- अधिवक्ता बार एसोसिएशन रसड़ा-बलिया के वार्षिक चुनाव की अधिसूचना जारी
- गोण्डा – विभिन्न मुद्दों को लेकर सपा का जोरदार प्रदर्शन,डीएम को सौंपा ज्ञापन
- गोण्डा – रिश्वत लेकर मुकदमा दर्ज कराने का लगाया आरोप, कार्रवाई की मांग
- सभी विभाग समन्वय बनाकर अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा के साथ करें निर्वहन- जिलाधिकारी
- पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3327.684 किग्रा0 अवैध मादक पदार्थों को किया नष्ट
- जनपद स्तरीय वन ट्रिलियन डॉलर सेल की त्रैमासिक समीक्षा बैठक संपन्न
- ग्रामीण पशुपालकों के लिए वरदान साबित हो रही है नेशनल लाइव स्टॉक मिशन योजना
- राजस्थान में खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को मिलेगी नई रफ्तार: मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय स्टेकहोल्डर बैठक आयोजित
Author: Ganesh Narayan Sharma
जयपुर/नई दिल्ली, 16 सितंबर। नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन–रबी अभियान–2025 के समापन समारोह में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राजस्थान में कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल के नेतृत्व में चलाए गए अमानक खाद, पेस्टिसाइड और बीजों के खिलाफ अभियान से किसानों को बड़ा लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि राजस्थान द्वारा दिए गए कई उपयोगी सुझावों को केंद्र सरकार अमल में लाएगी। डॉ. किरोड़ी लाल ने सम्मेलन में कहा कि महाराष्ट्र की तरह सभी राज्यों में रीसायकल वाटर का 85 प्रतिशत हिस्सा किसानों को सिंचाई के लिए उपलब्ध कराने का प्रावधान होना चाहिए। उन्होंने…
जयपुर, 16 सितम्बर। पशुपालन, गोपालन और मत्स्य विभाग के शासन सचिव डॉ. समित शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को शासन सचिवालय में राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति, एएमएस और केपीआई आधारित ग्रेडिंग प्रणाली सहित कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। ग्रामीण सेवा शिविर में सक्रिय भागीदारी के निर्देश डॉ. शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 17 सितम्बर से शुरू होने वाले ग्रामीण सेवा शिविरों में विभाग के कर्मचारी अनुशासित और तत्परता से अपनी भूमिका निभाएं। इन शिविरों के दौरान पशु चिकित्सा शिविर लगाए जाएंगे, जिनमें रोगी पशुओं का उपचार,…
अजमेर, 16 सितम्बर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने भाजपा के विरोध प्रदर्शनों को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। गांधी भवन चौराहे पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के खिलाफ हुए भाजपा के प्रदर्शन और पुतला दहन की निंदा करते हुए राठौड़ ने कहा कि भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की बौखलाहट साफ झलक रही है। विपक्ष के सवालों और मुद्दों का सामना करने की बजाय वे कभी राज्यपाल के बचाव में तो कभी चुनाव आयोग की पैरवी में उतर आते हैं। विधानसभा में कैमरे लगाने पर आपत्ति राठौड़ ने विधानसभा में लगाए जा रहे कैमरों…
अजमेर, 16 सितम्बर। अजमेर के चूड़ी बाजार स्थित एक ज्वेलरी शोरूम से 20 दिन पहले हुई 10 लाख रुपये के सोने के हार की सनसनीखेज चोरी की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस वारदात में शामिल दो महिलाओं को महाराष्ट्र के औरंगाबाद से गिरफ्तार किया है। चौंकाने वाली बात यह रही कि दोनों आरोपी सगी बहनें हैं। अजमेर उत्तर सीओ रुद्र प्रकाश शर्मा ने मंगलवार को मामले का खुलासा किया। हालांकि चोरी गया हार अब तक बरामद नहीं हुआ है और पुलिस गहन पूछताछ कर रही है। फिलहाल दोनों को बापर्दा रखा गया है। ऐसे दिया…
जयपुर, 16 सितम्बर। जवाहर कला केंद्र और अंजना वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को ‘सुरताल कला महोत्सव’ का भव्य शुभारंभ हुआ। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दीप प्रज्वलन कर महोत्सव का उद्घाटन किया और जेकेके में लगाई गई कला प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। सांस्कृतिक मंचों की आवश्यकता पर जोर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे सांस्कृतिक मंच न केवल कलाकारों को प्रोत्साहित करते हैं, बल्कि समाज को कला और संस्कृति के प्रति अधिक संवेदनशील और जागरूक भी बनाते हैं। हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोने और आगे बढ़ाने के लिए इस प्रकार के आयोजनों…
जयपुर, 16 सितम्बर। प्रदेश में चल रहे “शुद्ध आहार— मिलावट पर वार” अभियान के तहत राजधानी जयपुर में मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की गई। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण टी. शुभमंगला के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने कुल 300 किलो मोतीचूर के लड्डू नष्ट करवाए और नमूने जांच के लिए लैब भिजवाए। खातीपुरा रेलवे स्टेशन के पास कार्रवाई खाद्य सुरक्षा टीम ने खातीपुरा रेलवे स्टेशन— इंदिरा गांधी नगर की गलियों में छापेमारी की। यहां मकानों में अस्वास्थ्यकर और अस्वच्छ परिस्थितियों में विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर बिक्री हेतु तैयार किए जा रहे 250…
जयपुर, 16 सितम्बर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि जापान ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान परमाणु बम गिराए जाने के बावजूद खुद को संभाला और तेजी से सभी क्षेत्रों में प्रगति की। भारत को भी जापान की प्रगति से सीख लेकर विकसित राष्ट्र बनाने के लिए आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों द्वारा गुरुकुल परंपरा को समाप्त कर मैकाले की शिक्षा पद्धति लागू करने से देश को नुकसान हुआ। अब नई शिक्षा नीति भारत को विकास के पथ पर अग्रसर करने वाली है। राज्यपाल ने वीरांगना कालीबाई के बलिदान का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों को गौरवमय चरित्रों से…
जयपुर, 16 सितम्बर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 सितम्बर को प्रस्तावित बांसवाड़ा यात्रा की तैयारियों को लेकर मंगलवार को शासन सचिवालय में जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अभय कुमार ने अहम बैठक ली। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। तैयारियों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश अभय कुमार ने कहा कि सफल आयोजन के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से तैयारियों को शीघ्र पूरा करें। उन्होंने बांसवाड़ा में वीवीआईपी व अन्य अतिथियों के लिए आवास व्यवस्था, सभा स्थल तक आमजन की आवाजाही की सुचारू व्यवस्था, चिकित्सक दल व एम्बुलेंस, निर्बाध विद्युत व पेयजल आपूर्ति…
जयपुर, 15 सितम्बर। स्वामी केशवानंद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मैनेजमेंट एंड ग्रामोत्थान (स्किट) के सिविल इंजीनियरिंग विभाग ने स्टूडेंट चैप्टर इंडियन कंक्रीट इंस्टीट्यूट के सहयोग से सोमवार को अभियंता दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में इंडस्ट्री से जुड़े विशेषज्ञों ने छात्रों को नवीनतम तकनीकों और पेशेवर सफलता के महत्वपूर्ण सूत्रों से अवगत कराया। विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कंस्ट्रक्शन किंग के बिजनेस हेड अरविंद कुमार जांगिड़ और जेके सीमेंट के स्टेट हेड लोकेंद्र सिंह चौहान रहे। दोनों अतिथियों ने छात्रों को संबोधित करते हुए इंजीनियरिंग सेक्टर में हो रहे…
प्रतापगढ़ ,सितम्बर। प्रतापगढ़ जिला पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत कुख्यात तस्कर घनश्याम उर्फ लड्डू की करीब 1 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति को फ्रीज कर दिया गया है। करोड़ों की ब्राउन शुगर बरामद एसपी आदित्य ने जानकारी दी कि 16 फरवरी 2025 को प्रतापगढ़ थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक को रोका था। तलाशी के दौरान ट्रक के गुप्त डीजल टैंक में 20 किलो 820 ग्राम ब्राउन शुगर क्रूड बरामद हुई, जिसकी अनुमानित…
