- उप मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों के साथ किया मध्यान्ह भोज
- एजी ऑफिस में महाधिवक्ता श्री प्रशांत सिंह ने किया ध्वजारोहण
- ग्रामोद्योग मंत्री ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली
- कलेक्ट्रेट कार्यालय में ध्वजारोहण
- जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में स्वतंत्रता दिवस समारोह: पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने किया ध्वजारोहण, पुलिसकर्मियों को दी शुभकामनाएं
- शिप्रापथ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 2 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की 6 मोटरसाइकिलें बरामद
- कालवाड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शातिर हिस्ट्रीशीटर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद
- जयपुर पुलिस आयुक्त ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों व जवानों को किया सम्मानित
Author: Ganesh Narayan Sharma
सहकारिता से देश-प्रदेश बन रहे आत्मनिर्भर और सशक्त : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्माअर्बन को-ऑपरेटिव बैंक आर्थिक सशक्तीकरण के वाहक, प्रत्येक पंचायत को सहकारी समितियों से जोड़ने की प्रतिबद्धता जयपुर, 10 सितम्बर 2025।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि सहकारिता देश और प्रदेश को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने का द्वार है। सहकारिता को आमजन से जोड़ने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है ताकि उनके जीवन स्तर पर बड़ा बदलाव आए। उन्होंने कहा कि राज्य की प्रत्येक पंचायत को सहकारिता से जोड़ने के लिए ग्रामीण सहकारी समितियों (जीएसएस) की स्थापना की जा रही है, जिससे किसानों को बीज और खाद आसानी से उपलब्ध हो…
जयपुर, 10 सितम्बर 2025।राज्यपाल एवं वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा के कुलाधिपति श्री हरिभाऊ बागडे से बुधवार को राजभवन में विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलगुरु प्रो. बी. एल. वर्मा ने शिष्टाचार भेंट की। कुलगुरु बनने के बाद प्रो. वर्मा की राज्यपाल से यह पहली मुलाकात थी। इस अवसर पर उन्होंने विश्वविद्यालय के शैक्षणिक कार्यक्रमों, शोध गतिविधियों तथा भविष्य की योजनाओं के बारे में राज्यपाल को अवगत कराया। राज्यपाल श्री बागडे ने प्रो. वर्मा को नव दायित्व ग्रहण करने पर शुभकामनाएं दीं और कहा कि खुला विश्वविद्यालय राज्य में दूरस्थ शिक्षा, तकनीकी उन्नयन और जीवन पर्यन्त सीखने की अवधारणा को मजबूत…
09 सितम्बर 2025,जयपुर। उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने मंगलवार को विधानसभा में बताया कि प्रदेश में संचालित मां वाउचर योजना के तहत दूसरी एवं तीसरी तिमाही की गर्भवती महिलाओं को राजकीय सोनोग्राफी सुविधा उपलब्ध नहीं होने पर क्यूआर कोड जनित वाउचर जारी किया जाता है। इस वाउचर के माध्यम से गर्भवती महिलाएं निजी सोनोग्राफी केन्द्रों पर निःशुल्क जांच करवा सकती हैं। उन्होंने कहा कि योजना के तहत प्रदेश के 1,363 निजी सोनोग्राफी केन्द्र अधिकृत किए गए हैं। राज्य सरकार इन केन्द्रों को सीधे बैंक खातों में भुगतान करती है। गर्भवती महिलाओं को दिए गए वाउचर की वैधता जारी होने की…
09 सितम्बर 2025, जयपुर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने मंगलवार को विधानसभा में बताया कि सीकर जिले की खण्डेला तहसील में यूरेनियम खनन परियोजना के तहत कार्यकारी संस्था यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (UCIL) द्वार लगभग 3 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। इस परियोजना से 1,623 नागरिकों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा, जिसमें लगभग 80 प्रतिशत स्थानीय लोगों को शामिल किया जाएगा। गोदारा ने पूरक प्रश्नों का उत्तर खान एवं पेट्रोलियम मंत्री की ओर से देते हुए कहा कि वर्तमान में खण्डेला में यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (UCIL), एटॉमिक मिनरल्स डायरेक्टरेट फॉर एक्सप्लोरेशन एंड रिसर्च…
09 सितम्बर 2025 जयपुर। उप मुख्यमंत्री एवं सार्वजनिक निर्माण मंत्री दिया कुमारी ने मंगलवार को विधानसभा में जानकारी दी कि छबड़ा विधानसभा क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान 59 सड़कें और 35 पुलियाएं क्षतिग्रस्त पाई गईं। इनमें से 14 सड़कों की मरम्मत हेतु 187 करोड़ रुपए की स्वीकृति जारी की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि शेष 45 सड़कें और 35 पुलियाओं की मरम्मत के लिए 69.45 करोड़ रुपए की राशि अनुमानित है। इस राशि की स्वीकृति प्राथमिकता के आधार पर दी जाएगी। दिया कुमारी प्रश्नकाल के दौरान विधायक प्रताप सिंह सिंघवी द्वारा पूछे गए मूल प्रश्न का जवाब दे रही…
09 सितम्बर 2025, जयपुर। देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने मंगलवार को विधानसभा में बताया कि चित्तौड़गढ़ जिले के मातृकुण्डिया स्थित मंगलेश्वर महादेव मंदिर में बनास नदी के घाट पर गंगा आरती की तर्ज पर आरती आयोजित करने के प्रस्ताव का परीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि परीक्षण उपरांत गुण-दोष के आधार पर इस संबंध में निर्णय लिया जाएगा। प्रश्नकाल के दौरान विधायकों द्वारा पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब देते हुए कुमावत ने सदन को आश्वस्त किया कि बजट 2023-24 के तहत पर्यटन विभाग द्वारा मंगलेश्वर महादेव मंदिर, मातृकुण्डिया-चित्तौड़गढ़ में 308.56 लाख रुपये के विकास कार्य कराए जा…
जयपुर, 9 सितम्बर। विधानसभा में मंगलवार को विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने बताया कि उच्च न्यायालय और राज्य सरकार द्वारा तय मानदंडों के आधार पर प्रदेश में लगातार नए न्यायालय खोले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 1 जनवरी 2024 से अब तक प्रदेश में 42 नवीन न्यायालय खोले जा चुके हैं। पटेल प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने सदन को आश्वस्त किया कि जिला न्यायालय की दूरी और मुकदमों की संख्या को देखते हुए नवलगढ़ में अपर जिला न्यायालय खोलने पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। इससे…
जयपुर, 9 सितम्बर। राजस्थान विधानसभा में मंगलवार को वन मंत्री संजय शर्मा ने स्पष्ट किया कि ओबरी से छानी मगरी सड़क निर्माण का प्रस्ताव पुनः प्राप्त होने पर इसे केंद्र सरकार के अनुमोदन के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि यह प्रस्ताव पहले भी केंद्र को भेजा गया था, लेकिन केंद्र सरकार ने इसे जनहित में आवश्यक नहीं माना था। मंत्री शर्मा प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि इस सड़क का प्रस्ताव सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा 3 मई 2025 को परिवेश पोर्टल पर अपलोड कर भारत सरकार को प्रेषित…
जयपुर, 9 सितम्बर। राजस्थान विधानसभा में मंगलवार को उपमुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री दिया कुमारी ने भरोसा दिलाया कि प्रताप नहर-भरतपुर के विकास कार्यों में हो रही देरी की पूरी जांच की जाएगी। यदि किसी अधिकारी की लापरवाही सामने आती है तो उनके खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रताप नहर-भरतपुर के पर्यटन विकास कार्यों की कार्यकारी एजेंसी नगरपालिका, वैर है। इसने पहले ड्राफ्ट डीपीआर तैयार की थी, जिसे निदेशालय स्वायत्त शासन द्वारा दिए गए सुझावों के आधार पर संशोधित किया जा रहा है। संशोधित डीपीआर के अनुमोदन और निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही कार्यादेश जारी किए…
वॉशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक करीबी सहयोगी ने वैश्विक मंच पर तेजी से उभर रहे BRICS समूह (ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) पर कड़ा हमला बोला है। उन्होंने BRICS की तुलना “खून चूसने वाले वैम्पायर” से करते हुए कहा कि यह समूह वैश्विक अर्थव्यवस्था से संसाधन खींचकर अमेरिका और उसके सहयोगियों के हितों को नुकसान पहुंचा रहा है। ट्रंप कैंप के इस वरिष्ठ रणनीतिकार ने कहा कि BRICS का लगातार विस्तार और डॉलर को चुनौती देने की रणनीति अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए एक बड़ा खतरा है। उनके अनुसार, BRICS देशों की नीतियां इस तरह…
