Author: gnsmp

कटनी, 18 सितंबर। संभागायुक्‍त श्री धनंजय सिंह और आईजी श्री प्रमोद वर्मा द्वारा कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी एवं पुलिस अधीक्षक के साथ कटनी जिले में बड़वारा में मुख्‍यमंत्री के प्रस्‍तावित आगमन कार्यक्रमों की तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर उन्‍होंने हेलीपैड, रूट चार्ट, सभा स्‍थल व सांदी‍पनि विद्यालय का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को व्‍यवस्‍था सुनिश्चित करने के लिए आवश्‍यक निर्देश दिए। विद्यार्थियों के शैक्षिक गतिविधियां व व्‍यक्तित्‍व विकास के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें। अभियान अंतर्गत छात्रावास निरीक्षण पखवाड़ा भी पूरे संभाग में चलाया जा रहा है। अत: सभी संबंधित अधिकारी छात्रावासों के संचालन व व्‍यवस्‍थाओं के…

Read More

कटनी, 17 सितंबर। जिले में अवैध शराब निर्माण, विक्रय एवं परिवहन के विरूद्ध आबकारी विभाग द्वारा निरंतर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आबकारी विभाग द्वारा आबकारी वृत्‍त बड़वारा, ढीमरखेड़ा एवं कटनी क्रमांक 02 के अंतर्गत ग्राम रोहनिया, बंदरी, बरगवां, नंबर 1, राय फैमिली रेस्‍टोरेंट, ग्राम झांपी, भजिया, धनगवा एवं ग्राम खिरहनी में अवैध शराब के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुये अवैध शराब जब्त की है।टीम ने दबिश के दौरान 78 पाव देशी मदिरा प्‍लेन, 25 पाव देशी मदिरा मसाला एवं 15 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्‍त की। जब्त की गई सामग्री की कुल अनुमानित कीमत लगभग 10…

Read More

कटनी, 17 सितंबर। जिले में नशे के रूप में दुरूपयोग होने वाली दवाइयों के क्रय-विक्रय को रोकने के उद्देश्‍य से खाद्य एवं औषधि प्रशासन मध्‍यप्रदेश के औषधि नियंत्रक श्री दिनेश कुमार मौर्य के निर्देश पर उपसंचालक खाद्य एवं औषधि प्रशासन कटनी डॉ. राज सिंह ठाकुर के नेतृत्व में औषधि निरीक्षकों द्वारा जिले की मेडिकल स्‍टोर्स की जांच कर निरन्तर कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में लगातार दूसरे दिन भी औषधि निरीक्षक किरण कुमार मगरे, मनीषा धुर्वे एवं प्रवीण कुमार पटेल के जांच दल द्वारा मेडिकल स्‍टोर्स की जांच की गई। निरीक्षक दल ने बहोरीबंद में पंकज मेडिकल स्टोर्स…

Read More

जबलपुर, 17 सितंबर। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित रक्तदान शिविरों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने रक्तदाताओं का हौसला बढाया और रक्तदान कर चुके रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मान भी किया। रक्तदान शिविरों के भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्रीराम कॉलेज के रक्तदान शिविर भी पहुँचे। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने रक्तदान कर चुके युवाओं से चर्चा की और उनके साथ ग्रुप फोटो खिंचवाई । इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ अभिषेक गहलोत एवं रेडक्रॉस सोसायटी के राज्य कार्यकारिणी सदस्य डॉ सुनील मिश्रा, राजुल करसोलिया भी मौजूद थे।

Read More

जबलपुर, 16 सितंबर। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने आज रात जिला अस्पताल पहुंचकर सेवा पखवाड़ा के पहले दिन बुधवार 17 सितंबर को यहाँ आयोजित किये जा रहे रक्तदान शिविर की तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर उनके साथ जिला पंचायत के सीईओ अभिषेक गहलोत, अपर कलेक्टर नाथूराम गोंड एवं सीएमएचओ डॉ संजय मिश्रा भी मौजूद थे।

Read More

जबलपुर, 16 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिन 17 सितंबर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर तक आयोजित किये जा रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत घण्टाघर के समीप स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस कल्चरल एंड इंफर्मेशन सेंटर में आजीविका मेला लगाया जायेगा। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने आज मंगलवार को कल्चरल एंड इंफर्मेशन सेंटर पहुँचकर आजीविका मेला की तैयारियों का जायजा लिया। जिला पंचायत के सीईओ अभिषेक गहलोत एवं नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार इस मौके पर कलेक्टर के साथ थे। आजीविका मेला में राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के महिला स्व-सहायता समूहों…

Read More

बड़वानी, 16 सितम्बर। नवागत कलेक्टर श्रीमति जयति सिंह ने पहली जनसुनवाई के दौरान 57 आवेदकों की समस्याओं को व्यक्तिगत रूप से सुना।सुनवाई के दौरान कलेक्टर के समक्ष जनपद पंचायत राजपुर के सदस्य श्रीमती संगीता ने आवेदन देकर बताया कि उनके ग्राम पंचायत चोतरिया के पटेल फल्या की शासकीय प्राथमिक स्कूल भवन 2 साल में ही गिर गया जिसके कारण स्कूल का संचालन ग्राम पंचायत भवन में हो रहा है। जिसके कारण ग्राम पंचायत के कार्य तथा बच्चों की पढ़ाई दोनो प्रभावित हो रही है। अतः स्कूल हेतु नया भवन स्वीकृत करते हुए निर्माण करवाया जाये। इस पर जनसुनवाई कर रही…

Read More

जबलपुर, 16 सितंबर। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिन 17 सितंबर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर तक आयोजित किये जा रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत घण्टाघर के समीप स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस कल्चरल एंड इंफर्मेशन सेंटर में आजीविका मेला लगाया जायेगा। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने आज मंगलवार को कल्चरल एंड इंफर्मेशन सेंटर पहुँचकर आजीविका मेला की तैयारियों का जायजा लिया। जिला पंचायत के सीईओ अभिषेक गहलोत एवं नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार इस मौके पर कलेक्टर के साथ थे। आजीविका मेला में राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के महिला स्व-सहायता…

Read More

जबलपुर, 15 सितंबर। जिले में यूरिया और डीएपी सहित सभी उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। किसानों की आवश्यकता के अनुरूप समितियों और निजी विक्रेताओं के यहाँ भी उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण किया गया है। इसके साथ ही जिले को यूरिया और डीएपी की रैक लगातार प्राप्त हो रही हैं।उप संचालक कृषि डॉ एस के निगम ने यह जानकारी देते हुये बताया कि कल 16 सितम्‍बर को भी कछपुरा रैक पाइंट पर इफको की 3 हजार 100 मीट्रिक टन डीएपी की रैक लगने की संभावना है। इससे भी जिले को डीएपी प्रदाय की जायेगी।उप संचालक कृषि ने बताया कि जिले…

Read More

जबलपुर, 15 सितंबर। कलेक्‍टर श्री राघवेन्‍द्र सिंह की अध्‍यक्षता में आज कलेक्‍टर सभागार में लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान नगर निगम कमिश्‍नर श्री रामप्रकाश अहिरवार, सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक गहलोत और अपर कलेक्‍टर श्री नाथूराम गोंड सहित सभी अधिकारी मौजूद थे। बैठक में कलेक्‍टर श्री सिंह ने विभागवार सीएम हेल्‍पलाईन के प्रकरणों की समीक्षा की और कहा कि प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में करना सुनिश्चित करें। पचास दिन से अधिक के लंबित प्रकरणों का निराकरण तत्‍परता से करें। उन्‍होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश‍ित किया कि यदि प्रकरणों के निराकरण में उदासीनता बरती…

Read More