Author: gnsraj

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जारीजयपुर के 3.64 लाख किसानों को 72.80 करोड़ रुपये का लाभ जयपुर, 2 अगस्त।प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत शनिवार को देशभर के किसानों को बड़ी सौगात मिली। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के बनोली सेवापुरी में आयोजित “पीएम किसान उत्सव दिवस” कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 करोड़ 70 लाख किसानों के खातों में सीधे 20,500 करोड़ रुपये की 20वीं किस्त डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिए हस्तांतरित की। इसी क्रम में जयपुर जिले के लगभग 3 लाख 64 हजार किसानों को कुल 72 करोड़ 80 लाख रुपये…

Read More

राजस्थान के अजमेर जिले में शनिवार सुबह (2 अगस्त) अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए व्यापक स्तर पर बुलडोजर कार्रवाई शुरू की गई है. ये कार्रवाई वन विभाग की ओर से ख्वाजा गरीब नवाज दरगाह के पास तारागढ़ की पहाड़ियों पर की जा रही है.जानकारी के अनुसार, वन विभाग की जमीन पर बने करीब 200 केबिननुमा दुकानों को हटाने के लिए ये कदम उठाया गया है. वहीं संवेदनशील क्षेत्र होने के चलते पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 500 से अधिक सुरक्षाकर्मी मौके पर तैनात किए गए हैं. क्या हो…

Read More

जयपुर, 1 अगस्त।राजस्थान पीड़ित प्रतिकर योजना के तहत जयपुर जिले के 30 पीड़ितों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की गई है। शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर जिला की बैठक में इन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कर कुल 47 लाख 75 हजार रुपये की प्रतिकर राशि स्वीकृत की गई। बैठक की अध्यक्षता अजीत कुमार हिंगर (अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश, जयपुर जिला) ने की। बैठक में विभिन्न अधिकारियों एवं न्यायिक अधिकारियों ने भाग लिया। इनमें तसमीन खान (न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय क्रम-2, जयपुर जिला), रूपचंद सुथार (विशिष्ठ न्यायाधीश), पवन कुमार जीनवाल (सचिव, जिला विधिक…

Read More

जर्जर भवन, जलभराव और बारिश से हुए नुकसान का लिया जायजा, राहत कार्य तेज करने के निर्देश जयपुर, 1 अगस्त — राजधानी जयपुर में लगातार हो रही बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में जलभराव और नुकसान की स्थिति बनी हुई है। इस स्थिति का जायजा लेने के लिए जिला कलक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी के निर्देश पर शुक्रवार को प्रशासनिक अधिकारियों की टीमें प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर निकलीं। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जर्जर भवनों, जलभराव और अन्य बारिश से हुई क्षति का आकलन किया और तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। कई इलाकों का किया निरीक्षणअतिरिक्त…

Read More

राजस्थान पुलिस ने हाल ही में एक बेहद खतरनाक और नए तरह के साइबर अपराध के बारे में चेतावनी जारी की है। पुलिस का कहना है कि तकनीकी ज्ञान और शिक्षा से लैस युवा, विदेश में आकर्षक नौकरी के लालच में फंसकर ‘साइबर स्लेवरी’ यानी साइबर गुलामी का शिकार हो रहे हैं। कैसे फंस रहे हैं युवा? जयपुर के एसपी साइबर क्राइम शान्तनु कुमार सिंह के अनुसार, साइबर अपराधी गिरोह युवाओं को लाओस, म्यांमार और कंबोडिया जैसे दक्षिण-पूर्वी एशियाई देशों में आईटी सेक्टर की अच्छी नौकरी का झांसा देते हैं। क्यों खतरनाक है यह ट्रेंड? पुलिस के मुताबिक यह पूरा…

Read More

जयपुर में कोटपा अधिनियम के तहत बड़ी कार्रवाई, 168 सिगरेट पैकेट जब्त जयपुर, 1 अगस्त – जयपुर जिला प्रशासन ने शुक्रवार को तंबाकू उत्पादों पर लागू सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (कोटपा), 2003 के तहत वैशाली नगर क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान बिना स्वास्थ्य चेतावनी वाले सिगरेट पैकेटों की बिक्री करने वाले एक प्रतिष्ठान पर छापा मारकर 168 पैकेट जब्त किए गए। यह कार्रवाई जिला कलक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत के नेतृत्व में की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने वैशाली नगर…

Read More

जयपुर, 1 अगस्त — गुलाबी नगरी जयपुर में सावन की फुहारों के साथ सुर, लय और नृत्य का संगम देखने को मिलेगा। जवाहर कला केंद्र में 2 और 3 अगस्त को ‘मेघ उत्सव’ का आयोजन होने जा रहा है। यह कार्यक्रम डेल्फिक काउंसिल ऑफ राजस्थान, संस्कृति मंत्रालय के उत्तरी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (पटियाला) और पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (उदयपुर) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा। आयोजन में जवाहर कला केंद्र और राजीविका का सहयोग रहेगा। डेल्फिक काउंसिल ऑफ राजस्थान की अध्यक्ष श्रेया गुहा (आईएएस) ने बताया कि इस उत्सव का उद्देश्य मानसून की रचनात्मकता, सौंदर्य और सांस्कृतिक चेतना को…

Read More

झालावाड़ में रेलवे स्टेशन के पास एक टैक्सी ड्राइवर की हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में मध्य प्रदेश के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी महंगी लाइफस्टाइल जीने के लिए टैक्सी ड्राइवरों को अपना आसान शिकार बना रहे थे। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने भोपाल से टैक्सी ड्राइवर पंकज साहू को किराए पर लिया और झालावाड़ लाए। वहां दो स्थानीय साथियों के साथ मिलकर पहले उसका गला तार से घोंटा और फिर चाकू से कई वार किए। शव को रेलवे ट्रैक के पास फेंक दिया गया ताकि लगे कि मौत ट्रेन से कुचलने से हुई…

Read More

भरतपुर में लगातार हो रही बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति है। इसी बीच नगर निगम आयुक्त श्रवण कुमार विश्नोई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वे खुद नाले में उतरकर ईंट, पत्थर और पॉलीथिन निकालते नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, जिला कलेक्टर के निर्देश पर आयुक्त शहर में जलभराव की स्थिति का जायजा लेने निकले थे। ऑटोमोबाइल मार्केट इलाके में उन्होंने देखा कि नाले में मलबा फंसा हुआ है, जिससे पानी रुक गया था। उन्होंने बिना इंतजार किए अपने हाथों से मलबा हटाया। आयुक्त ने कहा कि…

Read More

जयपुर, 31 जुलाई – गंभीर अपराधों के पीड़ितों को त्वरित राहत और आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर महानगर द्वितीय की ओर से गुरुवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्राधिकरण की अध्यक्ष एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती रिटा तेजपाल ने की। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के एक्शन प्लान 2025-26 और जुलाई माह के दिशा-निर्देशों के तहत आयोजित इस बैठक में हत्या, दुष्कर्म, मानव तस्करी जैसे संवेदनशील अपराधों के पीड़ित पक्षों द्वारा प्रस्तुत कुल 13 मामलों पर विचार-विमर्श हुआ। सचिव श्रीमती पल्लवी शर्मा (अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश) ने बताया…

Read More