Author: Ganesh Narayan Sharma

जयपुर, 12 सितम्बर 2025 मुख्य सचिव सुधांश पंत ने शुक्रवार को सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक में आगामी पहले प्रवासी राजस्थानी दिवस की तैयारियों का जायजा लिया। यह आयोजन 10 दिसम्बर 2025 को भव्य स्तर पर किया जाएगा। मुख्य सचिव ने विभिन्न देशों और राज्यों के लिए नियुक्त प्रभारी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कहा कि तैयारियों को समय रहते पूरा कर लिया जाए। प्रवासी राजस्थानी दिवस का महत्व मुख्य सचिव ने बताया कि इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवासी राजस्थानी मीट एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी राजस्थानी मीट आयोजित होंगे। इसमें अधिक से अधिक प्रवासी राजस्थानियों को जोड़ने का लक्ष्य रखा…

Read More

मेहनत, लगन और समर्पण से उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों का हुआ सम्मान जयपुर, 12 सितम्बर 2025।जयपुर पुलिस आयुक्तालय में आयोजित एक विशेष समारोह में पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसफ ने उत्कृष्ट, सराहनीय एवं समर्पित कार्य करने वाले छह पुलिसकर्मियों को अगस्त माह 2025 के लिए “कानिस्टेबल ऑफ द मंथ” अवार्ड से सम्मानित किया। सम्मानित पुलिसकर्मियों में – जिला पूर्व – सुभाष चन्द (कानि०, थाना गांधीनगर):सागर सिंह अपहरण एवं लूट की वारदात का पर्दाफाश कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिला पश्चिम – मुकेश कुमार (कानि०, थाना करणी विहार):मालखाना निस्तारण अभियान के दौरान आबकारी अधिनियम एवं…

Read More

जयपुर, 12 सितम्बर 2025।राजस्थान सरकार ने आबकारी विभाग के पुराने राजस्व बकाया प्रकरणों के निस्तारण के लिए आबकारी एमनेस्टी योजना-2025 लागू की है। इस योजना के तहत बकायादारों को मूल बकाया राशि जमा करवाने पर ब्याज और पेनल्टी में बड़ी राहत दी जा रही है। आबकारी आयुक्त शिवप्रसाद नकाते ने बताया कि यह योजना बकायादारों के लिए पुराने बकाया चुकाने का सुगम अवसर है। योजना का लाभ 30 सितम्बर 2025 तक लिया जा सकता है। यह उन सभी प्रकरणों पर लागू होगी जिनमें राजस्व बकाया 31 मार्च 2022 या उससे पूर्व का है। इसमें वे मामले भी शामिल होंगे जिनमें…

Read More

जयपुर, 12 सितम्बर।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल और पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत के निर्देशन में संचालित 1962-एमवीयू राजस्थान चैटबॉट को राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिल रही है। 22 अप्रैल 2025 से शुरू हुई यह अभिनव सुविधा देश में पहली बार मोबाइल वैटेरीनरी यूनिट कॉल सेंटर के साथ जोड़ी गई। 8 सितम्बर को केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी राज्यमंत्री एस.पी. सिंह बघेल ने आकस्मिक रूप से इस चैटबॉट से जुड़कर वीडियो कॉल द्वारा टेली कंसलटेंसी सेवा का अनुभव लिया। उन्होंने इस नवाचार की सराहना करते हुए इसे अन्य राज्यों में भी लागू करने योग्य…

Read More

जयपुर, 11 सितम्बर।उदयपुर रेंज पुलिस ने समाज में जेंडर संवेदनशीलता और साइबर सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम 10 और 11 सितम्बर को राजस्थान पुलिस अकादमी (RPA), संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) और यूनिसेफ के सहयोग से आयोजित हुआ। इस प्रशिक्षण का उद्घाटन उदयपुर पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने किया। कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक RPA ममता सारस्वत, पुलिस निरीक्षक धीरज वर्मा, और UNFPA की कोऑर्डिनेटर शिल्पा सिंह ने जेंडर संवेदनशील पुलिसिंग के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत व्याख्यान दिए। कार्यक्रम के समापन अवसर पर उदयपुर रेंज…

Read More

प्रदेश के सभी शहरी क्षेत्रों में दिखेगा अभियान का व्यापक असर – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा15 सितंबर से 15 अक्टूबर तक आयोजित होगा राज्यव्यापी ‘शहरी सेवा शिविर’ 11 सितंबर 2025, 09:28 PM, जयपुर – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सभी शहरी क्षेत्रों में आमजन तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए शहरी सेवा शिविर का आयोजन कर रही है। यह अभियान 15 सितंबर से 15 अक्टूबर तक चलेगा। इसके अंतर्गत शहरों को स्वच्छ और सुरक्षित बनाने के साथ ही शिविर में नागरिकों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता से किया जाएगा। मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित बैठक…

Read More

जयपुर, 11 सितम्बर 2025।मुरलीपुरा थाना पुलिस ने 60 लाख रुपये की डकैती में वांछित आरोपी लफु मिंहा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर 10,000 रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने बताया कि आरोपी घटना के बाद से जयपुर, अलवर, गाजियाबाद और दिल्ली में छिपा हुआ था। गिरफ्तार आरोपी के पास से नगद से भरा बैग बरामद हुआ है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ जारी है और बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Read More

जयपुर, 11 सितम्बर 2025।जयपुर पुलिस (पश्चिम) ने साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चोमू थाना क्षेत्र में एक संगठित साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 10 करोड़ रुपये से अधिक के फर्जी लेन-देन का खुलासा किया है। इस कार्रवाई में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि सात अन्य की जांच जारी है। फर्जी अकाउंट से करोड़ों की ठगी चोमू थाना पुलिस को लगातार बैंक खातों से धोखाधड़ी की शिकायतें मिल रही थीं। जांच के दौरान खुलासा हुआ कि आरोपी फिरोज़ खान (32 वर्ष), निवासी…

Read More

जयपुर, 11 सितम्बर 2025।जयपुर पुलिस आयुक्तालय की क्राइम ब्रांच ने वाहन चोरी के मामलों पर कार्रवाई करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपी – फरहान अली (27 वर्ष, फतेहपुर यूपी) और लखबीर सिंह (28 वर्ष, कानपुर यूपी) – दोनों के खिलाफ पहले भी चोरी के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और अन्य चोरी के मामलों का भी खुलासा हो सकता है।

Read More

जयपुर, 10 सितम्बर 2025।भरतपुर जिले की बयाना पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए सर्राफा व्यापारी से हुई लूट की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है। इस मामले में पांच कुख्यात अपराधियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बयाना हरिराम कुमावत के सुपरविजन और वृताधिकारी बयाना कृष्णराज जांगिड के नेतृत्व में गठित विशेष टीमों ने की। लूट की वारदातयह घटना 27 अगस्त की है, जब बयाना के एक सर्राफा व्यापारी अपने प्रतिष्ठान से लौट रहे थे। अपराधियों ने सालावाद फाटक के पास व्यापारी को रोका, गोली…

Read More