- विंटर एयर क्वालिटी फ्रेमवर्क में सुरक्षित और सुलभ व्यवस्था करनी चाहिए। प्रार्थना बोराह, सीईईडब्ल्यू
- भारत के सबसे बड़े वैश्विक वस्त्र मेले “भारत टेक्स 2026, का होगा आयोजन
- प्रदूषण से मुक्ति के लिए देशी पौधों की मुहिम लेकर दिल्ली पहुंचे ग्रीन क्रूसेडर “सत्यनारायण दास”
- करोड़ों विद्युत उपभोक्ताओं को उत्तर प्रदेश सरकार की बड़ी सौगात, लगातार सातवें वर्ष बिजली दरों में कोई वृद्धि नहीं- एके शर्मा
- गोण्डा – अनियंत्रित ट्रक ने युवती को रौंदा,दर्दनाक मौत,
- गोण्डा – सरयू में डूबे किशोर का 18 घंटे बाद मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम
- झाड़-फूक के चक्कर में दामाद ने की ससुर की हत्या, चाकू बरामद
- यूपी टेट परीक्षा के प्रथम दिन जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Author: Ganesh Narayan Sharma
नई दिल्ली।भारत ने अमेरिका के उन आरोपों को सख्ती से खारिज किया है, जिनमें कहा गया था कि भारत रूस से कच्चा तेल खरीदकर “क्रेमलिन का लॉन्ड्रोमैट” (धनशोधन केंद्र) बना हुआ है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने साफ कहा कि भारत ने कोई भी नियम या अंतरराष्ट्रीय कानून नहीं तोड़ा है। भारत का पक्ष अमेरिका का आरोप अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सलाहकार पीटर नावैरो ने हाल ही में कहा था कि भारत रूस और चीन के करीब जा रहा है और उसे “अमेरिका का सहयोगी बनना चाहिए, न कि रूस का।” उन्होंने भारत पर तंज…
01 सितम्बर 2025,| जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रामदेव जयंती और तेजा दशमी (2 सितम्बर) के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा रामदेवजी और वीर तेजाजी ने अपना जीवन लोककल्याण के लिए समर्पित किया। उन्होंने समाज से जाति प्रथा, छुआछूत जैसी कुरीतियों और ऊंच-नीच के भेदभाव को मिटाने का संदेश दिया तथा मानव कल्याण को सर्वोपरि माना। उन्होंने बताया कि वीर तेजाजी ने गौ-रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी और उनका बलिदान हमें पशु-पक्षियों की रक्षा के लिए प्रेरित करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार लोक देवताओं…
01 सितम्बर 2025, | जयपुर राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष को सर्वदलीय बैठक में आकर अपने प्रस्ताव रखने चाहिए थे। उन्होंने बताया कि सर्वदलीय बैठक का उद्देश्य पक्ष और प्रतिपक्ष दोनों दलों के सदस्यों द्वारा दिए गए विभिन्न प्रस्तावों पर मंथन करना और उन्हें सदन की कार्यवाही में शामिल करना होता है। देवनानी ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सर्वदलीय बैठक में भाग नहीं लिया और सोमवार को सदन की कार्यवाही बाधित करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि झालावाड़ विद्यालय सहित हाल ही में विभिन्न विद्यालयों में हुई घटनाओं से संबंधित सभी…
01 सितम्बर 2025, | जयपुर राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि दुनिया में वही पूज्य होता है, जो जनकल्याण के लिए कार्य करता है। उन्होंने बताया कि बाबा रामदेव ने जीवनभर गरीबों और वंचितों की सेवा की तथा सभी मानवों की समानता में विश्वास रखा। बाबा के अनुयायी देशभर से ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान के सिंध क्षेत्र से भी श्रद्धा के साथ रामदेवरा पहुंचते हैं। मुसलमान उन्हें रामसा पीर के रूप में पूजते हैं, जो समरसता और भक्ति का अद्भुत उदाहरण है। सोमवार को रामदेवरा में सक्षम संस्था द्वारा आयोजित बाबा रामदेव नेत्र कुंभ 2025 को संबोधित करते हुए राज्यपाल…
रायपुर, सितम्बर 2025:नशीली और प्रतिबंधित दवाओं के अवैध व्यापार पर अंकुश लगाने के लिए औषधि विभाग और पुलिस विभाग मिलकर सख्त कार्रवाई कर रहे हैं। हाल ही में की गई कई संयुक्त कार्यवाहियों में बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित औषधियां जब्त की गईं और आरोपियों को हिरासत में लिया गया। पंडरिया, जिला कबीरधाम में औषधि की अवैध बिक्री की सूचना पर छापा मारकर 200 स्ट्रिप प्रतिबंधित दवा जब्त की गई। वहीं, रायपुर में कोडीन फॉस्फेट युक्त औषधियों की अवैध बिक्री पर की गई कार्रवाई में दो व्यक्तियों को हिरासत में लेकर 120 नग दवाएं जब्त की गईं। इन दोनों मामलों में…
नई दिल्ली, 01 सितम्बर 2025 इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) ने आज अपना 8वां स्थापना दिवस मनाया, जिसे आईपीपीबी दिवस के रूप में जाना जाता है। यह अवसर समाज के सभी वर्गों तक समावेशी, सुलभ और किफायती सेवाएं उपलब्ध कराने के बैंक के मिशन में एक और मील का पत्थर साबित हुआ है। आईपीपीबी की स्थापना 1 सितम्बर 2018 को हुई थी। तब से लेकर अब तक यह बैंक 1.64 लाख से अधिक डाकघरों और 1.90 लाख से अधिक डाकियों व ग्रामीण डाक सेवकों (जीडीएस) की अद्वितीय पहुंच का लाभ उठाकर, दुनिया की सबसे बड़ी वित्तीय समावेशन पहलों में से एक…
फर्जी दस्तावेज़ों और डमी खातेदार महिला का इस्तेमाल कर की गई आधा बीघा जमीन की हेराफेरी जयपुर, 01 सितंबर 2025।उदयपुर पुलिस ने एक बड़े आपराधिक षड्यंत्र का पर्दाफाश करते हुए जमीन हड़पने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरोह ने एक बुजुर्ग महिला की जमीन को फर्जी दस्तावेजों और एक डमी महिला खातेदार का सहारा लेकर हड़प लिया था। मामला कैसे खुला 65 वर्षीय श्रीमती काउड़ी गमेती निवासी बूझड़ा की आधा बीघा जमीन, जो कि अरावली ताज होटल, कोडियात के पास स्थित है, की रजिस्ट्री किसी और के…
01 सितंबर 2025। जयपुर जिले में लगातार बारिश का दौर जारी है। लगातार हो रही बरसात के चलते कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद नज़र आ रहा है। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी स्वयं हालात पर नज़र बनाए हुए हैं और उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में तुरंत राहत और निस्तारण कार्य सुनिश्चित किए जाएँ। जिला प्रशासन की टीमें फील्ड में तैनात की गई हैं। उपखंड अधिकारी, तहसीलदार और अन्य प्रशासनिक अधिकारी जलभराव वाले क्षेत्रों का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। मौके…
गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान के 4 तस्कर गिरफ्तार, 2.45 लाख की एमडी व 45 हजार रुपये नकद जब्त जयपुर, 01 सितंबर 2025.प्रतापगढ़ पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी चोट करते हुए ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत अहम सफलता हासिल की है। पुलिस ने एमडी ड्रग्स की डीलिंग करने आए चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 10.39 ग्राम एमडी ड्रग्स, 45 हजार रुपये नकद, एक आई-20 कार, एक मोटरसाइकिल और सात मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। बरामद एमडी की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 45 हजार रुपये बताई जा रही है। कैसे हुई कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक बी.…
जयपुर, 01 सितंबर 2025.राजस्थान पुलिस की स्टेट क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए सेना भर्ती के नाम पर ठगी करने वाले वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह आरोपी आर्मी से भगोड़ा है और उस पर 10,000 रुपये का इनाम घोषित था। मामला कैसे खुला यह धोखाधड़ी का मामला तब सामने आया जब 5 अप्रैल 2023 को गंगासिंह और प्रवीण भाटी नामक दो पीड़ितों ने ओसिया थाने (जोधपुर ग्रामीण) में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 19 दिसंबर 2022 को उनकी मुलाकात आरोपी अनु सिंह उर्फ अनु पुत्र अर्जुन जाट (निवासी बृजनगर कॉलोनी, थाना मथुरा गेट, भरतपुर)…
