उपायुक्त दक्षिण, राजर्षि राज (IPS) ने जानकारी दी कि आरोपिया ने असली सोने की चैन बताकर नकली चैन के बदले लाखों रुपये हड़प लिए थे। मामला कैसे खुला 15 मई 2025 को परिवादी सुनिल जैन निवासी सिद्धार्थ अपार्टमेंट, श्याम नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मुकदमा दर्ज रिपोर्ट पर थाना श्याम नगर में प्रकरण संख्या 268/2025 दर्ज किया गया, जिसमें बीएनएस की धारा 318(4), 316(2) और 61(2) लागू की गई। पुलिस कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ललित किशोर शर्मा…
जयपुर, 18 सितम्बर।जयपुर दक्षिण में वाहन चोरी की बढ़ती वारदातों पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने विशेष टीम गठित कर कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में श्याम नगर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। घटना का विवरण 11 जून 2025 को फरियादी भानुप्रकाश (पुत्र नांदिकिशोर जाली, उम्र 25 वर्ष, निवासी थावला, तहसील रियाबाड़ी, जिला नागौर) ने थाना श्याम नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह वर्तमान में ई-ब्लॉक, निर्माण नगर, जयपुर में किराए…
माही परमाणु बिजलीघर का करेंगे शिलान्यास, त्रिपुरा सुंदरी शक्ति पीठ के दर्शन की भी संभावना जयपुर, 18 सितम्बर।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 सितम्बर को राजस्थान के बांसवाड़ा जिले का दौरा करेंगे। इस दौरान वे छोटी सरवन क्षेत्र में प्रस्तावित माही परमाणु बिजलीघर का शिलान्यास करेंगे। लगभग 50 हजार करोड़ रुपए की लागत से बनने जा रही यह परियोजना तैयार होने पर देश का सबसे बड़ा आणविक शक्ति केंद्र होगी। यह परियोजना राजस्थान–मध्यप्रदेश की सीमा पर स्थित माही डैम के पास विकसित की जाएगी। त्रिपुरा सुंदरी शक्ति पीठ दर्शन की संभावना प्रधानमंत्री मोदी के बांसवाड़ा दौरे के दौरान तलवाड़ा स्थित त्रिपुरा सुंदरी…
पहला आयोजन 24 सितम्बर को जालसू पंचायत समिति में, सक्षम जयपुर एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत होगा कार्यक्रम जयपुर, 18 सितम्बर।महिलाओं को समाज में सशक्त, जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से जयपुर जिला प्रशासन ने एक अभिनव पहल की है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुरूप सक्षम जयपुर अभियान और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जिले के प्रत्येक उपखंड में ‘नारी चौपाल’ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसकी शुरुआत 24 सितम्बर को जालसू पंचायत समिति से होगी। ज़िम्मेदारियाँ और तैयारियाँ जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने नारी चौपाल के सफल आयोजन के लिए विभिन्न विभागों…
जयपुर-बाड़मेर, 18 सितम्बर।राजस्थान पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा इन दिनों जोधपुर संभाग के दौरे पर हैं। इसी क्रम में उन्होंने मंगलवार देर शाम बाड़मेर जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों का निरीक्षण किया। गडरारोड थाना निरीक्षण भारत-पाकिस्तान सीमा से महज़ 5 किलोमीटर दूर स्थित गडरारोड थाने पर डीजीपी ने पहुंचकर अभिलेखों का अवलोकन किया और अपराध नियंत्रण की स्थिति पर अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने सीमा सुरक्षा की व्यवस्थाओं का जायज़ा लेते हुए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। जवानों के साथ रात्रिभोज और संवाद निरीक्षण के बाद डीजीपी ने थाने में तैनात जवानों से आत्मीय संवाद किया और उनके साथ रात्रिभोज भी किया। जवानों…
जयपुर, 18 सितम्बर।राजस्थान में बिजली चोरी करने वाले सक्रिय अपराधियों और हिस्ट्रीशीटरों के खिलाफ एक बड़ी संयुक्त कार्रवाई की गई है। इस अभियान को ‘ऑपरेशन ऊर्जा प्रहार’ नाम दिया गया। यह अभियान जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जेवीवीएनएल) और झालावाड़ जिला पुलिस की संयुक्त कार्यवाही के तहत अंजाम दिया गया। अभियान का नेतृत्व जेवीवीएनएल की प्रबंध निदेशक आरती डोगरा और जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने किया। इसके लिए 48 संयुक्त टीमें बनाई गईं, जिनमें विद्युत विभाग के 170 और पुलिस विभाग के 350 कार्मिक शामिल थे। इस अभियान के तहत बीती रात से करीब 660 हार्डकोर अपराधियों, हिस्ट्रीशीटरों और…
जयपुर, 18 सितम्बर।राजस्थान के महानिदेशक पुलिस (डीजीपी) श्री राजीव कुमार शर्मा ने आज जोधपुर पुलिस आयुक्तालय का दौरा कर अपराध समीक्षा बैठक की। इस बैठक में पुलिस आयुक्त, उपायुक्त, थानाधिकारियों सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य जोधपुर आयुक्तालय में दर्ज आपराधिक मामलों की गहन समीक्षा करना और अपराध नियंत्रण के लिए नई रणनीति पर चर्चा करना रहा। डीजीपी श्री शर्मा ने बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक मामले की जांच निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से की जाए तथा पीड़ितों को संवेदनशीलता पूर्वक त्वरित राहत दी जाए। उन्होंने विशेष रूप से महिला अपराधों, पोक्सो, बलात्कार और…
जयपुर, 18 सितम्बर। ग्रामीण सेवा शिविर लोगों के जीवन में नई उम्मीदें और खुशियां लेकर आ रहे हैं। ऐसा ही उदाहरण ग्राम पंचायत कालख, पंचायत समिति जोबनेर में आयोजित सेवा पर्व पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित शिविर में देखने को मिला। मेहरों की ढाणी निवासी सुख देवी पत्नी मुकेश मेहरा लंबे समय से अपने मकान का पट्टा और स्वामित्व कार्ड प्राप्त करने के लिए प्रयासरत थीं। बुधवार को आयोजित शिविर में उन्होंने आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन मिलते ही शिविर प्रभारी ने तत्परता दिखाते हुए उसी समय उनके मकान का पट्टा और स्वामित्व कार्ड जारी कर दिया। मकान का स्वामित्व मिलने से…
जयपुर, 18 सितम्बर। ग्रामीणों की समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के लिए राज्य सरकार द्वारा संचालित सेवा पर्व पखवाड़ा अभियान के तहत बुधवार को आसलपुर, तहसील जोबनेर में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में खातेदार हरजीराम पुत्र प्रताप और रामस्वरूप पुत्र प्रताप के बीच भूमि बंटवारे को लेकर समझाइश दी गई। समझाइश के बाद दोनों खातेदारों ने आपसी सहमति से आवेदन प्रस्तुत किया। इसके बाद जोबनेर के तहसीलदार भंवर सिंह, हल्का पटवारी आसलपुर और भू-अभिलेख निरीक्षक आसलपुर ने मौके पर निरीक्षण किया। निरीक्षण उपरांत आवेदन को ऑनलाइन दर्ज कर शिविर प्रभारी तहसीलदार द्वारा बंटवारे का आदेश जारी किया गया।…
