- जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में स्वतंत्रता दिवस समारोह: पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने किया ध्वजारोहण, पुलिसकर्मियों को दी शुभकामनाएं
- शिप्रापथ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 2 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की 6 मोटरसाइकिलें बरामद
- कालवाड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शातिर हिस्ट्रीशीटर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद
- जयपुर पुलिस आयुक्त ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों व जवानों को किया सम्मानित
- ऑपरेशन ‘आग’: जयपुर पूर्व DST और मालवीय नगर थाना पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, अवैध हथियारों सहित शातिर बदमाश गिरफ्तार
- कोटा में गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश: ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भव्य रैली, विभाजन की विभीषिका पर लगी प्रदर्शनी
- प्रतापगढ़ में CBN की बड़ी कार्रवाई: लावारिस वेंटो कार से 114.860 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा जब्त, तस्करी नेटवर्क की तलाश शुरू
- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया सी.एम. मूंधड़ा मेमोरियल मेडिसिन विंग का लोकार्पण; बोले- ‘स्वस्थ भारत’ का संकल्प हो रहा साकार
Author: Ganesh Narayan Sharma
08 सितम्बर 2025 | जयपुरराज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि शिक्षा और संस्कृति से ही संस्कारों का निर्माण होता है। अच्छे संस्कारों से ही राष्ट्र के अच्छे नागरिक बनते हैं। सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति ने दुनिया को बहुत कुछ दिया है। वे सोमवार को गिरधारी लाल बिहाणी सनातन धर्म शिक्षा ट्रस्ट की ओर से 75 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित शिक्षा अमृत महोत्सव-शताब्दी कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि टिकाऊ समाज के निर्माण में सभी की भूमिका होनी चाहिए। राज्यपाल ने अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि साक्षरता मौलिक अधिकार है। भारतीय संस्कृति…
08 सितम्बर 2025 | जयपुर विधानसभा में सोमवार को राजस्थान आयुर्विज्ञान संस्थान, जयपुर विधेयक, 2025 ध्वनिमत से पारित हुआ। चर्चा के बाद उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में गत डेढ़ साल में चिकित्सा क्षेत्र में कई नवाचार हुए हैं, जिससे राजस्थान अग्रणी राज्य के रूप में उभरा है। इसी कड़ी में जयपुर में एम्स की तर्ज पर राजस्थान आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) स्थापित किया जा रहा है। सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सा सुविधाएं डॉ. बैरवा ने बताया कि रिम्स में कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी, यूरोलॉजी, प्लास्टिक सर्जरी, एंडोक्राइनोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, सीटीवीएस और ट्रांसप्लांट यूनिट जैसी सुपर स्पेशियलिटी…
08 सितम्बर 2025, 21:45 PM | जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान मसालों के उत्पादन और व्यापार का प्रमुख केंद्र होने के साथ ही मसालों की समृद्ध परंपरा के लिए विश्व विख्यात है। उन्होंने कहा कि राज्य में मसाला कॉन्क्लेव का आयोजन मसाला उद्योग को नई दिशा और गति प्रदान करेगा। उन्होंने कार्यक्रम में घोषणा की कि प्रदेश में अब हर वर्ष मसाला कॉन्क्लेव आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में समिति का गठन भी किया जाएगा, जिससे मसाला उत्पादकों एवं व्यापारियों को वैश्विक मंच पर नए अवसर मिल सकें। शर्मा सोमवार को जयपुर के बिड़ला सभागार में आयोजित…
08 सितम्बर 2025, 08:47 PM | जयपुर जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत 8 सितम्बर 2025 को कलेक्ट्रेट सभागार, जयपुर में जिला स्तरीय अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी की अध्यक्षता में किया गया। जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतिभा वर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारम्भ किया गया यह अभियान जनजातीय क्षेत्रों में उत्तरदायी शासन और अंतिम छोर तक सेवा संतृप्ति सुनिश्चित करने की एक राष्ट्रीय पहल है। अभियान के तहत देशभर के जनजाति-बहुल एक लाख गांवों में 20-20 व्यक्तियों को आदि कर्मयोगी, आदि सहयोगी एवं…
जयपुर, 8 सितंबर। बाड़मेर जिले की पुलिस ने जिले की अब तक की सबसे बड़ी लूट का पर्दाफाश कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। गडरारोड कस्बे में एक मेडिकल व्यवसायी के घर हुई करीब ₹1 करोड़ की लूट का खुलासा पुलिस ने महज 72 घंटों में कर दिया। पुलिस ने चारों नकाबपोश आरोपियों को बापर्दा गिरफ्तार कर लिया है और उनसे लूटा गया सोना, चांदी व नकदी बरामद करने की कार्रवाई की जा रही है। फिल्मी अंदाज में की गई थी वारदात 4 सितंबर की रात करीब 1:30 बजे चार नकाबपोश बदमाश मेडिकल व्यवसायी उत्तमचंद माहेश्वरी के घर में छत…
जयपुर, 8 सितम्बर। पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने विधानसभा में स्पष्ट किया कि न्यायालय के आदेशानुसार गोचर भूमि पर किसी भी प्रकार का पट्टा जारी करना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है। वह प्रश्नकाल के दौरान इस विषय पर पूछे गए पूरक प्रश्नों का उत्तर दे रहे थे। मंत्री ने कहा कि वर्तमान नियमों और न्यायालय के निर्देशों के अनुसार चरागाह भूमि पर किसी भी प्रकार का आवंटन या पट्टा देना संभव नहीं है। इससे पहले विधायक सुभाष मील के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में पंचायतीराज मंत्री ने जानकारी दी कि प्रदेश की ग्राम पंचायतों में आवश्यकतानुसार तथा ग्राम पंचायतों…
दो दिवसीय सम्मेलन में संगठन सुदृढ़ीकरण, समाज की नई दिशा व कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित जयपुर, 8 सितम्बर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक जयपुर के शिव कुंज गार्डन, वैशाली नगर में भव्य रूप से सम्पन्न हुई। इस राष्ट्रीय स्तर की बैठक में देशभर से आए पदाधिकारियों और संत-महात्माओं ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर महेंद्र सिंह तंवर ने की। इस अवसर पर समाज को नई दिशा देने, संगठन को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आने वाली पीढ़ी तक संगठन की विचारधारा पहुँचाने के लिए गहन चिंतन किया गया। समाजहित से जुड़े कई…
खपराखोल (बेना नगोई), 8 सितम्बर 2025।विश्व साक्षरता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ग्राम विकास गतिविधि द्वारा ग्राम खपराखोल (बेना नगोई) में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों का सम्मान किया गया और बच्चों को स्कूल बैग वितरित किए गए, जिससे शिक्षा के प्रति जागरूकता और उत्साह का संचार हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर ग्राम विकास के प्रांत प्रचारक देवेंद्र जी, विद्यालय की प्रधान पाठिका देवांगन जी, नगर संयोजक अमित चतुर्वेदी और सहसंयोजक अजय साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।…
जयपुर, 8 सितम्बर 2025।स्वामी केशवानंद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मैनेजमेंट एंड ग्रामोथान (एसकेआईटी) जयपुर और एलएंडटी अकैडेमिया कंपनी के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता (एमओयू) हुआ है। इस समझौते का मुख्य उद्देश्य इंजीनियरिंग विद्यार्थियों को उद्योग और अकादमिक शिक्षा के बीच सेतु प्रदान करना है, ताकि वे व्यावहारिक ज्ञान अर्जित कर सकें और रोजगार की संभावनाओं को और मजबूत बना सकें। समझौते के अंतर्गत एलएंडटी कंपनी विद्यार्थियों को हाइब्रिड मोड में विशेष प्रशिक्षण सत्र उपलब्ध कराएगी। इन सत्रों में विद्यार्थियों को तकनीकी, प्रबंधन और इंडस्ट्री से जुड़े नवीनतम पहलुओं की जानकारी दी जाएगी, जिससे उनकी प्रोफेशनल स्किल्स का विकास होगा। इस पहल…
जयपुर, 8 सितम्बर 2025।विधानसभा में सोमवार को युवा मामलात एवं खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने जानकारी दी कि नगर परिषद चित्तौड़गढ़ द्वारा संवेदक के माध्यम से गोरा बादल स्टेडियम का 40 प्रतिशत रिनोवेशन कार्य पूरा कर लिया गया है। शेष कार्य हिंदुस्तान जिंक के सीएसआर फंड से करवाए जाने की प्रक्रिया फिलहाल जारी है। मंत्री राठौड़ ने बताया कि स्वायत्त शासन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार नगर परिषद चित्तौड़गढ़ ने स्टेडियम के रिनोवेशन के लिए निविदा आमंत्रित की थी। इसके तहत प्रारंभिक कार्य का 40 प्रतिशत हिस्सा पूरा किया गया, लेकिन वित्तीय संसाधनों की कमी के कारण…
