- स्वतंत्रता दिवस: केंद्रीय सदन परिसर में पत्र सूचना कार्यालय एवं केंद्रीय संचार ब्यूरो के निदेशक अनुभव बैरवा ने किया ध्वजारोहण
- उत्साह, उमंग और उल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस: संभागीय आयुक्त व जिला कलक्टर ने किया ध्वजारोहण, 54 कार्मिक हुए सम्मानित
- उत्साह, उमंग एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस: जिला स्तरीय समारोह में मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने किया ध्वजारोहण
- उप मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों के साथ किया मध्यान्ह भोज
- एजी ऑफिस में महाधिवक्ता श्री प्रशांत सिंह ने किया ध्वजारोहण
- ग्रामोद्योग मंत्री ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली
- कलेक्ट्रेट कार्यालय में ध्वजारोहण
- जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में स्वतंत्रता दिवस समारोह: पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने किया ध्वजारोहण, पुलिसकर्मियों को दी शुभकामनाएं
Author: gnsraj
09 अगस्त 2025, 05:37 PM | जयपुररक्षाबंधन के पावन अवसर पर शनिवार को उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा के राजकीय आवास पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने स्नेहपूर्वक उन्हें रक्षासूत्र बांधा। दिया कुमारी ने इस अवसर को भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह का प्रतीक बताते हुए कहा कि रक्षाबंधन केवल एक पर्व नहीं, बल्कि यह आपसी सहयोग, विश्वास और सम्मान को मजबूत करने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे त्यौहार समाज में प्रेम, सौहार्द और एकता को बढ़ावा देते हैं और पीढ़ियों को अपने रिश्तों को संजोने की प्रेरणा देते हैं। राखी बांधने के बाद दोनों ने एक-दूसरे के…
जयपुर, 9 अगस्त 2025। राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने शनिवार को राजभवन पहुंचकर राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से मुलाकात की। यह उनकी अध्यक्ष पद संभालने के बाद पहली शिष्टाचार भेंट थी।मुलाकात के दौरान दोनों के बीच राज्य वित्त आयोग से जुड़े विषयों, वित्तीय संसाधनों के प्रभावी उपयोग, स्थानीय निकायों की वित्तीय सुदृढ़ता और विकास कार्यों में पारदर्शिता जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। राज्यपाल ने डॉ. चतुर्वेदी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और राज्य के आर्थिक एवं विकासात्मक लक्ष्यों की पूर्ति में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
जयपुर, 9 अगस्त 2025। रक्षाबंधन के अवसर पर शनिवार को राजभवन में एस.ओ.एस. बालग्राम की बालिकाओं और ब्रह्माकुमारीज की बहनों ने राज्यपाल हरिभाऊ बागडे को राखी बांधी। इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि रक्षाबंधन भारतीय संस्कृति का पावन पर्व है, जो परस्पर स्नेह और प्यार के साथ भाइयों द्वारा बहनों की सुरक्षा का संदेश देता है।
जयपुर, 8 अगस्त 2025 —राजस्व मण्डल राजस्थान, अजमेर की ओर से शुक्रवार को राज्य स्तरीय फसल कटाई प्रयोग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) एवं सामान्य फसल अनुमान सर्वेक्षण (GCES) के तहत खरीफ वर्ष 2025-26 में होने वाले फसल कटाई प्रयोगों की तैयारी के लिए आयोजित हुआ। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस प्रशिक्षण की अध्यक्षता निदेशक (सांख्यिकी) बीना वर्मा ने की। कार्यक्रम में प्रदेश के सभी जिलों के राजस्व, सांख्यिकी और कृषि विभाग से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। प्रशिक्षण के दौरान राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर शिव कुमार भाकर, सहायक…
जोधपुर, 8 अगस्त 2025।संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने शुक्रवार को जोधपुर जिले के लूणी, धवा और केरू ब्लॉक में आयोजित संस्था प्रधान वाकपीठ कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय और विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए नवाचार, प्रतिबद्धता और गुणवत्ता सुधार पर जोर दिया। पटेल ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाना हम सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है। संस्था प्रधानों को विभाग द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुरूप लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने वाकपीठ को केवल औपचारिक बैठक तक सीमित न रखकर, इसे अनुभव साझा करने और…
08 अगस्त 2025, 05:08 PM | जयपुर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 अगस्त को झुंझुनू में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को डीबीटी के माध्यम से फसल बीमा क्लेम वितरित करने के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे। प्रमुख शासन सचिव कृषि एवं उद्यानिकी राजन विशाल ने शुक्रवार को पंत कृषि भवन के सभा कक्ष में जयपुर, झुंझुनू, कोटपुतली और सीकर जिलों के जिला कलेक्टर व संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ समारोह की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की। राजन विशाल ने अधिकारियों…
जयपुर, 8 अगस्त 2025।जयपुर के जामडोली स्थित सामाजिक न्याय संकुल परिसर में शुक्रवार को ‘विशेष योग्यजन बहन सम्मान दिवस’ का आयोजन हुआ। इस मौके पर विशेष योग्यजन बहनों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व भावनाओं और विश्वास के माहौल में मनाया। मुख्यमंत्री ने सभी बहनों को रक्षाबंधन की अग्रिम शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह त्यौहार भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है, जो स्नेह, विश्वास और संरक्षण की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे बहनों की सुरक्षा, सम्मान और समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। विशेष योग्यजन समाज का…
जयपुर, 08 अगस्त 2025 रक्षाबंधन के पावन अवसर पर बाड़मेर ज़िले में गुरुवार को आयोजित विशेष भारतीय नागरिकता शिविर में तीन पाक विस्थापित महिलाओं का वर्षों पुराना इंतज़ार खत्म हो गया। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस शिविर में इन महिलाओं को भारतीय नागरिकता के प्रमाणपत्र प्रदान किए गए, जिसे उन्होंने अपने जीवन का सबसे बड़ा उपहार बताया। जिला कलेक्टर श्रीमती टीना डाबी के निर्देशानुसार, अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजेन्द्रसिंह चांदावत ने नागरिकता प्रमाणपत्र सौंपते हुए कहा कि यह केवल कानूनी प्रक्रिया का अंत नहीं, बल्कि इन महिलाओं और उनके परिवारों के लिए नई शुरुआत का अवसर है। नागरिकता पाने वाली तीनों…
जैविक कचरे का मौके पर ही निस्तारण, हर साल 48 लाख की होगी बचत जयपुर, 8 अगस्त 2025।राजस्थान की राजधानी जयपुर को स्वच्छ और हरित बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने मुहाना फल एवं सब्जी मंडी में अत्याधुनिक बायो-सीएनजी संयंत्र स्थापित करने की परियोजना को मंजूरी दे दी है। यह संयंत्र मंडी में रोज़ाना निकलने वाले फल-सब्जियों के जैविक कचरे को वैज्ञानिक तरीके से प्रोसेस करके बायो-सीएनजी और कम्पोस्ट में बदलेगा। 27 करोड़ की परियोजना, केंद्र सरकार की एजेंसी करेगी निवेश यह परियोजना सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल पर लागू होगी। पूरी लागत…
जयपुर, 8 अगस्त। राजस्थान में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने फैसला लिया है कि 0 से 10 श्रमिकों तक नियुक्त करने वाले संस्थानों को राजस्थान दुकान एवं वाणिज्यिक संस्थान अधिनियम-1958 के तहत पंजीयन से छूट दी जाएगी। इस निर्णय से छोटी दुकानों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को कारोबार में आसानी होगी।साथ ही, मुख्यमंत्री ने राजस्थान शॉप्स एंड इस्टेबलिशमेंट (रेगुलेशन ऑफ इम्प्लॉयमेंट एंड कंडीशन ऑफ सर्विस) एक्ट, 2025 के प्रारूप को भी मंजूरी दी है, ताकि पुराने कानून को वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप संशोधित किया जा सके।
