- मानव मस्तिष्क के रहस्यों से उठेगा पर्दा: IIT जोधपुर का शोध न्यूरो-टेक्नोलॉजी, याददाश्त और मानसिक स्वास्थ्य में लाएगा क्रांति
- थार के मरुस्थल में उफनेगा पानी का समंदर: जैसलमेर में तैयार हुई 28 किमी परिधि की विशाल कृत्रिम झील
- 74वीं अन्तरजनपदीय पुलिस हॉकी महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ
- रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं सम्मान कोष योजना की जिला संचालन समिति की बैठक संपन्न
- निर्माण कार्यों में गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर होगी कड़ी कार्रवाई- जिलाधिकारी
- रोवर तकनीक से कलेक्ट्रेट परिसर एवं आसपास की भूमि की पैमाइश का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
- मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना के तहत विधायक एवं जिलाधिकारी ने तीन किसानों को वितरित किए ट्रैक्टर
- विशेष लोक अदालत के प्रति जागरूक किया गया, वन स्टॉप सेंटर में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित।
Author: Ganesh Narayan Sharma
03 सितम्बर 2025, जयपुर, 3 सितम्बर। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने बुधवार को विधानसभा में जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गांवों में जल जीवन मिशन और शहरों के लिए अमृत 2.0 योजना प्रारंभ की गई है। इसी कड़ी में फलौदी की बाप नगरपालिका में भी पेयजल आपूर्ति को सुचारू बनाने के लिए सर्वे करवाकर आवश्यकतानुसार नए उच्च जलाशयों का निर्माण कराया जाएगा। प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों के उत्तर में मंत्री ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र फलौदी में कुल 95 नलकूप सूख चुके हैं। इनमें से 63…
विधानसभा में दिया जवाब, कहा – स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं पर नहीं पड़ेगा अतिरिक्त भार जयपुर, 03 सितम्बर।ऊर्जा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हीरालाल नागर ने विधानसभा में बुधवार को कहा कि प्रदेश में वर्तमान में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर आरडीएसएस योजना के अंतर्गत लगाए जा रहे हैं। इस योजना की क्रियान्विति की प्रक्रिया 21 मार्च 2022 को पूर्ववर्ती सरकार के समय कैबिनेट अनुमोदन से शुरू हुई थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्मार्ट मीटर कोई थोपी हुई योजना नहीं है, बल्कि पूर्ववर्ती सरकार ने ही इसे स्वीकार किया था। यदि उस समय मंजूरी नहीं दी जाती तो आज प्रदेश में स्मार्ट…
जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी कर रहे हैं लगातार मॉनिटरिंग जयपुर, 03 सितम्बर। जयपुर जिले में पिछले दिनों हुई लगातार बारिश से कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिससे आमजन का जनजीवन प्रभावित हुआ है। इस आपदा से निपटने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के नेतृत्व में राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी हैं। राहत कार्यों की सख्त मॉनिटरिंग कलक्टर डॉ. सोनी स्वयं राहत कार्यों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी…
जयपुर, 3 सितम्बर।सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं उच्च शिक्षा विभाग, राजस्थान के सहयोग से चलाए जा रहे सुरक्षित सड़क मार्ग (सुसमा) अभियान के तहत अब तक प्रदेशभर में 2 लाख 51 हजार से अधिक युवाओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा चुका है। बुधवार को महारानी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की ओर से इस अभियान को “सबसे बड़ा युवा नेतृत्वित सड़क सुरक्षा अभियान एवं सुरक्षित सड़क कॉरिडोर विकास” शीर्षक से रिकॉर्ड में दर्ज करने की घोषणा की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री व लोक निर्माण विभाग मंत्री दिया कुमारी को प्रमाण पत्र…
जयपुर, 3 सितम्बर।सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव आशीष मोदी ने कहा कि देवनारायण गुरुकुल योजना का उद्देश्य अति पिछड़ा वर्ग के गरीब बच्चों को गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध कराना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस योजना के संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता स्वीकार्य नहीं होगी। आशीष मोदी अंबेडकर भवन में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में देवनारायण गुरुकुल योजना के अंतर्गत चयनित निजी आवासीय विद्यालयों के संस्था प्रधानों और प्रतिनिधियों के साथ खुले संवाद (ओपन डिस्कशन) का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय संचालन में आ रही…
अलवर/जयपुर, 3 सितम्बर।राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की पहल पर अलवर के चिनार पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को बुधवार को विधानसभा की कार्यवाही देखने का अवसर मिला। विद्यार्थियों ने विधानसभा की कार्यप्रणाली और संसदीय परंपराओं को नजदीक से समझा। इस दौरान अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने उन्हें लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान की गरिमा और जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी। लोकतंत्र की सीख विद्यार्थियों ने प्रश्न पूछकर विधानसभा की कार्यप्रणाली को बेहतर ढंग से समझा और लोकतांत्रिक व्यवस्था की बारीकियों को जाना। यह अनुभव उनके लिए शिक्षा के साथ-साथ नागरिक जिम्मेदारी का भी महत्वपूर्ण सबक साबित हुआ। ऐतिहासिक गेट पर स्मरणीय पल…
जयपुर, 3 सितम्बर।जयपुर जिला प्रशासन किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट मोड पर है। जिला कलक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी लगातार आपदा प्रबंधन की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राहत और बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और लापरवाही करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। कलक्टर के निर्देश पर उपखंड अधिकारी, तहसीलदार सहित प्रशासनिक अधिकारी फील्ड में मौजूद हैं और मौके पर स्थिति का आकलन कर तुरंत कदम उठा रहे हैं। जरूरत पड़ने पर नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों की तैनाती, जेसीबी मशीन और अन्य…
जयपुर, 2 सितम्बर 2025।उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चंद बैरवा ने मंगलवार को जयपुर में “वॉयसेज़ ऑफ भारत: युवा फॉर सस्टेनेबिलिटी” अभियान के तीसरे न्यूज़लेटर का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने सितंबर के अंतिम सप्ताह में जयपुर में प्रस्तावित दूसरे राष्ट्रीय युवा सस्टेनेबिलिटी सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण भी स्वीकार किया। डॉ. बैरवा ने कहा कि सतत विकास आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और हमारे युवा इसके सशक्त वाहक बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि “वॉयसेज़ ऑफ भारत: युवा फॉर सस्टेनेबिलिटी” अभियान राजस्थान से शुरू होकर अब एक राष्ट्रीय आंदोलन का…
जयपुर, 02 सितम्बर 2025।जयपुर जिले में लगातार हो रही वर्षा के चलते प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी स्वयं फील्ड पर उतरकर हालात की निगरानी कर रहे हैं और प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने कोटखावदा, बस्सी और तुंगा सहित कई ग्रामीण इलाकों का निरीक्षण किया तथा स्थानीय ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान डॉ. सोनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जलभराव और डूब क्षेत्र वाले इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है…
गरीब और जरूरतमंद को मिलेगी अधिक राहत, शहरी सुविधाओं को मिलेगी नई गति जयपुर, 2 सितम्बर।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार का प्रमुख ध्येय अंत्योदय की संकल्पना को सिद्धि तक पहुंचाना है, ताकि अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति को भी अधिक से अधिक राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि 15 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक संचालित होने वाला शहर चलो अभियान इस उद्देश्य की प्राप्ति में मील का पत्थर साबित होगा। मुख्यमंत्री मंगलवार को अपने कार्यालय में नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन विभाग की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान…
