- राजस्थान विधानसभा के अमृत महोत्सव की देशभर में गूँज: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने की सराहना, तारागढ़ किले के विकास के लिए केंद्र से सहयोग की मांग
- केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) राजस्थान यूनिट की बड़ी कार्रवाई: 90.6 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा और 0.370 ग्राम हाइड्रोपोनिक वीड्स जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार
- गोण्डा – खेत की कब्जेदारी को लेकर दबंगों ने महिलाओं को पीटा
- गोण्डा – प्रैक्टिकल परीक्षा देने गई छात्रा हुई लापता,युवती समेत दो पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज
- गोण्डा – दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो विवाहिता को घर से निकाला,पति समेत छह पर रिपोर्ट
- गोण्डा – महिला का वीडियो बनाने के शक में दुकानदार पर हमला कर पीटा व दुकान में की तोड़फोड़
- नीट पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड संजीव कुमार को सीबीआई से मिली क्लीन चिट
- राजस्थान अंगदान संकल्प अभियान: 1.08 लाख से अधिक संकल्पों के साथ राजस्थान देश में दूसरे स्थान पर, शीर्ष की ओर तेजी से बढ़ते कदम
Author: gnsraj
राजस्थान के पर्यटन को वैश्विक स्तर पर ले जाने की रूपरेखा पेश जयपुर, 11 अगस्त 2025। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने सोमवार को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर (टीटीएफ) मुंबई—2025 का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने राजस्थान को विश्व और राष्ट्रीय पर्यटन का आकर्षक केंद्र बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी और देश-विदेश के उद्यमियों, टूर ऑपरेटरों, ट्रेवल एजेंसियों एवं पर्यटन उद्योग के अन्य हितधारकों को इसमें साझेदार बनने का आमंत्रण दिया। कार्यक्रम में राजस्थान पर्यटन विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री राजेश यादव और…
अजमेर में सोमवार को रक्षाबंधन के मौके पर सैकड़ों महिलाएं विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को राखी बांधने पहुंचीं। मातृशक्ति ने उन्हें तिलक लगाकर राखी बांधी और उनके उज्ज्वल स्वास्थ्य व लंबी उम्र की कामना की। इस अवसर पर देवनानी ने महिलाओं को साड़ी उपहार स्वरूप दी और अल्पाहार की व्यवस्था भी की। अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र की माताएं, बहनें, बेटियां, समाजसेवी संस्थाओं से जुड़ी महिलाएं और अधिकारी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि भारत में सदियों से मातृशक्ति का सम्मान और पूजा होती रही है। सनातन संस्कृति में महिलाओं की भूमिका…
उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा होंगे मुख्य अतिथि, 15 अगस्त को लेंगे परेड की सलामी जयपुर, 11 अगस्त।जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर जयपुर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला कलक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपीं और आयोजन को भव्य, गरिमामय एवं प्रेरणादायी बनाने के निर्देश दिए। मुख्य समारोह 15 अगस्त को चौगान स्टेडियम में होगा, जिसमें उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। इस मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों,…
जयपुर, 11 अगस्त। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारियों ने सोमवार को जिले की 150 से अधिक ग्राम सहकारी समितियों का औचक निरीक्षण किया। इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य किसानों के लिए आवश्यक उर्वरकों की उपलब्धता, वितरण की पारदर्शिता और मांग–आपूर्ति के बीच संतुलन का आकलन करना था। निरीक्षण के दौरान यूरिया, डीएपी और एसएसपी जैसे प्रमुख उर्वरकों की मांग, आपूर्ति, वितरण और शेष स्टॉक की स्थिति की गहन जांच की गई। अधिकारियों ने वितरण रजिस्टर, स्टॉक रजिस्टर, बिक्री पर्चियां, भंडारण की स्थिति और आपूर्ति से जुड़े अभिलेखों का भी परीक्षण किया। खास ध्यान इस…
संभावनाओं को पहचान कर और बेहतर कार्य करने की आवश्यकता — सहकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के निदेशक जयपुर, 11 अगस्त। सहकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के निदेशक कपिल मीना ने कहा कि राजस्थान ‘सहकार से समृद्धि’ की पहलों के क्रियान्वयन में अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। उन्होंने कहा कि सहकारिता से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में राजस्थान में व्यापक संभावनाएं हैं, जिन्हें पहचानकर और बेहतर कार्य करने की जरूरत है। मीना सोमवार को अपेक्स बैंक सभागार में अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष-2025 एवं ‘सहकार से समृद्धि’ की पहलों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने पैक्स कम्प्यूटराइजेशन प्रोजेक्ट में मौजूद खामियों को…
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को मिला बड़ा राहत पैकेजदेशभर के 35 लाख किसानों को 3900 करोड़, जयपुर के 2.64 लाख किसानों को 96 करोड़ का भुगतान जयपुर, 11 अगस्त। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत सोमवार को झुंझुनू हवाई पट्टी पर आयोजित क्लेम भुगतान कार्यक्रम में देशभर के किसानों को बड़ी राहत दी गई। इस अवसर पर केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बटन दबाकर डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) प्रणाली के माध्यम से फसल खराबा से प्रभावित 35 लाख किसानों को कुल 3900 करोड़ रुपये का क्लेम भुगतान किया। कार्यक्रम में राजस्थान…
जयपुर, 11 अगस्त — राइजिंग राजस्थान के तहत पर्यटन क्षेत्र में हुए समझौता ज्ञापनों (एमओयू) के 100% क्रियान्वयन को लेकर जयपुर जिला प्रशासन ने अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने सोमवार को होटल गणगौर में आयोजित एक विशेष बैठक में निवेशकों से वन-टू-वन संवाद किया और उन्हें भरोसा दिलाया कि उनकी हर समस्या का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। बैठक में पर्यटन क्षेत्र में निवेश करने वाले उद्यमियों ने अपने अनुभव, जरूरतें और चुनौतियां साझा कीं। जिला कलक्टर ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि निवेश से जुड़ी कोई भी परियोजना कागजों में…
खैरथल-तिजारा। जिले में कृषि विभाग की एक महत्त्वपूर्ण पहल के तहत पारंपरिक खेती को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। इस खेती में प्राचीन कृषि तकनीकों का उपयोग करते हुए और सीमित मात्रा में रसायनों का प्रयोग कर उत्पादन लागत को कम करने और किसानों की आय बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। यह पहल किसानों को टिकाऊ और पर्यावरण-अनुकूल कृषि पद्धतियों से जोड़ने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है। किसानों को प्रशिक्षण और जागरूकता इस योजना के तहत किसानों को प्रशिक्षण कार्यक्रमों और जागरूकता अभियानों के माध्यम से पारंपरिक खेती की तकनीकों की जानकारी दी जा रही…
जयपुर, 11 अगस्त 2025 मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित नियमित जनसुनवाई में आमजन से सीधे संवाद करते हुए कहा कि राज्य सरकार सुशासन के उच्च मानकों के अनुरूप प्रत्येक नागरिक को बेहतर सुविधाएं और सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जन आकांक्षाओं की पूर्ति और उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण ही हमारी शासन व्यवस्था का केंद्रबिंदु है। जनसुनवाई में मुख्यमंत्री ने विभिन्न जिलों से आए परिवादियों की समस्याएं व्यक्तिगत रूप से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता से…
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रक्षाबंधन पर्व शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर मनाया। इस अवसर पर वीरांगनाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, अधिवक्ताओं, चिकित्सकों, विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी बहनों और स्कूल-कॉलेज की छात्राओं ने उन्हें रक्षासूत्र बांधा। मुख्यमंत्री ने बहनों को रक्षाबंधन की बधाई देते हुए कहा कि यह त्यौहार भाई-बहन के अटूट रिश्ते का प्रतीक है और हमारी संस्कृति में इसका विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि हमारी परम्परा और विरासत को आगे बढ़ाने में बहनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। बहनें परिवार में विभिन्न जिम्मेदारियां निभाते हुए उसे संजोने और संस्कारित करने का कार्य करती हैं, इसलिए हमारी संस्कृति में उनका स्थान सर्वोपरि…
