Author: gnsraj

जयपुर, 31 जुलाई 2025 — जयपुर जिला आबकारी विभाग ने नकली शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 29 मामलों में 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई आबकारी आयुक्त शिवप्रसाद नकाते के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी देविका तोमर के नेतृत्व में की गई। विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत 25 जुलाई से 31 जुलाई तक जयपुर शहर में 29 मामले दर्ज किए गए, जिनमें 7 विशेष प्रकृति के थे। कार्रवाई के दौरान 2 कारें (स्कॉर्पियो और इनोवा क्रिस्टा) और 1 बाइक जब्त की गई। आबकारी टीम ने स्कॉर्पियो से 40 पेटी नकली होलोग्राम लगी देशी शराब बरामद की,…

Read More

मंगलवार देर रात सवाई माधोपुर जिले में हुई मूसलाधार बारिश ने सरकारी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। शहर में निर्माणाधीन 300 बेड के जिला अस्पताल के कैंपस में बनाई गई RCC पक्की सड़क महज कुछ महीनों में ही भारी बारिश के पानी में बह गई। यह सड़क अस्पताल के मुख्य गेट से इमारत के भीतर जाने का एकमात्र रास्ता थी, जो अब पूरी तरह टूट चुकी है। सड़क के करीब 10 फीट हिस्से को बारिश का तेज बहाव बहाकर ले गया, जिससे कैंपस के अंदर जाने का कोई रास्ता फिलहाल नहीं बचा है। तेज बहाव में सड़क बह…

Read More

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को अपने आवास पर हुई उच्चस्तरीय बैठक में राज्य के सभी विभागों को सख्त निर्देश दिए हैं कि जितने भी सरकारी भवन क्षतिग्रस्त हैं, उनकी जिलेवार रिपोर्ट तुरंत तैयार की जाए और मरम्मत का कार्य बिना किसी देरी के शुरू किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आपदा प्रबंधन कोष का उपयोग कर मरम्मत में किसी तरह की रुकावट नहीं आनी चाहिए। हालिया हादसों ने बढ़ाई चिंता बीते कुछ दिनों में राजस्थान में सरकारी स्कूल भवनों से जुड़े गंभीर हादसों ने सुरक्षा और निर्माण गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। इन घटनाओं के बाद राज्य सरकार ने सभी…

Read More

जयपुर। राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने राज्य के सभी शिक्षकों और विद्यालय प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि खराब और जर्जर हालत में मौजूद कक्षाओं को तुरंत बंद कर दिया जाए। उन्होंने साफ निर्देश दिया कि ऐसी किसी भी कक्षा में न तो बच्चों को बैठाया जाए और न ही शिक्षक या स्टाफ वहां काम करें। मंत्री दिलावर ने कहा, “जो भी क्लासरूम बेहतर स्थिति में नहीं है, उन्हें तुरंत सील कर दिया जाए। लाल क्रॉस का निशान लगाकर ताला बंद कर दें। यदि जरूरी हो तो स्कूल को अस्थायी रूप से बंद कर दें, लेकिन…

Read More

जयपुर/दिल्ली – सीबीआई ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के कार्यकारी अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) को 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। अभियंता पेंडिंग बिल पास करने के एवज में 3% कमीशन मांग रहा था। सीबीआई ने दिल्ली और जयपुर स्थित उसके ठिकानों पर छापेमारी में 1.60 करोड़ रुपए कैश, प्रॉपर्टी डॉक्यूमेंट और बैंक अकाउंट से जुड़े दस्तावेज जब्त किए। आरोपी से पूछताछ जारी है।

Read More

अजमेर के रामगंज थाना क्षेत्र में चिकन के रेट को लेकर शुरू हुआ विवाद अब तक तीन हत्याओं में बदल चुका है। पुलिस ने इस मामले में 10वें आरोपी दीपक मेघवंशी (25) को गिरफ्तार किया है। आरोपी को सीसीटीवी फुटेज और अन्य आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पकड़ा गया। इससे पहले पुलिस अहसान, यूनुस, इमरान, लियाकत, मोहम्मद शफीक, शाहनवाज, फखरुद्दीन, अशोक और लोकेश को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। विवाद की शुरुआत बहस से हुई, जो चाकूबाजी में बदल गई और एक पक्ष के चाचा-भतीजे की मौत हो गई। इसके बाद बदले की भावना से मृतकों के परिजनों…

Read More

अजमेर। राजस्थान पर्यटन विकास निगम (आरटीडीसी) की इकाइयों को निजी हाथों में सौंपने की राज्य सरकार की योजना का विरोध शुरू हो गया है। पूर्व चेयरमैन और कांग्रेस नेता धर्मेन्द्र सिंह राठौड़ ने इसे सार्वजनिक संपत्तियों को बेचने का प्रयास बताते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया है। राठौड़ ने कहा कि आरटीडीसी की स्थापना राज्य की पर्यटन पहचान और सांस्कृतिक गरिमा को संरक्षित रखने के लिए की गई थी। यह लंबे समय से आवास, भोजन और परिवहन जैसी सेवाएं उपलब्ध कराता आ रहा है। उनका आरोप है कि भाजपा सरकार पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप के बजाय इकाइयों को पूरी तरह निजी हाथों…

Read More

अजमेर। क्लॉक टॉवर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बुजुर्ग महिला से लूट के मामले का खुलासा महज 24 घंटे में कर दिया। पुलिस ने आरोपी लखन (निवासी रामगंज) को गिरफ्तार कर लूटी गई रकम में से 1.42 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं। एडिशनल एसपी सिटी हिमांशु जांगिड़ ने बताया कि आरोपी नशे का आदी है और नशे के लिए पैसे जुटाने के मकसद से वारदात की। उसने बैंक जा रही महिला का पीछा कर सूनसान जगह पर लूट की और फरार हो गया। थानाधिकारी वीरेन्द्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इलाके के सीसीटीवी कैमरों…

Read More

अजमेर में जिला कलेक्टर के आदेशों की खुलेआम अवहेलना करते हुए केंद्रीय रोडवेज बस स्टैंड के सामने वीआईपी मार्ग पर धड़ल्ले से अवैध प्राइवेट बसों का संचालन जारी है। बिना किसी वैध परमिट के ये बसें सवारियां भरकर सीधे सड़क से रवाना हो रही हैं, जिससे शहर की यातायात व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है और राजस्थान रोडवेज को प्रतिदिन हजारों रुपये का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। संवेदनशील क्षेत्र में खुला अड्डा स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, यह इलाका शहर के सबसे संवेदनशील और वीआईपी जोन में आता है। पास में ही कलेक्ट्रेट, कोर्ट और एसपी ऑफिस जैसे महत्वपूर्ण…

Read More

सीकर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने मौजूदा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को लेकर एक ऐसा बयान दे दिया है, जिस पर सियासी हलकों में चर्चा तेज हो गई है। 28 जुलाई को सीकर में एक कार्यक्रम के दौरान गहलोत ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री यमुना का पानी लेकर आते हैं तो वह खुद उन्हें माला पहनाएंगे। गहलोत ने कहा — “मुख्यमंत्री जी अगर यमुना का पानी नीम का थाना में ले आओगे, उस दिन मैं खुद आकर आपको माला पहनाऊंगा। आप लगे रहो, मुन्नाभाई एमबीबीएस की तरह।” उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो…

Read More