Author: Ganesh Narayan Sharma

नई दिल्ली, 06 सितम्बर 2025। आकाश श्रीवास्तव द्वारा। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में भारत-अमेरिका संबंधों को लेकर एक भावुक टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि भारत और अमेरिका के रिश्ते किसी भी परिस्थिति में कमजोर नहीं होंगे और “भारत और अमेरिका हमेशा दोस्त रहेंगे”। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी प्रतिक्रिया दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “मैं उनकी भावनाओं का पूर्णत: प्रत्युत्तर दूँगा। भारत और अमेरिका के बीच मित्रता केवल कूटनीतिक रिश्तों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह दोनों देशों के नागरिकों के दिलों में गहराई तक जुड़ी हुई है।” पीएम मोदी…

Read More

मुंबई में बड़े पैमाने पर धमाका करने और “1 करोड़ लोगों को मारने” की धमकी देने वाले एक शख्स को पुलिस ने नोएडा से गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी ने मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम और कई जगहों पर धमकी भरे संदेश भेजे थे, जिसमें उसने शहर को दहलाने और लाखों लोगों की जान लेने की बात कही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए महाराष्ट्र पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर पुलिस से संपर्क किया। तकनीकी निगरानी और लोकेशन ट्रैकिंग के आधार पर आरोपी को नोएडा से पकड़ा गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी की मानसिक स्थिति और उसके…

Read More

आकाश श्रीवास्तव द्वारा। वॉशिंगटन/नई दिल्ली से एक साथ, 05 सितम्बर 2025। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय राजनीति को लेकर विवादित बयान दिया है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया मंच ट्रुथ सोशल पर लिखा – “ऐसा लगता है कि हमने भारत और रूस को सबसे गहरे और अंधेरे चीन को खो दिया है। मैं उन्हें एक लंबे और समृद्ध भविष्य की शुभकामनाएँ देता हूँ।” SCO सम्मेलन के बाद आया बयान ट्रंप का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब हाल ही में चीन के तियानजिन शहर में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक हुई।…

Read More

नई दिल्ली, 05 सितम्बर 2025 केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने नई दिल्ली स्थित माई भारत मुख्यालय में एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि एनडीएमए द्वारा प्रशिक्षित 1,000 से अधिक माई भारत आपदा मित्र बाढ़ प्रभावित पंजाब और हिमाचल प्रदेश में राहत और बचाव कार्यों में सक्रिय रूप से सहायता के लिए तैनात किए जाएंगे। डॉ. मांडविया ने बताया कि ये युवा स्वयंसेवक मिलकर यह सुनिश्चित करेंगे कि आपूर्ति और आवश्यक सेवाएं उन दूर-दराज के गांवों तक पहुंचें, जो प्राकृतिक आपदा के कारण लगभग दुर्गम…

Read More

05 सितम्बर 2025, जयपुर।जोधपुर जिले की ग्राम पंचायत बड़ली, पंचायत समिति केरू में 55 लाख रुपये की लागत से उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया गया। इस अवसर पर संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने बताया कि प्रदेश सरकार आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है। पटेल ने कहा कि जयपुर में एम्स की तर्ज पर रिम्स (राजस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज) की स्थापना की जा रही है, जिससे राज्य में आधुनिक और उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र…

Read More

जयपुर, 05 सितम्बर।प्रदेश में हाल ही में हुई भारी वर्षा से प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के लिए अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद कुमार ने शुक्रवार को जयपुर जिले के चाकसू उपखण्ड और तहसील कोटखावदा का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ संभागीय आयुक्त जयपुर पूनम, जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि 01 से 04 सितम्बर 2025 तक चाकसू तहसील में 46 मिमी और कोटखावदा तहसील में 340 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जिसके चलते क्षेत्र में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई थी। स्थलीय निरीक्षण और दिए गए…

Read More

05 सितम्बर 2025, जयपुर। पाली जिले के सुमेरपुर विधानसभा में अतिवृष्टि से हुए व्यापक नुकसान का आकलन करने के लिए पशुपालन मंत्री एवं स्थानीय विधायक जोराराम कुमावत ने शुक्रवार को प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वर्षा प्रभावित ग्राम पंचायत बिरामी, बड़ली, नौखरा बेरा सहित कई गांवों का जायजा लिया और ग्रामीणों से मुलाकात कर हालात की जानकारी ली। ग्रामीणों से ली जानकारी मंत्री ने प्रभावित परिवारों से राशन वितरण और मेडिकल सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बांधों में लगातार बढ़ते जलस्तर की नियमित निगरानी की जाए। वहीं खेतों में पानी…

Read More

जयपुर, 5 सितम्बर। सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी अब परीक्षा परिणामों में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्यों से प्रदेश राष्ट्रीय सर्वेक्षण में 11वें स्थान से तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके मार्गदर्शन और शिक्षकों की मेहनत से राजस्थान को पूरे देश में शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग ने प्रदेश में हरियालो राजस्थान अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्यों एवं शिक्षा में किए गए नवाचारों के लिए शिक्षकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में…

Read More

05 सितम्बर 2025, जयपुर, 5 सितम्बर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शिक्षक दिवस पर शुभकामनाएं और बधाई देते हुए कहा कि शिक्षक वह है जो विद्यार्थी का जीवन गढ़ता है, उसे संस्कारित करता है और जीवन में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सदैव प्रेरित करता है। उन्होंने आदर्श शिक्षक और देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद करते हुए उनकी उदात्त शिक्षा दृष्टि को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। हरिभाऊ बागडे शुक्रवार को मालवीय मिशन संस्था द्वारा आयोजित शिक्षक दिवस समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने नई शिक्षा नीति की चर्चा करते हुए कहा कि यह राष्ट्र विकास से जुड़ी…

Read More

रायपुर, 05 सितम्बर 2025 बाढ़ प्रभावित मांदर में सहकारी बैंक की पहल हाल ही में बस्तर संभाग के बाढ़ प्रभावित जिलों के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रभावित परिवारों को त्वरित और संवेदनशील प्रशासनिक सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। इन निर्देशों के पालन में मांदर गाँव के लोगों को बड़ी राहत मिली है। कलेक्टर बस्तर और जिला सहकारी केंद्रीय बैंक जगदलपुर के प्राधिकृत अधिकारी हरिस एस के मार्गदर्शन में शाखा लोहंडीगुड़ा तथा आदिम जाति सेवा सहकारी समिति अलनार ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए विशेष पहल की। दस्तावेज खोने से बढ़ी थी परेशानी बाढ़ की…

Read More