Author: Ganesh Narayan Sharma

जयपुर, 05 सितम्बर।प्रदेश में हाल ही में हुई भारी वर्षा से प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के लिए अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद कुमार ने शुक्रवार को जयपुर जिले के चाकसू उपखण्ड और तहसील कोटखावदा का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ संभागीय आयुक्त जयपुर पूनम, जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि 01 से 04 सितम्बर 2025 तक चाकसू तहसील में 46 मिमी और कोटखावदा तहसील में 340 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जिसके चलते क्षेत्र में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई थी। स्थलीय निरीक्षण और दिए गए…

Read More

05 सितम्बर 2025, जयपुर। पाली जिले के सुमेरपुर विधानसभा में अतिवृष्टि से हुए व्यापक नुकसान का आकलन करने के लिए पशुपालन मंत्री एवं स्थानीय विधायक जोराराम कुमावत ने शुक्रवार को प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वर्षा प्रभावित ग्राम पंचायत बिरामी, बड़ली, नौखरा बेरा सहित कई गांवों का जायजा लिया और ग्रामीणों से मुलाकात कर हालात की जानकारी ली। ग्रामीणों से ली जानकारी मंत्री ने प्रभावित परिवारों से राशन वितरण और मेडिकल सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बांधों में लगातार बढ़ते जलस्तर की नियमित निगरानी की जाए। वहीं खेतों में पानी…

Read More

जयपुर, 5 सितम्बर। सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी अब परीक्षा परिणामों में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्यों से प्रदेश राष्ट्रीय सर्वेक्षण में 11वें स्थान से तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके मार्गदर्शन और शिक्षकों की मेहनत से राजस्थान को पूरे देश में शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग ने प्रदेश में हरियालो राजस्थान अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्यों एवं शिक्षा में किए गए नवाचारों के लिए शिक्षकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में…

Read More

05 सितम्बर 2025, जयपुर, 5 सितम्बर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शिक्षक दिवस पर शुभकामनाएं और बधाई देते हुए कहा कि शिक्षक वह है जो विद्यार्थी का जीवन गढ़ता है, उसे संस्कारित करता है और जीवन में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सदैव प्रेरित करता है। उन्होंने आदर्श शिक्षक और देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद करते हुए उनकी उदात्त शिक्षा दृष्टि को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। हरिभाऊ बागडे शुक्रवार को मालवीय मिशन संस्था द्वारा आयोजित शिक्षक दिवस समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने नई शिक्षा नीति की चर्चा करते हुए कहा कि यह राष्ट्र विकास से जुड़ी…

Read More

रायपुर, 05 सितम्बर 2025 बाढ़ प्रभावित मांदर में सहकारी बैंक की पहल हाल ही में बस्तर संभाग के बाढ़ प्रभावित जिलों के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रभावित परिवारों को त्वरित और संवेदनशील प्रशासनिक सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। इन निर्देशों के पालन में मांदर गाँव के लोगों को बड़ी राहत मिली है। कलेक्टर बस्तर और जिला सहकारी केंद्रीय बैंक जगदलपुर के प्राधिकृत अधिकारी हरिस एस के मार्गदर्शन में शाखा लोहंडीगुड़ा तथा आदिम जाति सेवा सहकारी समिति अलनार ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए विशेष पहल की। दस्तावेज खोने से बढ़ी थी परेशानी बाढ़ की…

Read More

नई दिल्ली, 05 सितम्बर 2025।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की समर्पित भावना और विद्यार्थियों के मस्तिष्क को संवारने का कार्य ही मजबूत और उज्ज्वल भविष्य की नींव है। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि इस दिन हम भारत के पूर्व राष्ट्रपति, महान दार्शनिक और शिक्षक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उनके जीवन और विचारों को भी याद करते हैं। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर लिखा –”सभी को, विशेषकर परिश्रमी शिक्षकों को #TeachersDay की ढेरों शुभकामनाएं! मस्तिष्क को संवारने में शिक्षकों की निष्ठा ही…

Read More

वॉशिंगटन/नई दिल्ली।दुनिया के सबसे बड़े सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म Meta (पूर्व में Facebook) को इन दिनों एक अजीबोगरीब मुकदमे का सामना करना पड़ रहा है। मुकदमा करने वाला कोई और नहीं बल्कि इंडियाना (अमेरिका) का एक अनुभवी वकील है, जिसका नाम भी मार्क जुकरबर्ग है। हाँ, वही नाम जिससे दुनिया फ़ेसबुक के संस्थापक और अरबपति उद्यमी मार्क एलियट जुकरबर्ग को जानती है। मामला क्या है? इंडियाना के बैंकरप्टसी वकील मार्क स्टीवन जुकरबर्ग (Mark S. Zuckerberg) पिछले 38 वर्षों से अपने क्षेत्र में प्रैक्टिस कर रहे हैं। उनका कहना है कि पिछले कई वर्षों से उनका Facebook अकाउंट और व्यावसायिक पेज बार-बार…

Read More

जयपुर, 3 सितम्बर। पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत छोटीसादड़ी पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के दो कुख्यात और लंबे समय से फरार अपराधियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों में गजेंद्र उर्फ गज्जू और मगाराम जाट शामिल हैं, जिन पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित था। ये दोनों कुख्यात तस्कर कुख्यात कमल राणा गिरोह के सक्रिय सदस्य बताए जाते हैं। एसपी बी. आदित्य ने जानकारी देते हुए बताया कि इन दोनों अभियुक्तों की तलाश पुलिस को लंबे समय से थी। वर्ष 2023 में 25 मार्च…

Read More

अलवर में अवैध धर्मांतरण रैकेट का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार — बच्चों को शिक्षा और आवास का लालच देकर कराया जा रहा था धर्म परिवर्तन जयपुर, 4 सितम्बर। अलवर जिला पुलिस ने उद्योग नगर क्षेत्र में संचालित एक बड़े अवैध धर्मांतरण रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि सैय्यत कॉलोनी, गोलेटा स्थित फ्रेंड्स मिशनरी प्रेयर बैंड नामक हॉस्टल में गरीब और जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा और आवास के नाम पर अवैध रूप से धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। अलवर एसपी सुधीर चौधरी ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर…

Read More

04 सितम्बर 2025, जयपुर, 04 सितम्बर। उप मुख्यमंत्री एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में गुरुवार को शासन सचिवालय में राज्य में आंगनबाड़ी केन्द्रों के निर्माण एवं जर्जर/मरम्मत योग्य आंगनबाड़ी भवनों के जीर्णोद्धार के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में महिला एवं बाल विकास शासन सचिव महेन्द्र सोनी, निदेशक (समेकित बाल विकास सेवाएं) वासुदेव मालावत, मुख्य अभियंता (भवन) सार्वजनिक निर्माण विभाग, समग्र शिक्षा अभियान के तकनीकी अधिकारी, नंद घर प्रभारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं राज्य के सभी जिलों के उपनिदेशक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े। बैठक में उप मुख्यमंत्री ने जिलेवार समीक्षा…

Read More