Author: gnsraj

जयपुर/राजस्थान – प्रदेश में हो रही लगातार बारिश के चलते कई जिलों के प्रमुख बांधों से पानी की निकासी की जा रही है। सुरक्षा और जल प्रबंधन को लेकर प्रशासन सतर्क है। विभिन्न बांधों की स्थिति इस प्रकार है: पांचना बांध, करौली:कैचमेंट क्षेत्र में तेज बारिश के कारण जलस्तर बढ़ने से दो गेट खोल दिए गए हैं। गेट नंबर 3 और 4 डेढ़-डेढ़ फीट तक खोले गए हैं, जिनसे करीब 4,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। जल स्तर 258 मीटर पहुंच चुका है।जल संसाधन विभाग के अधिकारी सुशील गुप्ता (XEN), वीर सिंह (AEN) और भवानी सिंह (JEN) लगातार निगरानी…

Read More

राजस्थान की मशहूर अजमेर शरीफ दरगाह की बिगड़ती हालत को लेकर शनिवार, 26 जुलाई को मुस्लिम नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से मुलाकात की। हाल ही में दरगाह परिसर में खतरे की चेतावनी संबंधी नोटिस लगाए जाने के बाद यह मुद्दा गरमा गया है। प्रतिनिधिमंडल ने दरगाह समिति और सीईओ बिलाल खान पर रखरखाव में लापरवाही का आरोप लगाया और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने बताया कि हाल की बारिश में दरगाह की छत और गुंबद से पानी रिसा, मस्जिदों को नुकसान हुआ और छतें गिरीं, लेकिन प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं…

Read More

जयपुर/झालावाड़, 25 जुलाई। झालावाड़ जिले में शुक्रवार सुबह हुए स्कूल हादसे को लेकर प्रदेश के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने गहरी संवेदना जताई है। सरकारी स्कूल की छत गिरने से अब तक 8 बच्चों की दर्दनाक मौत हो चुकी है, जबकि कई छात्र गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही शिक्षा मंत्री ने अपने भरतपुर दौरे के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए और सीधे झालावाड़ के लिए रवाना हो गए। रवाना होने से पहले मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, “घायलों को तुरंत राहत पहुंचाना और उनका इलाज कराना हमारी प्राथमिकता है। प्रशासन के अधिकारी मौके पर…

Read More

अजमेर। किशनगढ़ थाना क्षेत्र में ढाई वर्ष पुराने एक रहस्यमयी हत्या के मामले का बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने सूझबूझ और तकनीकी सहायता के जरिए इस ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझा ली है। मामले में मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है। 3 अगस्त 2024 को मुण्डोलाव निवासी पांचुलाल रैगर ने अदालत के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके बेटे सुरेश कुमार की हत्या उसकी बहू पिंकी देवी ने अपने प्रेमी हरिप्रसाद के साथ मिलकर की है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। एडिशनल एसपी ग्रामीण डॉ. दीपक…

Read More

जयपुर, 25 जुलाई बारिश के मौसम में जर्जर भवनों से जान-माल के खतरे को देखते हुए जिला कलेक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने सभी संबंधित विभागों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि जिले में खतरनाक हालत में मौजूद भवनों और संरचनाओं को चिन्हित कर नियमानुसार ध्वस्त करने की प्रक्रिया तत्काल शुरू की जाए। डॉ. सोनी ने नगर निगम, नगरपालिका, नगर परिषद और ग्राम पंचायतों को निर्देश दिया है कि वे अभियान चलाकर ऐसे जर्जर भवनों की सूची बनाएं, जो अभी भी उपयोग में हैं – चाहे वे आवासीय हों या स्कूल, अस्पताल या सरकारी कार्यालय के रूप…

Read More

जयपुर, 25 जुलाई। आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जयपुर शहर और ग्रामीण इलाकों में बड़ी कार्रवाई की गई। आबकारी आयुक्त शिवप्रसाद नकाते के निर्देशानुसार की गई इस संयुक्त कार्रवाई में कुल 60 कार्टन अवैध शराब जब्त की गई और 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया। अतिरिक्त आबकारी आयुक्त, जोन जयपुर ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में एक स्कॉर्पियो वाहन से 30 कार्टन नकली होलोग्राम वाली देशी शराब बरामद की गई। इसके अलावा जयपुर ग्रामीण में एक स्कूटी से 6 कार्टन (288 पव्वे), झोटवाड़ा क्षेत्र में 305 पव्वे आरएमएल ब्रांड की…

Read More

जयपुर। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जानकारी किसानों तक पहुंचाने के लिए शुक्रवार को जिला परिषद सभागार में एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त निदेशक कृषि, जयपुर खंड, श्री ईश्वर लाल यादव ने की। इस कार्यशाला में एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड के प्रशासनिक अधिकारी श्री धवल कुमार ने योजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह योजना प्राकृतिक आपदाओं जैसे ओलावृष्टि, चक्रवात, बाढ़, सूखा, कीट व रोग से किसानों को सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से वर्ष 2016 में शुरू की गई थी। योजना स्वैच्छिक है और ऋणी कृषक यदि…

Read More

जयपुर, 25 जुलाई।जयपुर ज़िले में नशे के बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। शुक्रवार को ज़िला कलेक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में नार्को कोऑर्डिनेशन सेंटर (NCORD) की ज़िला स्तरीय बैठक हुई। बैठक में कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में जो नशा मुक्ति केंद्र बिना अनुमति के चल रहे हैं, उनके खिलाफ तुरंत जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए योजना बनाकर काम करने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि मादक पदार्थों का अवैध उत्पादन, बिक्री…

Read More

ब्लॉक स्तरीय कार्यशालाओं के माध्यम से दी जा रही जागरूकता, जिला कलेक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी के निर्देश पर उठाया गया कदम जयपुर, 25 जुलाई 2025।राज्य सरकार द्वारा जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्रों को समयबद्ध रूप से जारी करने के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को जयपुर जिले की पंचायत समिति चाकसू में एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में पंचायत समिति क्षेत्र के अधीन सभी रजिस्ट्रार और उप रजिस्ट्रार ने भाग लिया। कार्यशाला में सहायक निदेशक, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, डॉ. सुदीप कुमावत ने स्पष्ट किया कि जन्म और मृत्यु की…

Read More

राजधानी जयपुर में आबकारी विभाग ने नकली देसी शराब की बड़ी खेप बरामद की है। विभाग ने शुक्रवार सुबह तड़के कार्रवाई करते हुए 60 पेटी नकली शराब जब्त की, जिसमें से 40 पेटी जयपुर शहर और 20 पेटी जयपुर ग्रामीण क्षेत्र से पकड़ी गई। कार्रवाई आबकारी आयुक्त शिवप्रसाद नकाते के निर्देश पर की गई। जयपुर शहर जिला आबकारी अधिकारी देविका तोमर के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में सहायक आबकारी अधिकारी प्रदीप बिश्नोई और शिवकुमार ने अहम भूमिका निभाई। पुलिस ने इस मामले में एक कार और दो दोपहिया वाहन जब्त किए हैं। साथ ही, नकली शराब के कारोबार में…

Read More