- गोण्डा – विभिन्न मुद्दों को लेकर सपा का जोरदार प्रदर्शन,डीएम को सौंपा ज्ञापन
- गोण्डा – रिश्वत लेकर मुकदमा दर्ज कराने का लगाया आरोप, कार्रवाई की मांग
- सभी विभाग समन्वय बनाकर अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा के साथ करें निर्वहन- जिलाधिकारी
- पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3327.684 किग्रा0 अवैध मादक पदार्थों को किया नष्ट
- जनपद स्तरीय वन ट्रिलियन डॉलर सेल की त्रैमासिक समीक्षा बैठक संपन्न
- ग्रामीण पशुपालकों के लिए वरदान साबित हो रही है नेशनल लाइव स्टॉक मिशन योजना
- राजस्थान में खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को मिलेगी नई रफ्तार: मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय स्टेकहोल्डर बैठक आयोजित
- 136वीं ‘मन की बात’: संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कार्यकर्ताओं संग सुना संबोधन; कहा— “यह कार्यक्रम राष्ट्रव्यापी प्रेरणा का स्रोत”
Author: Ganesh Narayan Sharma
जयपुर, 14 सितम्बर। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री एवं अलवर सांसद भूपेन्द्र यादव ने रविवार को इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित 69वीं जिला स्तरीय विद्यालयी 17 व 19 वर्षीय छात्र कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारम्भ ध्वजारोहण कर किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलाई और मार्चपास्ट की सलामी ली। समारोह की अध्यक्षता वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने की। भूपेन्द्र यादव ने हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई अब हिन्दी भाषा में भी प्रारंभ हुई है, जिससे ग्रामीण पृष्ठभूमि के छात्रों को बड़ा…
13 सितम्बर 2025, अलवर जिले के सोफिया पब्लिक स्कूल में शनिवार को 69वीं जिलास्तरीय विधालयी बास्केटबॉल और हैंडबॉल क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ। इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। समापन समारोह में संबोधन देते हुए श्री संजय शर्मा ने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं हैं, बल्कि यह शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से आग्रह किया कि वे खेल को खेल की भावना से खेलें, जिससे उनकी प्रतिभा और व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास हो। वन राज्यमंत्री…
जयपुर, 13 सितम्बर। पुलिस थाना सुदर्शनपुरा, दक्षिण जयपुर व एटीएस की संयुक्त कार्रवाई में एक युवक को अवैध मादक पदार्थ अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो 503 ग्राम अफीम जब्त की, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान संदिग्ध वाहन RJ 09 CD 5617 को रोका गया। चालक ने पुलिस को चकमा देकर भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान लरूका राम, पुत्र नथू सिंह जाति जाटीवार, उम्र…
जयपुर, 13 सितम्बर 2025।जयपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ज़हरखुरानी करने वाले एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी बसों में सफर करने वाले यात्रियों को जूस या अन्य पेय पदार्थ में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाता था और बेहोश होने पर उनके पैसे व गहने लेकर फरार हो जाता था। घटना का खुलासा तब हुआ जब जगतपुरा निवासी फतेह सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 24 अगस्त को अजमेर जाते समय वह और उनकी पत्नी जहरखुरानी का शिकार हुए। आरोपी ने दोनों को जूस पिलाकर बेहोश किया और करीब 15 हजार रुपये नकद, सोने की अंगूठी, झुमके और…
जयपुर, 12 सितम्बर 2025।जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच (CST) टीम ने वाहन चोरी के मामलों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना लसाड़िया क्षेत्र से सक्रिय वाहन चोर गिरोह के एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। मामला कैसे खुला? पीड़ित ओमप्रकाश खींची (आयु 47 वर्ष, निवासी प्रेम नगर, थाना झोटवाड़ा) ने 27 अगस्त 2025 को रिपोर्ट दी थी कि उनकी मोटरसाइकिल होंडा लिवो RJ14 VH 1378 एडवोकेट पार्किंग (सेशन कोर्ट, गेट-03) से चोरी हो गई थी। जब उन्होंने 8:30 PM पर वाहन को तलाशा तो मोटरसाइकिल वहां मौजूद नहीं थी। इस पर थाना लसाड़िया (पश्चिम) में प्रकरण संख्या 286/2025…
जिला प्रशासन जयपुर पूरी तरह सक्रिय, अवकाश के दिन भी अधिकारियों ने लिया खेतों का जायजा जयपुर, 13 सितम्बर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने विगत दिनों हुई अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों की पीड़ा को गंभीरता से लेते हुए स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसान हित सर्वोपरि है और उन्हें हरसंभव राहत प्राथमिकता से उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री की इस संवेदनशील मंशा के अनुरूप जयपुर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने सभी उपखंड अधिकारियों, तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने अधिकार क्षेत्र के प्रभावित गांवों में जाकर फसलों के नुकसान का…
12 सितम्बर 2025, | कोटा शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने शुक्रवार को कोटा शहर के विभिन्न सरकारी विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालयों में स्वच्छता, शिक्षण व्यवस्था और विद्यार्थियों की पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियों की स्थिति का जायजा लिया। विद्यालयों की स्वच्छता और अनुशासन पर जोर मंत्री सबसे पहले राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, आवासन मंडल स्कूल, केशवपुरा पहुंचे। उन्होंने स्कूल परिसर और कक्षा-कक्षों की स्वच्छता का निरीक्षण किया और विद्यालय प्रशासन को नियमित सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उनकी पढ़ाई और आवश्यकताओं की जानकारी ली। साथ…
12 सितम्बर 2025, 09:00 PM | जयपुर फेडरेशन ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म ऑफ राजस्थान (एफएचटीआर) और राजस्थान पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राजस्थान डोमेस्टिक ट्रैवल मार्ट (आरडीटीएम) 2025 का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय इस महत्त्वपूर्ण आयोजन का पहला दिन राजस्थान की परंपरा और आधुनिकता का अद्भुत संगम प्रस्तुत करता नज़र आया। सिटी पैलेस में आयोजित उद्घाटन सत्र में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, राजस्थान पर्यटन विभाग की कमिश्नर रुक्मणि रियार, एफएचटीआर प्रेसिडेंट कुलदीप सिंह चंदेला, एफएचटीआर महासचिव सीए वीरेंद्र एस. शेखावत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेन्द्र एस. शाहपुरा सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। राजस्थान को पर्यटन का वैश्विक…
जोधपुर, 12 सितम्बर।संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल की अध्यक्षता में शुक्रवार को मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर, जोधपुर में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक का उद्देश्य लूणी नदी क्षेत्र में अवैध खनन और नियम विरुद्ध परिवहन पर रोकथाम तथा इन गतिविधियों के कारण उत्पन्न दुर्घटनाओं और सड़क क्षति को रोकना था। अवैध खनन पर सख्त कार्यवाही के निर्देश मंत्री पटेल ने स्पष्ट किया कि लूणी क्षेत्र में अवैध खनन और ओवरलोड डंपरों की तेज गति से हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए विभागीय समन्वय से विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्यवाही की जाए। खनन विभाग के…
जयपुर, 12 सितम्बर 2025। प्रदेश के सभी जिलों में 17 सितम्बर से ग्रामीण सेवा शिविर अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। जयपुर अतिरिक्त जिला कलक्टर देवेंद्र कुमार जैन ने जानकारी दी कि अभियान के प्रथम सप्ताह में 17, 18 और 19 सितम्बर को प्रतिदिन दो-दो ग्राम पंचायतों में शिविर लगाए जाएंगे। इसके बाद प्रत्येक सप्ताह गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को भी दो-दो ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि 2 अक्टूबर से शुरू होने वाले सहकार सदस्यता अभियान के शिविर भी इन्हीं ग्रामीण सेवा शिविरों के साथ एक ही स्थल पर आयोजित किए जाएंगे। अभियान का उद्देश्य ग्रामीण सेवा…
