Author: gnsraj

जयपुर। सुरक्षित सड़क मार्ग अभियान के अंतर्गत सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एसकेआईटी एम एंड जी, जयपुर के सिविल इंजीनियरिंग विभाग एवं सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ट्रांसपोर्टेशन इंजीनियरिंग की ओर से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), राजस्थान के तत्वावधान में तथा “सुषमा अभियान” से प्रेरित था। इस अवसर पर आईएसआई प्रमाणित हेलमेट महिला कर्मचारियों एवं छात्राओं (मातृशक्ति) को वितरित किए गए और उन्हें सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टी.सी. गुप्ता (मुख्य अभियंता एवं अतिरिक्त सचिव, सार्वजनिक निर्माण विभाग) ने अपने संबोधन में सड़क दुर्घटनाओं से जुड़े…

Read More

जयपुर. झालावाड़ में जर्जर स्कूल गिरने से सात बच्चों की मौत के बाद भजनलाल सरकार अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। प्रदेशभर में 2200 से ज्यादा जर्जर इमारतें चिन्हित की गई हैं। राजधानी जयपुर में ही यूनेस्को विरासत में शामिल 126 भवन गिरने की कगार पर हैं। हेरिटेज नगर निगम ने बारिश के मौसम को देखते हुए ध्वस्तीकरण अभियान तेज कर दिया है। कमिश्नर डॉ. निधि पटेल के निर्देश पर गठित टीम ने निरीक्षण कर दो जर्जर मकान धराशायी कर दिए, जबकि बाकी को नोटिस देकर चेतावनी जारी की गई। सबसे ज्यादा जर्जर भवन किशनपोल इलाके में चिन्हित हुए…

Read More

जयपुर – राजस्थान में सत्ता और विपक्ष के बीच बयानबाजी का सिलसिला एक बार फिर तेज हो गया है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर बड़ा हमला बोलते हुए उन्हें “आचरण से बेईमान” बताया। दिलावर ने कहा कि डोटासरा उनके अच्छे मित्र जरूर हैं, लेकिन वे सच नहीं बोलते और जनता को गुमराह करते हैं। दिलावर का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि इससे पहले भी दोनों नेताओं के बीच कई बार तीखी बयानबाजी हो चुकी है और एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। मामला…

Read More

उदयपुर। एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) की विजिलेंस यूनिट ने सोमवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। राजसमंद जिले के खमनोर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल कृष्ण कुमार को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार, आरोपी हेड कांस्टेबल इससे पहले भी 35 हजार रुपए की रिश्वत ले चुका था। बताया जा रहा है कि यह रिश्वत खमनोर थाना अधिकारी शैतान सिंह नाथावत के नाम पर ली गई थी। आरोपी ने परिवादी को लूट के मुकदमे में आरोपी नहीं बनाने और जब्त की गई गाड़ी को छोड़ने की एवज में पैसे मांगे…

Read More

सीकर (राजस्थान)। श्याम भक्तों के लिए अहम सूचना जारी करते हुए खाटू श्याम मंदिर कमेटी ने दर्शन समय को लेकर नई गाइडलाइन लागू की है। अब हर शनिवार को रात 10:00 बजे से रविवार सुबह 5:00 बजे तक खाटू श्याम जी के पट बंद रहेंगे। इस दौरान करीब सात घंटे तक श्रद्धालु बाबा श्याम के दर्शन नहीं कर सकेंगे। भीड़ नियंत्रण और स्टाफ को आराम के लिए फैसलामंदिर कमेटी ने स्पष्ट किया है कि यह कदम मंदिर परिसर में बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने और वहां कार्यरत स्टाफ को पर्याप्त आराम देने के उद्देश्य से उठाया गया है। सप्ताहांत पर…

Read More

अजमेर जिले के नसीराबाद में चोरों ने शनिवार देर रात तीन मंदिरों — तेजाजी मंदिर, यादे माता मंदिर और तिलाना देवरा बालाजी मंदिर — में सेंधमारी कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और धार्मिक सामग्री चोरी कर ली। पूरी घटना मंदिरों में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पुलिस के मुताबिक, चोरों ने पहले मंदिरों की रेकी की और फिर ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश भी की, लेकिन कुछ कैमरों में उनकी गतिविधियां रिकॉर्ड हो गईं। तिलाना देवरा बालाजी मंदिर के पुजारी गोविंद वैष्णव ने नसीराबाद…

Read More

जयपुर, 02 अगस्त – जिला कलक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी के निर्देश पर जिला रसद अधिकारी की टीम ने शनिवार को अवैध गैस रिफिलिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। दो अलग-अलग स्थानों पर हुई कार्रवाई में कुल 85 गैस सिलेंडर, पांच गैस रिफिलिंग मोटर और दो वजनी कांटा मशीनें जब्त की गईं। पहली कार्रवाई गजसिंहपुरा क्षेत्र में हुई, जहां 71 घरेलू और 9 कमर्शियल सिलेंडर सहित उपकरण बरामद हुए। दूसरी कार्रवाई हसनपुरा क्षेत्र में की गई, जहां 5 घरेलू सिलेंडर और अन्य उपकरण मिले। जिला रसद अधिकारी त्रिलोक चंद मीणा ने बताया कि दोनों स्थानों पर बिना अनुमति गैस रिफिलिंग…

Read More

अजमेर के अंदरकोट क्षेत्र में शनिवार सुबह वन विभाग, जिला प्रशासन और पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई की। तारागढ़ मार्ग से मीठा नीम दरगाह और बड़ा पीर दरगाह रोड तक फैले वन क्षेत्र में करीब 250 से अधिक अवैध कच्चे-पक्के निर्माणों को ध्वस्त किया गया। कार्रवाई में 900 पुलिसकर्मी, 250 वनकर्मी, एसटीएफ टीमों समेत चार जिलों से बुलाया गया अतिरिक्त बल तैनात रहा। सुबह 7 बजे शुरू हुए अभियान में चिह्नित 268 निर्माणों में से जिन पर कोई कोर्ट स्थगन आदेश नहीं था, उन्हें हटाया गया। इलाके में सुरक्षा के लिए छावनी जैसा माहौल बनाया…

Read More

जयपुर, 2 अगस्त। जवाहर कला केंद्र में शनिवार शाम डेल्फिक काउंसिल ऑफ राजस्थान के दो दिवसीय मेघ उत्सव की शुरुआत हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव राजेश यादव ने किया। शुरुआत अदनान ग्रुप की सितार, वायलिन और तबले की जुगलबंदी से हुई, जिसमें राग मेघ और राग मल्हार को फ्यूजन अंदाज़ में पेश किया गया। इसके बाद भरतनाट्यम नृत्यांगना कनक सुधाकर व उनकी टीम ने “त्रिदेवी” नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर भूमि देवी, पार्वती देवी और लक्ष्मी देवी के स्वरूपों को सजीव किया। इस अवसर पर डेल्फिक काउंसिल ऑफ राजस्थान की अध्यक्ष श्रेया गुहा ने कहा कि यह…

Read More

पर्यटन विभाग के शासन सचिव राजेश यादव रहे मुख्य अतिथि, रविवार को मूरलाला मारवाड़ा देंगे प्रस्तुति जयपुर, 2 अगस्त।राजधानी जयपुर की सांस्कृतिक फिज़ा शनिवार शाम संगीत और नृत्य की मोहक प्रस्तुतियों से सराबोर हो गई। जवाहर कला केंद्र में डेल्फिक काउंसिल ऑफ राजस्थान द्वारा आयोजित दो दिवसीय ‘मेघ उत्सव’ का शुभारंभ शनिवार को रंगारंग तरीके से हुआ, जिसमें श्रोताओं और दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया। शाम की शुरुआत अदनान ग्रुप की सितार, वायलिन और तबले की जुगलबंदी से हुई। अदनान खान और उनके साथी कलाकारों ने राग मेघ और राग मल्हार जैसे मानसूनी रागों को फ्यूजन शैली में प्रस्तुत कर…

Read More