Author: gnsraj

जयपुर, 6 अगस्त। अलवर पुलिस ने अकबरपुर थाना क्षेत्र में हुई लूट की वारदात को महज़ कुछ दिनों में सुलझाते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 29 जुलाई को कुशालगढ़ के पास हुई थी, जब अज्ञात लुटेरों ने एक व्यक्ति की गाड़ी रुकवाकर उसके साथ मारपीट की और नकदी लूट ली थी। पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रियंका रघुवंशी और सहायक पुलिस अधीक्षक श्रीमती शिवानी के निकट पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थानाधिकारी श्रीमती प्रेमलता के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी सहायता और…

Read More

जयपुर, 6 अगस्त 2025 सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव अपर्णा अरोड़ा ने बुधवार को शासन सचिवालय के समिति कक्ष ‘मंथन’ में विभागीय अधिकारियों के साथ अहम बैठक की। इस बैठक में मुख्यमंत्री बजट घोषणाओं वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 के क्रियान्वयन की बिंदुवार समीक्षा की गई और लंबित कार्यों को तय समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री बजट घोषणाओं के साथ-साथ विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं का कार्य तय समयसीमा और प्रभावी तरीके से पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने लंबित कार्यों को शीघ्रता से निपटाने के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार…

Read More

बीकानेर। पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश ने शहर की कई पुरानी इमारतों को कमजोर और जर्जर कर दिया है। हालात ऐसे हैं कि कई भवन ढहने लगे हैं, जिससे आमजन के साथ-साथ सरकारी दफ्तर भी संकट में आ गए हैं। इसी कड़ी में जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कार्यालय की बिल्डिंग भी गंभीर रूप से जर्जर हो गई है। स्थिति को देखते हुए शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने इस बिल्डिंग को बंद कर ताला लगा दिया और कार्यालय को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया। जानकारी के अनुसार, इस भवन में तीन प्रमुख कार्यालय संचालित होते थे—जिला शिक्षा अधिकारी…

Read More

(सीकर) जेईई और नीट की तैयारी कराने वाली कोटा की प्रसिद्ध संस्था मोशन एजुकेशन ने अब अपनी पहुंच अंतरराष्ट्रीय स्तर तक बढ़ा दी है। संस्था ने खाड़ी देश कुवैत में अपना पहला स्टडी सेंटर शुरू किया है। यह पहल खासतौर पर उन भारतीय छात्रों के लिए राहतभरी है, जो कुवैत में रहकर भारतीय शिक्षा व्यवस्था के तहत जेईई और नीट जैसी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं। हाल ही में आयोजित एक कार्यक्रम में इस सेंटर की औपचारिक घोषणा की गई। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक नितिन विजय, कुवैत सेंटर के निदेशक माइकल सचदेवा, वाइस प्रेजिडेंट शिवप्रकाश विजय, लव…

Read More

अजमेर। सावन के अंतिम सोमवार को वैशालीनगर स्थित आंतेड़ की बगीची के शिव मंदिर में सहस्त्रधारा और रुद्राभिषेक का भव्य आयोजन हुआ। उत्तर विधानसभा कांग्रेस की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सुबह भगवान शिव का जलाभिषेक एवं रुद्राभिषेक किया गया। मंदिर में विशेष श्रृंगार और महाआरती के दौरान ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष गूंजे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ कांग्रेस नेता धर्मेंद्र सिंह राठौड़ उपस्थित रहे। राठौड़ ने सावन को आस्था और एकता का प्रतीक बताते हुए समाज में सद्भाव व धार्मिक भावना को बढ़ावा देने की बात…

Read More

मंदिरों के आसपास साफ-सफाई, यातायात, बिजली व सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष फोकस जयपुर, 08 अगस्त।जयपुर जिला प्रशासन ने जन्माष्टमी (16 अगस्त) और गणेश चतुर्थी (26–28 अगस्त) पर्व के साथ-साथ होने वाली शोभायात्राओं के सफल और सुरक्षित आयोजन के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें नगर निगम, पुलिस, यातायात, स्वास्थ्य, बीएसएनएल, विद्युत, जलदाय, जेडीए समेत कई विभागों के अधिकारी शामिल हुए। मुख्य आयोजन कलक्टर के निर्देश विभागीय समन्वयकलक्टर ने स्पष्ट किया कि सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। नगर निगम आयुक्त (हेरिटेज व…

Read More

डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर बनाई कार्ययोजना जयपुर, 5 अगस्त।जयपुर जिला कलक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में बारिश से उत्पन्न समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सभी विभागों को अलर्ट मोड पर काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वर्षा जनित परिस्थितियों से हुए नुकसान की नियमानुसार क्षतिपूर्ति समय पर होनी चाहिए और प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। जलभराव और सड़क मरम्मत पर जोर कलक्टर ने जलभराव वाले क्षेत्रों का नियमित निरीक्षण करने, मड पंप…

Read More

राजसमंद। राजस्थान के राजसमंद स्थित ऐतिहासिक चौमुखा महादेव मंदिर परिसर में सावन के महीने की सुहानी फुहारों के बीच मंगलवार को एक अनोखा और रंगारंग आयोजन देखने को मिला। ‘रंगीला सावन महोत्सव’ नामक यह कार्यक्रम पूरी तरह से महिलाओं को समर्पित रहा। पारंपरिक परिधानों की रंगीन छटा, चूड़ियों की मधुर खनक और लोकगीतों की सुरमई गूंज ने पूरे मंदिर परिसर को उत्सवमय बना दिया। महिलाओं का उत्सव, पारंपरिक रंग में रंगा माहौल महिलाओं के लिए यह दिन किसी त्यौहार से कम नहीं रहा। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक पारंपरिक नृत्य और लोकगीतों से हुई। प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ फैंसी…

Read More

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी को हाल ही में राज्य वित्त आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति पर विप्र सेना की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया। विप्र सेना के अध्यक्ष अजीत कुमार शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता डॉ. चतुर्वेदी के निवास स्थान पहुंचे। वहां पारंपरिक तरीके से साफा व भगवा दुपट्टा पहनाकर उनका सम्मान किया गया और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित समाजजनों ने डॉ. चतुर्वेदी को बधाई देते हुए उनके नेतृत्व में राज्य…

Read More

सिरोही। पिंडवाड़ा उपखंड के भारजा गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा उस समय हो गया जब एक निर्माणाधीन मकान की दीवार अचानक भरभराकर ढह गई। इस हादसे में वहां काम कर रहे सात मजदूर मलबे के नीचे दब गए। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। हालांकि, मलबे से निकाले गए तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत एम्बुलेंस से पिंडवाड़ा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। गांव में मचा हड़कंप, मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारीघटना के बाद…

Read More