Author: Ganesh Narayan Sharma

बीकानेर, 08 सितम्बर। बीकानेर पुलिस ने अपराध जगत को तगड़ा झटका देते हुए बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने फिल्मी अंदाज़ में घेराबंदी कर दो कुख्यात गैंगस्टरों को दबोच लिया, जिन पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। इन अपराधियों के पास से भारी मात्रा में अवैध हथियारों का जखीरा भी बरामद किया गया है। कार्रवाई का नेतृत्व और रणनीति यह पूरी कार्रवाई आईजी बीकानेर रेंज हेमंत शर्मा और एसपी कावेंद्र सिंह सागर के निर्देशन में की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौरभ तिवारी की सुपरविजन और सीओ सदर विशाल जांगिड़ (प्रोबेशनर आईपीएस) एवं सीओ नगर श्रवण दास संत…

Read More

झालावाड़, 08 सितम्बर। झालावाड़ पुलिस ने एक बार फिर अपनी सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से बड़ी सफलता हासिल की है। रायपुर कस्बे में एक किराना दुकान में लगातार हो रही तीन चोरियों के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इन चोरियों के पीछे दुकान का ही पूर्व कर्मचारी निकला, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी और वारदात का खुलासा पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि रायपुर बस स्टैंड पर स्थित राजकुमार महाजन की किराना दुकान में पिछले दो वर्षों से चोरी की घटनाएं हो रही थीं। 4 जून 2025 की रात अज्ञात…

Read More

07 सितम्बर 2025, 09:11 PM | जयपुर जयपुर जिला प्रभारी मंत्री जोगाराम पटेल ने रविवार को वर्षा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर हालात का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पड़ासोली में वर्षाजनित परिस्थितियों का अवलोकन किया और प्रभावित ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। पटेल ने कहा कि राज्य सरकार वर्षा प्रभावित लोगों को त्वरित राहत पहुंचाने के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है और प्रशासन को संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा प्रभावित…

Read More

अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों में निष्पक्ष गिरदावरी के निर्देश, राज्य सरकार समाधान के लिए प्रतिबद्ध सीकर, 7 सितम्बर।वन एवं पर्यावरण तथा सीकर जिले के प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने रविवार को अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर बरसात से फसलों और संपत्ति को हुए नुकसान का जायजा लिया। जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अतिवृष्टि से उत्पन्न समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। प्रभावित क्षेत्रों का आकलन और गिरदावरी के निर्देश प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में सड़कों, फसलों और पशुधन को हुए नुकसान का सटीक आकलन कर…

Read More

जयपुर, 7 सितम्बर 2025। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रतिबद्धता और चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के निर्देशन में स्वास्थ्य क्षेत्र में हो रहे नवाचारों ने राजस्थान में सेहत की तस्वीर बदलनी शुरू कर दी है। इन पहलों से आमजन को न केवल बेहतर और सुगम स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं, बल्कि राज्य स्वास्थ्य मानकों में राष्ट्रीय औसत से भी बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। अत्याधुनिक तकनीक और योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण, शहरी, रेगिस्तानी और आदिवासी अंचलों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंच रही हैं। इससे बीमारियों का उपचार तो हो ही रहा है, साथ ही स्वास्थ्य संवर्धन और जागरूकता की…

Read More

जयपुर, 7 सितम्बर 2025। कोटा जिले के प्रभारी एवं सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक ने रविवार को कोटा शहर के जलभराव प्रभावित क्षेत्रों और क्षतिग्रस्त सड़कों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ चर्चा कर जलभराव की समस्या के स्थाई समाधान के निर्देश दिए। स्थानीय समस्याओं का जायजा मंत्री दक अत्यधिक वर्षा के बाद प्रभावित रहे देवली अरब के कौटिल्य नगर पहुंचे। यहां उन्होंने स्थानीय निवासियों से मुलाकात कर उनकी परेशानियों को सुना। इस दौरान उन्होंने जिला कलेक्टर को नाले पर से अतिक्रमण हटाने, उसकी चौड़ाई बढ़ाने और जल निकासी की स्थाई व्यवस्था करने के निर्देश दिए।…

Read More

जयपुर, 06 सितम्बर 2025।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर स्थित अमर जवान ज्योति से राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (RSRTC) की 160 ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसों का शुभारम्भ किया। इसी के साथ जयपुर से काठगोदाम (कैंचीधाम, उत्तराखण्ड) के लिए सुपर लग्जरी बस सेवा की भी शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन के लिए सुरक्षित, सुव्यवस्थित और आधुनिक यातायात सुविधाओं का विस्तार राज्य सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि नई बसों के संचालन से यातायात के बढ़ते दबाव के प्रबंधन में सुगमता होगी और लोगों को बेहतर यात्रा सुविधा मिल सकेगी। सार्वजनिक परिवहन को नई ऊर्जा इससे…

Read More

जयपुर, 06 सितम्बर 2025। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत-2047 के संकल्प के अनुरूप विकसित राजस्थान का निर्माण राज्य सरकार का ध्येय है। इसके लिए सरकार ने पहले बजट से ही दीर्घकालिक योजना के साथ कार्य करना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे, जयपुर मेट्रो विस्तार और अक्षय ऊर्जा परियोजनाएं प्रदेश के आधारभूत ढांचे को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। मुख्यमंत्री शनिवार को अपने निवास पर आयोजित राज्य सरकार एवं पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के बीच एमओयू हस्ताक्षर कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक…

Read More

जयपुर, 06 सितंबर।विशेष रूप से सक्षम बच्चों में विधिक जागरूकता और आत्मविश्वास जगाने के उद्देश्य से रालसा (राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण) की ओर से “उड़ान 2.0” अभियान का शनिवार को भव्य शुभारंभ हुआ। यह आयोजन जयपुर के सवाई मानसिंह इंडोर स्टेडियम में हुआ, जिसका उद्घाटन सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधिपति जे. के. माहेश्वरी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस बैंड की स्वागत धुन और नालसा के थीम सॉन्ग से हुई। इसके बाद अतिथियों ने आकाश में गुब्बारे उड़ाकर और वॉल ऑफ इंस्पिरेशन पर हस्ताक्षर कर बच्चों का हौसला बढ़ाया। न्यायाधिपति माहेश्वरी ने बच्चों से सीधे संवाद किया, उनके खेल देखे…

Read More

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दी महत्वपूर्ण जानकारी रायपुर।स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि मेडिकल कॉलेज रायपुर राज्य का सबसे बड़ा कैंसर सेंटर है, जहाँ अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए कई बड़े कदम उठाए जा रहे हैं। जायसवाल ने कहा कि प्रदेश में जल्द ही छह फिजियोथेरेपी कॉलेज स्थापित होंगे। बस्तर और सरगुजा में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल प्रारंभ किए जाएंगे। इसके साथ ही मानसिक रोगियों के लिए अलग से चिकित्सालय और एक नेचुरोपैथी…

Read More